Wed. Apr 30th, 2025

बीजापुर: नक्सलियों का हमला, विस्फोट में दो जवान शहीद…!

CG Big Breaking: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बड़ा हमला करते हुए सुरक्षा बलों की गाड़ी को निशाना बनाया। कुटरू मार्ग पर हुए इस विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य जवानों के घायल होने की खबर है।

CG Big Breaking: घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की है, जब सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षा बलों के वाहन पर हमला किया और विस्फोट कर गाड़ी को उड़ा दिया। घायल जवानों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

CG Big Breaking: बीजापुर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहे हैं, और यह हमला सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है।

By maarmik

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *