राजधानी – राजधानी के प्रमुख समाजसेवी हर्षित सिंघानिया ने आज ट्विटर (एक्स) पर राष्ट्रीय हिंदी दिवस की शुभकामनाएं साझा कीं। अपने ट्वीट में उन्होंने हिंदी भाषा की महत्ता और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा के साथ-साथ हमारी पहचान और अस्मिता का प्रतीक भी है।
सिंघानिया ने लिखा, “हिंदी न केवल हमारी मातृभाषा है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर भी है। इस #राष्ट्रीयहिंदीदिवस पर आइए, हम अपनी भाषा पर गर्व महसूस करें और इसे सशक्त बनाने का संकल्प लें।” उन्होंने हिंदी के विकास में योगदान देने वाले महान व्यक्तियों को नमन करते हुए विश्व स्तर पर हिंदी की बढ़ती पहचान पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा, “आज हिंदी न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रही है। तकनीक, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में हिंदी का महत्व लगातार बढ़ रहा है।”
उनकी पोस्ट को व्यापक समर्थन मिला, और कई लोगों ने इस पहल की सराहना की। हर्षित सिंघानिया समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और राजधानी में शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक सुधार के अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
“हिंदी हैं हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा!” – यह संदेश उनकी पोस्ट का मुख्य आकर्षण था, जो देशभक्ति और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान को दर्शाता है।