Tue. Apr 29th, 2025

फ्लोरा मैक्स की ठगी से पीड़ित महिलाओं के लिए राहत की मांग, बीएमएस के नेतृत्व में निकली रैली

Korba News: फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी का शिकार बनी महिलाओं को राहत दिलाने के लिए भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने पहल की है। बीएमएस ने जिला प्रशासन से इन महिलाओं की जमा राशि लौटाने और कंपनी पर दबाव डालने की मांग की है ताकि ठगी की शिकार महिलाएं अपनी परेशानियों से उबर सकें।

Korba News: कोरबा और जांजगीर-चांपा से बड़ी संख्या में महिलाएं प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने पहुंचीं। उनकी मांग है कि उनकी कर्ज की राशि सरकार माफ करे और उन्हें माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से राहत मिले। ठगी का शिकार होने के बाद ये महिलाएं कर्ज वसूली के दबाव में लगातार तनाव का सामना कर रही हैं। फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी सुबह से ही उनके घरों के दरवाजे पर पहुंच जाते हैं, जिससे उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है।

Korba News: मंगलवार को इन महिलाओं ने रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट का रुख किया और प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि फ्लोरा मैक्स के कर्मचारियों ने उन्हें निवेश पर हर माह निश्चित आय का भरोसा दिया था और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लेकर निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया था। कई महिलाओं ने 30,300 रुपये का निवेश किया, लेकिन कंपनी ने अभी तक किसी भी कर्ज की किश्त का भुगतान नहीं किया है। महिलाएं कर्ज की किस्तें चुकाने में असमर्थ हैं और उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

Korba News: प्रशासन को दिए ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि उन्हें फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा धोखे से निवेश के लिए उकसाया गया। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है और प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कंपनी ने 30 हजार से अधिक महिलाओं को ठगकर करीब 120 करोड़ रुपये की ठगी की है। मामले में डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपी जेल में बंद हैं, जिनमें फ्लोरा मैक्स की टीम लीडर भी शामिल हैं। पुलिस ने टीम लीडरों से चारपहिया और दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं।

Korba News: महिलाओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्हें मदद के बजाय इधर-उधर भटकाया जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। बीएमएस ने प्रशासन से इन महिलाओं की मांगों को जल्द पूरा करने और उन्हें राहत दिलाने की अपील की है।

By maarmik

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *