Fri. Mar 6th, 2026

मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मेट्रो DPR को मंजूरी, जीतू पटवारी बयान पर बवाल, गणेश चतुर्थी पर छुट्टी, ई-अटेंडेंस एप में पाक कनेक्शन का दावा, उज्जैन में जैन साध्वी से छेड़छाड़

5 big news of Madhya Pradesh
5 big news of Madhya Pradesh

1. मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला : उज्जैन-इंदौर-पीथमपुर मेट्रो DPR को मंजूरी
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में उज्जैन-इंदौर-पीथमपुर मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण (श्री महाकालेश्वर उज्जैन लवकुश चौराहा–इंदौर) और दूसरे चरण (लवकुश चौराहा–पीथमपुर) की DPR बनाने का काम दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को सौंपा गया है। इसके लिए 9 लाख रुपए प्रति किलोमीटर (जीएसटी अतिरिक्त) परामर्श शुल्क का अनुमोदन किया गया।

2. जीतू पटवारी का बयान : महिलाओं को शराबी बताने पर सियासी संग्राम
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को शराबी कहने वाले बयान पर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेताओं ने इस बयान को शर्मनाक बताते हुए माफी की मांग की है। विधायक रामेश्वर शर्मा और प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

3. गणेश चतुर्थी पर मध्यप्रदेश में पहली बार सरकारी छुट्टी
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी शासकीय दफ्तर बंद रहेंगे। प्रदेश में पहली बार गणेश चतुर्थी पर सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।

4. शिक्षकों का ई-अटेंडेंस एप पाकिस्तानी कनेक्शन से जुड़ा!
भोपाल। शिक्षक संघ ने बड़ा दावा किया है कि ई-अटेंडेंस एप बनाने वाली कंपनी के अधिकारी पाकिस्तानी हैं। संघ का कहना है कि इस एप के कारण शिक्षकों का व्यक्तिगत डेटा लीक होने का खतरा है। कई शिक्षकों को अज्ञात नंबरों से कॉल और मैसेज आ रहे हैं, यहां तक कि ओटीपी भी पूछे जा रहे हैं।

5. उज्जैन में जैन साध्वी से छेड़छाड़, समाज में आक्रोश
उज्जैन। सोमवार रात जैन साध्वी के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना हुई। मंदिर से उपाश्रय जाते समय एक युवक ने साध्वी से बदसलूकी की। घटना का वीडियो और आरोपी का फोटो जैन समाज के लोगों ने पुलिस को सौंपा है। समाज ने आरोपी की गिरफ्तारी और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *