India Gate Boat Accident: महाराष्ट्र के मुंबई तट के पास बुधवार को एक नौका पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 101 यात्रियों को बचा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। हादसे के समय “नीलकमल” नामक इस नौका पर 100 से अधिक यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे।
India Gate Boat Accident: नौका मुंबई के पास स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप जा रही थी। शाम करीब 4 बजे एक स्पीड बोट के टकराने से यह हादसा हुआ। घटनास्थल से एक वीडियो भी सामने आया है। एक स्थानीय नेता ने दावा किया कि यह स्पीड बोट नौसेना की थी, हालांकि नौसेना ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
India Gate Boat Accident: रक्षा मंत्रालय के अनुसार, राहत और बचाव अभियान के लिए नौसेना और तटरक्षक बल ने व्यापक स्तर पर प्रयास शुरू किए हैं। इसमें नौसेना की 11 नाव, समुद्री पुलिस की तीन नाव और तटरक्षक बल की एक नाव शामिल हैं।
India Gate Boat Accident: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा को जानकारी दी कि 7-8 लापता यात्रियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि स्पीड बोट नियंत्रण खोकर नौका से टकराई थी। बताया जा रहा है कि यह बोट नौसेना या तटरक्षक बल की हो सकती है।
India Gate Boat Accident: बचाव अभियान को तेज करने के लिए नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल और स्थानीय मछुआरों की नौकाओं को निर्देशित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नाव पर सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।