Sun. Jan 4th, 2026

ITR खुद फाइल करें या CA से?, क्या हैं आपके लिए सही…!

Investment Tax Return: जैसे-जैसे ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख करीब आती है, सबसे बड़ा सवाल यही होता है – क्या खुद रिटर्न फाइल करना सही है या फिर किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की मदद लेना फायदेमंद रहेगा? आइए फायदे और नुकसान समझते हैं

खुद ITR फाइल करने के फायदे

  • कोई फीस नहीं – सीधे इनकम टैक्स पोर्टल पर जाकर मुफ्त में फाइल कर सकते हैं।

  • पारदर्शिता – खुद फाइल करने से आपको अपनी आय, कटौतियों और टैक्स कैलकुलेशन की पूरी जानकारी रहती है।

  • सीखने का मौका – हर साल खुद फाइल करने से टैक्स सिस्टम की समझ बढ़ती है।

नुकसान

  • टैक्स कानूनों की जानकारी न होने पर गलती की संभावना।

  • छोटी सी गलती भी नोटिस का कारण बन सकती है।

  • समय ज़्यादा लग सकता है, खासकर अगर आय के कई स्रोत हों।

CA से ITR फाइल कराने के फायदे

  • टैक्स कानूनों की पूरी जानकारी – सही फॉर्म का चुनाव और सभी छूट/कटौतियों का लाभ।

  • समय की बचत – डॉक्यूमेंट्स दें और बाकी काम CA संभाल लेता है।

  • कम रिस्क – नोटिस आने की संभावना घटती है।

  • जटिल मामलों में मदद – बिज़नेस, फ्रीलांसिंग या मल्टीपल इनकम सोर्स वालों के लिए बेहतर।

नुकसान

  • फीस चुकानी होगी – हर CA अपनी फीस चार्ज करता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *