Wed. Apr 30th, 2025

हर्षित सिंघानिया के छोटे से प्रयास से समाज में परिवर्तन की शुरुआत…!

रायपुर- रायपुर के प्रतिष्ठित समाजसेवी हर्षित सिंघानिया ने अपने कार्यों और सेवा भावना के माध्यम से समाज में एक गहरी छाप छोड़ी है। व्यवसायिक क्षेत्र में अपनी सफलता के बाद उन्होंने समाज सेवा की ओर कदम बढ़ाते हुए गरीबों, वंचितों, बच्चों और दिव्यांगों की मदद के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। “युवा समाजसेवी” के रूप में जाने जाने वाले हर्षित सिंघानिया ने समाज के कमजोर वर्गों को मुख्य धारा में लाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने का बीड़ा उठाया है।

गरीबों और वंचितों के लिए सहायता अभियान:
हर्षित सिंघानिया ने यह महसूस किया कि समाज में आर्थिक असमानता के चलते गरीब और जरूरतमंद लोग बुनियादी जरूरतों से वंचित रह जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने “एक अच्छा काम” अभियान शुरू किया, जो गरीबों को भोजन, कपड़े, और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने का कार्य करता है। उनके नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत रायपुर और आस-पास के क्षेत्रों में सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र वितरित किए गए हैं। उनके इस प्रयास ने समाज के कई गरीब परिवारों को संबल और सहारा दिया है।

दृष्टिबाधित और असहाय बच्चों के लिए प्रेरणा ब्लाइंड स्कूल में सहयोग:
हर्षित सिंघानिया का मानना है कि दिव्यांग बच्चों के विकास और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रेरणा ब्लाइंड स्कूल, हीरापुर में कई प्रकार की सहायता प्रदान की है। दृष्टिबाधित बच्चों के लिए विशेष भेंट और आवश्यक चीजें उपलब्ध कराकर उन्होंने इन बच्चों को आत्मनिर्भर बनने में मदद की है। इसके अलावा उन्होंने प्रेरणा ब्लाइंड स्कूल के पुराने फर्नीचर को बदलवाने में सहायता करने का जिम्मा उठाया है, जिससे बच्चों को परेशानी ना हो और वो जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास की ओर अग्रसर हो सकें।

बाल आश्रम में अनाथ और बेसहारा बच्चों की मदद:
हर्षित सिंघानिया की समाजसेवा की भावना बच्चों के कल्याण की दिशा में भी अभूतपूर्व योगदान देती है। उन्होंने रायपुर, कचहरी चौक स्तिथ बाल आश्रम में अनाथ और बेसहारा बच्चों की सहायता करने का संकल्प लिया है। हर्षित के द्वारा बाल आश्रम में न केवल बच्चों को आवश्यक चीजें मुहैया कराई जाती हैं, बल्कि उनके शिक्षण और स्वास्थ के लिए भी विशेष कार्य करने का सोचा हैं। हर्षित सिंघानिया नियमित रूप से बाल आश्रम का दौरा करते हैं और बच्चों के साथ समय बिताते हैं, जिससे बच्चों में उनके प्रति स्नेह और विश्वास बढ़ता है। उनकी सहायता से बाल आश्रम के बच्चों को न केवल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है, बल्कि समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की प्रेरणा भी मिलती है।

पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता अभियान:
हर्षित सिंघानिया पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनका मानना है कि स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण समाज के सभी वर्गों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने अपने साथियों के साथ मिल कर सिमगा स्तिथ हर्षित आइकॉन सिटी में हजारों पौधे लगाए और उनका संरक्षण सुनिश्चित किया गया। उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियानों के अंतर्गत पानी बचाने, स्वच्छता बनाए रखने और जागरूकता फैलाने के कार्य किए गए हैं। हर्षित ने न केवल पौधरोपण का कार्य किया, बल्कि लोगों को इसके महत्व को समझाते हुए उन्हें भी इस कार्य में शामिल किया, जिससे यह पहल जन अभियान बन सकी।

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान:
हर्षित सिंघानिया ने समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा का विशेष प्रबंध किया है। उन्होंने कई स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया है, जहां गरीब और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं और दवाएं प्रदान की जाती हैं। हीरापुर स्तिथ हर्षित लैंडमार्क में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन कराया था। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए गरीब बच्चों को किताबें, स्टेशनरी, और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की है। हर्षित का मानना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य के बिना समाज का पूर्ण विकास संभव नहीं है, और इस दिशा में वे लगातार प्रयासरत हैं।

समाजसेवी हर्षित सिंघानिया का जीवन और कार्य समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी यह सेवा भावना और समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा, समाज के उन सभी लोगों को एक नई दिशा देने का काम कर रही है जो साधनों की कमी के चलते पिछड़े रह जाते हैं। अपने विभिन्न अभियानों और समाजसेवा के कार्यों के माध्यम से हर्षित सिंघानिया यह सिद्ध करते हैं कि समाज को सुधारने और उसे नई दिशा देने के लिए एक व्यक्ति के प्रयास भी पर्याप्त हो सकते हैं। उनके ऐसे अनगिनत कार्य समाज के हर व्यक्ति को प्रेरणा देते हैं और उनकी समाजसेवा की भावना को सलाम करते हैं।

By maarmik

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *