रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला लैब टेक्नीशियन ने अस्पताल के सुपरवाइजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल के सुपरवाइजर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना तब सामने आई है जब देशभर में कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज में हुए जूनियर डॉक्टर के रेप और मर्डर का मामला पहले से ही चर्चा में है। 9 अगस्त को कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप और हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में संजय रॉय नामक मुख्य आरोपी को एक दिन बाद गिरफ्तार किया था, जो एक नागरिक स्वयंसेवक था। हालांकि, इस मामले की जांच अब भी जारी है और CBI ने यह दावा किया है कि कुछ अहम सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई है।
देशभर में महिलाओं के प्रति हो रही इस तरह की हिंसात्मक घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।