विदेश से धीरेंद्र शास्त्री का संदेश
बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री की विदेश यात्रा का शुक्रवार को अंतिम दिन था। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर धाम से जुड़ी भ्रामक जानकारियों से सावधान रहने की अपील की और कहा कि किसी भी सूचना को पुलिस व प्रशासन से सत्यापित किए बिना प्रसारित न करें।
मछली परिवार पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा
भोपाल। राजधानी के ड्रग्स केस में आरोपी मछली परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। क्राइम ब्रांच की लगातार कार्रवाई के बीच उनके करीबी मुकेश ठाकुर की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
नारायण साईं को पत्नी से तलाक का नोटिस
इंदौर। दुष्कर्म मामले में सूरत जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साईं को उनकी पत्नी ने तलाक का नोटिस भेजा है। साईं को कड़ी सुरक्षा में फैमिली कोर्ट में पेश किया गया।
देवास में दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत
देवास। 3 वर्षीय निशा और 7 वर्षीय हेमंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों रात को सोए थे लेकिन सुबह मृत पाए गए। यह घटना क्षेत्र में दुख और सन्नाटा छोड़ गई है।
कमलनाथ की सियासी पिच पर वापसी
भोपाल। लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सक्रिय राजनीति में फ्रंट पंक्ति में वापसी की है और एक बार फिर प्रदेश की सियासत में अपनी पावर बैटिंग शुरू कर दी है।

