Fri. Mar 6th, 2026

मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मप्र में लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, भूकंप से कांपा मंदसौर, जबलपुर में मिला सोने का भंडार, कांग्रेस ने CM को घेरा, होटल में छापे से VHP मंत्री घिरा

By Maarmik.in #CM Mohan Yadav #corruption protest #Earthquake Intensity #Economic Potential #Geological Survey #Girls Caught Hotel #Gold Found in Jabalpur #Gold Mining MP #Govt Schemes MP #Inflation Issue #Jitu Patwari Letter #Ladli Behna Yojana #law and order #Local MP News #Madhya Pradesh Govt Schemes #Maihar Hotel Raid #Mandsaur Earthquake #Mineral Wealth MP #Mining Department MP #MP breaking news #Natural Disaster MP #Opposition Attack #People Evacuated #Police Action Satna #Political Movement #Pratapgarh Epicenter #Raksha Bandhan gift #Religious Group Controversy #Satna Latest News #Scientific Confirmation #Stamp Duty Protest #State Level Program #Ujjwala Scheme #Underground Gold Reserve #Unemployment in MP #VHP Hotel Controversy #VHP Minister Raid #VHP मंत्री विवाद #Women Account Transfer #आर्थिक संभावना #उज्जवला योजना #एमपी ताजा खबरें #खनन विभाग कार्रवाई #खनिज संपदा एमपी #घरों से बाहर निकले लोग #जबलपुर में सोना #जमीन के नीचे सोना #जीतू पटवारी पत्र #धार्मिक संगठन विवाद #पुलिस कार्रवाई सतना #प्रतापगढ़ केंद्र #प्राकृतिक आपदा एमपी #बहनों के खाते में पैसा #बेरोजगारी का मुद्दा #भूकंप की तीव्रता #भूगर्भ जांच #भ्रष्टाचार विरोध #मंदसौर भूकंप #मध्यप्रदेश सरकार योजनाएं #महंगाई एमपी #मुख्यमंत्री मोहन यादव #मैहर होटल छापा #रक्षाबंधन तोहफा #राजनीति की हलचल #राज्य स्तरीय कार्यक्रम #लड़कियां पकड़ी गईं #लाडली बहना योजना #लॉ एंड ऑर्डर #लोकल न्यूज़ एमपी #विपक्ष का हमला #विश्व हिंदू परिषद होटल #वैज्ञानिकों की पुष्टि #सतना की खबर #सरकारी योजनाएं एमपी #सोने की खदान एमपी #स्टाम्प ड्यूटी विरोध
5 big news of Madhya Pradesh
5 big news of Madhya Pradesh

रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री का तोहफा

राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों को खास तोहफा दिया। नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार महिलाओं के खातों में 1,859 करोड़ रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही उज्जवला योजना के तहत 28 लाख महिलाओं को 43.90 करोड़ रुपये की सहायता राशि एक ही क्लिक में सौंपी गई।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सरकार पर हमला

भोपाल। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर स्टाम्प ड्यूटी में वृद्धि का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल आंकड़ों की बाजीगरी नहीं, बल्कि आमजन की कमर तोड़ने वाला निर्णय है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता पर यह और बोझ बढ़ाएगा।

मंदसौर में भूकंप के झटके

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र राजस्थान के प्रतापगढ़ में था, लेकिन असर सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचा। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

जबलपुर में मिला सोने का भंडार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी है। जबलपुर जिले में वैज्ञानिकों को जमीन के नीचे भारी मात्रा में सोना दबा मिला है। इसकी पुष्टि जांच में हुई है। यहां पहले ही आयरन ओर (लौह अयस्क) पाया जाता था, अब सोने की खोज से प्रदेश की आर्थिक दिशा बदल सकती है। खनन विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मैहर में होटल पर छापा, VHP मंत्री पर आरोप

मैहर। सतना जिले के मैहर में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा, जहां से संदिग्ध हालत में कई लड़कियां और युवक मिले। यह होटल विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री से जुड़ा बताया जा रहा है। पहले भी इसी होटल पर आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप लगे थे। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *