Wed. Apr 30th, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक शोक संदेश सामने आया है। पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल व्यास का आज सुबह निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय थे। गोपाल व्यास ने 1975 से 1977 तक आपातकाल के दौरान रायपुर की जेल में बंद रहकर लोकतंत्र की रक्षा में योगदान दिया था। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी सदस्यता प्रदान की थी।

गोपाल व्यास का जन्म 15 फरवरी 1932 को हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सक्रिय कार्यकर्ता थे और भाजपा के सीनियर लीडर रहे। राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले गोपाल व्यास 13 फरवरी 2019 को राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए थे। वे जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र थे और उन्होंने अपने जीवन में कई सामाजिक और राजनीतिक संघर्षों में भाग लिया।

सीएम साय ने जताया शोक:
पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा, “हमारे वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री गोपाल व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय स्वयंसेवक, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य और 1975-77 के आपातकाल में मीसाबंदी थे। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना करता हूं।”

By maarmik

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *