Sat. Jan 10th, 2026

मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कुबेरेश्वर धाम में फिर दो श्रद्धालुओं की मौत, 6 साल में 54 हजार रेप केस, GST छापा, बीमा योजना में 20 करोड़ का फर्जीवाड़ा, और आरक्षक की आत्महत्या से सनसनी

5 big news of Madhya Pradesh
5 big news of Madhya Pradesh

कुबेरेश्वर धाम में फिर दो श्रद्धालुओं की मौत

सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी के चलते दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में यह दूसरी घटना है, इससे पहले दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छह साल में 54,000 रेप केस, पुलिसकर्मी भी असुरक्षित

मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश हुए आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह वर्षों में प्रदेश में 54,000 से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा हर दिन एक पुलिसकर्मी हमले का शिकार हो रहा है। इंदौर और भोपाल में अपराध दर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है।

छतरपुर में सेंट्रल GST का छापा

छतरपुर जिले में चल रहे फर्जी ITC रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सेंट्रल GST विभाग ने मंगलवार शाम छापामारी करते हुए दो करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में कुछ व्यापारी संदिग्ध पाए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

जीवन ज्योति बीमा योजना में 20 करोड़ का फर्जीवाड़ा

ग्वालियर-चंबल संभाग में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि मृत और जीवित व्यक्तियों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर दो-दो लाख रुपए बीमा राशि निकाल ली गई। कुल फर्जीवाड़े की राशि 20 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

मुरैना में आरक्षक ने की आत्महत्या

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पुलिस बल में कार्यरत एक आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। वह पांचवीं वाहिनी में पदस्थ था। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *