आज की डिजिटल दुनिया में इंटरनेट हर किसी की ज़रूरत बन चुका है। लेकिन ग्रामीण इलाकों, पहाड़ी क्षेत्रों और दूर-दराज़ के गांवों में आज भी नेटवर्क की कमी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी समस्या का हल लेकर आ रहे हैं एलन मस्क की कंपनियां SpaceX और Starlink।
क्या है नई तकनीक?
SpaceX और Starlink मिलकर एक स्पेशल चिपसेट विकसित कर रहे हैं। इस चिपसेट की खासियत यह होगी कि मोबाइल फोन सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट हो पाएंगे। यानी अब इंटरनेट चलाने के लिए Jio, Airtel या किसी लोकल नेटवर्क टावर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
इस तकनीक से यूज़र्स दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। चाहे वीडियो स्ट्रीमिंग हो, बिज़नेस कॉल हो या ऑनलाइन क्लास – सब कुछ स्मूद तरीके से चल सकेगा।
कब आएगी यह सुविधा?
कैलिफोर्निया में हुए ऑल-इन समिट में एलन मस्क ने इस तकनीक का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह सैटेलाइट कनेक्टिविटी चिपसेट अगले दो सालों में उपलब्ध हो जाएगा। लॉन्च के बाद यह तकनीक मोबाइल यूज़र्स को हाई-बैंडविड्थ कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।
टेलीकॉम इंडस्ट्री में क्रांति
यह कदम टेलीकॉम सेक्टर के लिए किसी क्रांति से कम नहीं है। जहां आज तक नेटवर्क कवरेज न होने की वजह से लोग संचार से वंचित रह जाते थे, वहीं इस तकनीक के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।
-
शिक्षा क्षेत्र में दूरस्थ गांवों के बच्चों तक ऑनलाइन क्लास पहुंच पाएगी।
-
स्वास्थ्य सेवाओं में आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद मिल सकेगी।
-
आपदा के समय बिना नेटवर्क टावर के भी संचार संभव होगा।
भविष्य का इंटरनेट
एलन मस्क की यह पहल इंटरनेट जगत को नई दिशा देने वाली है। आने वाले समय में जब यह चिपसेट आम लोगों तक पहुंचेगा, तब सचमुच “दुनिया के हर व्यक्ति तक इंटरनेट पहुंचाने का सपना” हकीकत बन जाएगा।

