maarmik, Author at Maarmik.in https://maarmik.in/author/maarmik/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 11 Apr 2025 19:41:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png maarmik, Author at Maarmik.in https://maarmik.in/author/maarmik/ 32 32 हनुमान जन्मोत्सव पर श्री हनुमान सेवा दल ने किया 2051 सुंदरकांड पुस्तिकाओं का वितरण https://maarmik.in/on-the-occasion-of-hanuman-jayanti-shri-hanuman-seva-dal-distributed-2051-sundarkand-booklets/ https://maarmik.in/on-the-occasion-of-hanuman-jayanti-shri-hanuman-seva-dal-distributed-2051-sundarkand-booklets/#respond Fri, 11 Apr 2025 19:41:07 +0000 https://maarmik.in/?p=2976 रायपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त और शक्ति, भक्ति तथा सेवा के प्रतीक श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री हनुमान सेवा दल द्वारा एक विशेष सेवा कार्य करते हुए राजीव गांधी चौक, रायपुर में 2051 सुंदरकांड पुस्तिकाओं […]

The post हनुमान जन्मोत्सव पर श्री हनुमान सेवा दल ने किया 2051 सुंदरकांड पुस्तिकाओं का वितरण appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त और शक्ति, भक्ति तथा सेवा के प्रतीक श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री हनुमान सेवा दल द्वारा एक विशेष सेवा कार्य करते हुए राजीव गांधी चौक, रायपुर में 2051 सुंदरकांड पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।

हनुमान सेवा दल के अध्यक्ष पंकज मिश्रा एवं महामंत्री प्रशांत दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति को बल, बुद्धि और आत्मबल की प्राप्ति होती है। यह पाठ जीवन में आने वाली कठिनाइयों से राहत प्रदान करता है और आत्मविश्वास एवं प्रेरणा का संचार करता है। रामचरितमानस का यह कांड हनुमान जी की वीरता और सेवा भावना का प्रतीक माना जाता है।

उन्होंने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को धार्मिक साहित्य से जोड़ना, हनुमान जी के चरित्र से प्रेरणा लेना तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

इस सेवा कार्य में दल के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। मुख्य रूप से कुणाल दुबे, अमित शर्मा, आकर्ष शुक्ला, पंकज ठाकुर, वैभव मूनजर, संतोष राव, ओमप्रकाश यादव, विनायक तिवारी, संजू ठाकुर, नरेश नवानी, प्रदीप पांडेय, पारस धीवर सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्री हनुमान सेवा दल द्वारा किए गए इस पुण्य कार्य को स्थानीय नागरिकों ने खूब सराहा और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में भक्ति, सेवा और संस्कारों की भावना को मजबूत करते हैं।

The post हनुमान जन्मोत्सव पर श्री हनुमान सेवा दल ने किया 2051 सुंदरकांड पुस्तिकाओं का वितरण appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/on-the-occasion-of-hanuman-jayanti-shri-hanuman-seva-dal-distributed-2051-sundarkand-booklets/feed/ 0
राम नवमी पर हनुमान सेवा दल ने वितरित की 3051 रामरक्षा स्त्रोत की पुस्तकें https://maarmik.in/hanuman-seva-dal-distributed-3051-ram-raksha-strot-books-on-ram-navami/ https://maarmik.in/hanuman-seva-dal-distributed-3051-ram-raksha-strot-books-on-ram-navami/#respond Wed, 09 Apr 2025 16:51:50 +0000 https://maarmik.in/?p=2965 रायपुर, 9 अप्रैल – मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए हनुमान सेवा दल ने राम नवमी के पावन अवसर पर जयस्तंभ चौक में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के बीच रामरक्षा स्त्रोत की 3051 पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल […]

The post राम नवमी पर हनुमान सेवा दल ने वितरित की 3051 रामरक्षा स्त्रोत की पुस्तकें appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर, 9 अप्रैल – मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए हनुमान सेवा दल ने राम नवमी के पावन अवसर पर जयस्तंभ चौक में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के बीच रामरक्षा स्त्रोत की 3051 पुस्तकें वितरित की गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक भावना का पोषण नहीं, बल्कि समाज में धर्म, संयम, करूणा और सांस्कृतिक चेतना का संचार करना था। श्रीराम के जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि कैसे कठिन से कठिन परिस्थिति में भी धैर्य और सत्य के मार्ग पर चलते हुए न्याय और करूणा की भावना को बनाए रखा जा सकता है।

हनुमान सेवा दल के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने इस अवसर पर कहा, “सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति अत्यंत समृद्ध हैं। हमारा प्रयास है कि आज की पीढ़ी को इसके मूल तत्वों से जोड़ा जाए। रामरक्षा स्त्रोत आत्मिक शांति और संकट से मुक्ति का माध्यम है, और हम चाहते हैं कि हर घर में इसका पाठ हो।”

इस आयोजन में सेवा दल के कई सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से पंकज मिश्रा, प्रशांत दुबे, रोमी वोरा, अमित शर्मा, हेमंत पाल, कुणाल दूबे, हेमंत पटेल, अमित दीवान, ऋत्विक खेतान, संस्कार पांडे, जितेंद्र यादव, विनायक तिवारी, विकास जुसेजा, संतोष राव, सचिन पांडे, गोपी जाल, विकेश देवांगन, संजू ठाकुर, प्रदीप पांडे, सुमित खंडेलवाल समेत अन्य कार्यकर्ता इस सेवा कार्य में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

हनुमान सेवा दल का संकल्प है कि भारतीय संस्कृति की पताका देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फहराई जाए। राम नवमी पर यह आयोजन केवल एक पुस्तक वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक आंदोलन का प्रतीक है, जो लोगों को अपने धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

The post राम नवमी पर हनुमान सेवा दल ने वितरित की 3051 रामरक्षा स्त्रोत की पुस्तकें appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/hanuman-seva-dal-distributed-3051-ram-raksha-strot-books-on-ram-navami/feed/ 0
जन्मदिन नहीं सेवा दिवस, हर्षित सिंघानिया ने पेश की मिशाल, सोशल मीडिया पोस्ट ने किया लोगो को भावुक…! https://maarmik.in/not-birthday-but-service-day-harshit-singhania-set-an-example-social-media-post-made-people-emotional/ https://maarmik.in/not-birthday-but-service-day-harshit-singhania-set-an-example-social-media-post-made-people-emotional/#respond Wed, 09 Apr 2025 10:20:46 +0000 https://maarmik.in/?p=2947 रायपुर, 9 अप्रैल — रायपुर के युवा समाजसेवी एवं ‘एक अच्छा काम’ संस्था के संस्थापक हर्षित सिंघानिया ने अपने जन्मदिन को इस वर्ष एक नए और अनोखे तरीके से मनाकर समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने भावुक पोस्ट साझा करते हुए सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और […]

The post जन्मदिन नहीं सेवा दिवस, हर्षित सिंघानिया ने पेश की मिशाल, सोशल मीडिया पोस्ट ने किया लोगो को भावुक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर, 9 अप्रैल — रायपुर के युवा समाजसेवी एवं ‘एक अच्छा काम’ संस्था के संस्थापक हर्षित सिंघानिया ने अपने जन्मदिन को इस वर्ष एक नए और अनोखे तरीके से मनाकर समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने भावुक पोस्ट साझा करते हुए सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और इस दिन को अब तक का सबसे खास दिन बताया।

हर्षित ने लिखा – “यूँ तो जीवन के कई साल बीत गए, कई जन्मदिन आए, परंतु इस वर्ष 5 अप्रैल मेरे लिए बहुत ही ख़ास रहा। इस बार जन्मदिन पर मुझे जो आनंद और हर्ष की अनुभूति हुई, वह वास्तव में अद्वितीय थी। एक अच्छा काम मुहिम ने मेरे इस जन्मदिन को विशेष बना दिया। गौ सेवा, मानव सेवा एवं अन्य सेवा कार्यों से मुझे अत्यंत ख़ुशी मिली। लोगों से जो अपनापन और प्रेम मिला, उसे मैं अपना परम सौभाग्य मानता हूँ। यह सभी का प्रेम और आशीर्वाद ही है, जिसकी बदौलत मैं आज इस योग्य बन पाया हूँ।”

हर्षित सिंघानिया ने अपने जन्मदिन को सिर्फ एक व्यक्तिगत उत्सव न बनाकर उसे समाज के जरूरतमंदों के साथ साझा किया। ‘एक अच्छा काम’ अभियान के तहत उन्होंने कई सेवा कार्यों को अंजाम दिया:

  • कोटा स्थित संजीवनी वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ केक काटा गया और उन्हें खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। हर्षित ने स्वयं अपने हाथों से बुजुर्गों को भोजन परोसा, जिससे वहां मौजूद सभी वृद्धजनों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान देखने को मिली।

  • प्रेरणा ब्लाइंड स्कूल में बच्चों को स्कूल सामग्री जैसे टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें और खाद्य सामग्री वितरित की गईं। इस पहल से 50 से अधिक बच्चों को लाभ पहुंचा और उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

  • माँ महाकाली मंदिर, रायपुर आकाशवाणी परिसर में दर्शन कर उन्होंने आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त की।

  • गौ सेवा के तहत गौशाला पहुंचकर गायों को चारा और गुड़ खिलाया गया, जिससे पशु सेवा का संदेश भी समाज तक पहुंचा।

हर साल की तरह इस वर्ष भी हर्षित ने अपने जन्मदिन को सेवा के माध्यम से मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए यह साबित किया कि सच्ची खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने से मिलती है। ‘एक अच्छा काम’ जैसे अभियानों के माध्यम से वह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास कर रहे हैं।

उनकी यह पहल युवा वर्ग के लिए एक प्रेरणा है कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसर को भी सेवा और सद्भाव के माध्यम से समाज के हित में बदला जा सकता है।

The post जन्मदिन नहीं सेवा दिवस, हर्षित सिंघानिया ने पेश की मिशाल, सोशल मीडिया पोस्ट ने किया लोगो को भावुक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/not-birthday-but-service-day-harshit-singhania-set-an-example-social-media-post-made-people-emotional/feed/ 0
नवरात्रि पर संगीत प्रेमियों के लिए खास तोहफ़ा, रिलीज़ हुआ ‘चाँदनी 3’ https://maarmik.in/special-gift-for-music-lovers-on-navratri-chandni-3-released/ https://maarmik.in/special-gift-for-music-lovers-on-navratri-chandni-3-released/#respond Wed, 02 Apr 2025 18:07:10 +0000 https://maarmik.in/?p=2932 Chhattisgarh: नवरात्रि के शुभ अवसर पर संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन तोहफ़ा सामने आया है। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक, मेलोडी किंग नितिन दुबे ने अपनी सुपरहिट सॉन्ग सीरीज ‘चाँदनी’ के तीसरे भाग ‘चाँदनी 3’ को आधिकारिक रूप से रिलीज़ कर दिया है। उनकी सुरीली आवाज़ और मनमोहक प्रस्तुति ने एक बार फिर दर्शकों के […]

The post नवरात्रि पर संगीत प्रेमियों के लिए खास तोहफ़ा, रिलीज़ हुआ ‘चाँदनी 3’ appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh: नवरात्रि के शुभ अवसर पर संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन तोहफ़ा सामने आया है। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक, मेलोडी किंग नितिन दुबे ने अपनी सुपरहिट सॉन्ग सीरीज ‘चाँदनी’ के तीसरे भाग ‘चाँदनी 3’ को आधिकारिक रूप से रिलीज़ कर दिया है। उनकी सुरीली आवाज़ और मनमोहक प्रस्तुति ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छू लिया है।

May be an image of 2 people, people smiling and text that says '4K VIDEO NITIN NITINDUBEYOFFICIAL DUBEY OFFICIAL PRESENTS NDO r चॉँदनी 3 MUSIC DIRECTOR/STORY/SCRIPT/PRODUCER Y/SCRIPT/PRODUCER NITIN DUBEY SINGER NITIN DUBEY, SHARMILA BISWAS CAST NITIN DUBEY REETIKA YADAV LYRICIST BUDHRAJ CHOUHAN CHOREOGRAPHY RAM YADAV DIRECTOR/EDITOR/DI DIPTANSHU CHHADIMA RAHUL VISHWAKARMA TEAM TEAMMANAGER JEEVAN DAS MAHANT FILMB BY DIGI AND REEL PRODUCTIONS VIDEO OUT NOW You Tube NITIN DUBEY OFFICIAL YOUTUBE CHANNEL FILMBY'

इस बार के गाने में सोशल मीडिया सेंसेशन रितिका यादव भी नजर आ रही हैं, जो अपनी शानदार अदाकारी से इस गाने में चार चांद लगा रही हैं। नितिन दुबे हमेशा नए कलाकारों को आगे बढ़ाने और उन्हें एक बड़ा मंच देने के लिए जाने जाते हैं। रितिका के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

May be an image of 2 people, people smiling and text that says '4K VIDEO NITIN NITINDUBEYOFFICIAL DUBEY OFFICIAL PRESENTS NDO MOBRENTRAL चाँदनी3 3 MUSIC DIRECTOR/STORY/SCRIPT/PRODUCER NITIN DUBEY SINGERNITIN SINGER NITIN DUBEY, SHARMILA BISWAS CAST NITIN DUBEY REETIKA YADAV LYRICIST BUDHRAJ CHOUHAN CHOREOGRAPHY RAM YADAV DIRECTOR/EDITOR/DI DIPTANSHU DIPT CHHADIMA ESIGN RAHUL VISHWAKARMA TEAM EAMMANAGER JEEVAN DAS MAHANT FILM BY DIGI AND REEL PRODUCTIONS RELEASING RELEASING ON 30th MARCH You Tube 07 AM NITIN DUBEY OFFICIAL YOUTUBE CHANNEL FILMBY'

जैसे ही ‘चाँदनी 3’ रिलीज़ हुआ, इसे संगीत प्रेमियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और यह यूट्यूब पर तेज़ी से ट्रेंड करने लगा। इसकी मधुर धुन, खूबसूरत लोकेशन्स और दिल छू लेने वाले बोल ने इसे खास बना दिया है। छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं।

‘चाँदनी’ सॉन्ग सीरीज के पहले दो भागों को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। इस सीरीज के हर गाने ने संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब ‘चाँदनी 3’ भी उसी कड़ी में जुड़ चुका है और उम्मीद है कि यह भी पिछले भागों की तरह जबरदस्त सफलता हासिल करेगा।

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों को ‘चाँदनी 3’ के रूप में एक खास उपहार मिला है। मेलोडी किंग नितिन दुबे की भावपूर्ण आवाज़, बेहतरीन संगीत और आकर्षक वीडियो इस गाने को खास बनाते हैं। यदि आप भी इस संगीतमय सफर का आनंद लेना चाहते हैं, तो तुरंत नितिन दुबे के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जाकर ‘चाँदनी 3’ को देखें और इसका लुत्फ उठाएं।

The post नवरात्रि पर संगीत प्रेमियों के लिए खास तोहफ़ा, रिलीज़ हुआ ‘चाँदनी 3’ appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/special-gift-for-music-lovers-on-navratri-chandni-3-released/feed/ 0
म्यूजिक प्रेमियों को मोहित कर रहा नया गाना ‘नखरा वाली’ https://maarmik.in/the-new-song-nakhar-wali-is-captivating-music-lovers/ https://maarmik.in/the-new-song-nakhar-wali-is-captivating-music-lovers/#respond Tue, 01 Apr 2025 19:40:48 +0000 https://maarmik.in/?p=2920 Chhattisgarh: मनोरंजन जगत में एक और धमाका हो चुका है! OR Production के बैनर तले नया गाना ‘नखरा वाली’ रिलीज हो गया है और यह संगीत प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने में शानदार अभिनय किया है राज तिवारी और आकांक्षा बंजारे ने, जिन्होंने अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री से दर्शकों को […]

The post म्यूजिक प्रेमियों को मोहित कर रहा नया गाना ‘नखरा वाली’ appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh: मनोरंजन जगत में एक और धमाका हो चुका है! OR Production के बैनर तले नया गाना ‘नखरा वाली’ रिलीज हो गया है और यह संगीत प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने में शानदार अभिनय किया है राज तिवारी और आकांक्षा बंजारे ने, जिन्होंने अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

म्यूजिक प्रेमियों को मोहित कर रहा नया गाना 'नखरा वाली'
म्यूजिक प्रेमियों को मोहित कर रहा नया गाना ‘नखरा वाली’

इस गाने के निर्देशक राज तिवारी हैं, जिन्होंने इसे बेहतरीन अंदाज में पेश किया है। गाने को अपनी सुरीली आवाज से सजाया है मनीष पटेल और महक रात्रे ने, जिनकी गायकी ने गाने को और भी शानदार बना दिया है। वहीं, गाने के निर्माता ओंकार देवांगन, रघु देवांगन और राज तिवारी हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को भव्य रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

‘नखरा वाली’ एक रोमांटिक थीम पर आधारित गाना है, जिसमें एक प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई गई है। पोस्टर और टीजर के रिलीज होते ही दर्शकों के बीच गाने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी और अब पूरा गाना आते ही इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

गाने के बोल और संगीत तोरन निषाद द्वारा तैयार किए गए हैं, जो कि बेहद कर्णप्रिय हैं। इसके अलावा, बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और आकर्षक लोकेशंस ने गाने को और भी प्रभावी बना दिया है। गाने की एडिटिंग हर्ष मर्कडे ने की है, जिससे इसका प्रस्तुतिकरण और भी दमदार हो गया है।

जैसे ही गाना यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुआ, इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने लगी। कमेंट सेक्शन में लोग गाने की तारीफ कर रहे हैं और इसे सुपरहिट करार दे रहे हैं। OR Production द्वारा प्रस्तुत यह गाना दर्शकों के दिलों पर छा चुका है और लगातार व्यूज़ और लाइक्स की संख्या बढ़ रही है।

‘नखरा वाली’ को देखने के लिए अब इंतजार कैसा? अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं देखा, तो जल्दी से इसे यूट्यूब पर देखें और अपनी राय साझा करें!
https://youtu.be/wghtH5jrMnE?si=OV76NiIgN8W2QdMT

The post म्यूजिक प्रेमियों को मोहित कर रहा नया गाना ‘नखरा वाली’ appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/the-new-song-nakhar-wali-is-captivating-music-lovers/feed/ 0
छत्तीसगढ़ी म्यूजिक वीडियो “नैना बान चला के” जल्द होगा रिलीज https://maarmik.in/chhattisgarhi-music-video-naina-ban-chala-ke-will-be-released-soon/ https://maarmik.in/chhattisgarhi-music-video-naina-ban-chala-ke-will-be-released-soon/#respond Sun, 30 Mar 2025 20:16:50 +0000 https://maarmik.in/?p=2902 छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। गायक सिद्धार्थ सोनी जल्द ही अपना पहला म्यूजिक वीडियो “नैना बान चला के” लेकर आ रहे हैं, जिसमें वे निर्माता और निर्देशक की भूमिका निभा रहे हैं। इस गाने का पोस्टर रिलीज हो चुका है और अब फैंस इसके पूरे गाने का बेसब्री से इंतजार […]

The post छत्तीसगढ़ी म्यूजिक वीडियो “नैना बान चला के” जल्द होगा रिलीज appeared first on Maarmik.in.

]]>
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। गायक सिद्धार्थ सोनी जल्द ही अपना पहला म्यूजिक वीडियो “नैना बान चला के” लेकर आ रहे हैं, जिसमें वे निर्माता और निर्देशक की भूमिका निभा रहे हैं। इस गाने का पोस्टर रिलीज हो चुका है और अब फैंस इसके पूरे गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ी म्यूजिक वीडियो "नैना बान चला के" जल्द होगा रिलीज
छत्तीसगढ़ी म्यूजिक वीडियो “नैना बान चला के” जल्द होगा रिलीज

इस गाने में दर्शकों को भूपेंद्र साहू और पायल नेताम की शानदार जोड़ी देखने को मिलेगी। इन दोनों कलाकारों की शानदार अदाकारी और केमिस्ट्री इस म्यूजिक वीडियो को और भी खास बनाएगी।

“नैना बान चला के” के संगीत की बात करें तो इसे हितेंद्र वर्मा ने कंपोज किया है, जबकि इस गाने के बोल धनेश साहू ने लिखे हैं। गायकी में भी धनेश साहू के साथ दिव्या चौहान की खूबसूरत जुगलबंदी देखने को मिलेगी। अब तक बतौर गायक अपनी अलग पहचान बना चुके सिद्धार्थ सोनी इस बार निर्देशन और निर्माण में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इस गाने में उनके निर्देशन को देखने के लिए भी प्रशंसक उत्साहित हैं।

इस गाने की आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन इसे बहुत जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। फैंस को इस नए छत्तीसगढ़ी गाने का बेसब्री से इंतजार है।

The post छत्तीसगढ़ी म्यूजिक वीडियो “नैना बान चला के” जल्द होगा रिलीज appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarhi-music-video-naina-ban-chala-ke-will-be-released-soon/feed/ 0
राम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, समाजसेवी हर्षित सिंघानिया हुए शामिल…! https://maarmik.in/ram-devotees-took-out-a-grand-procession-social-worker-harshit-singhania-participated/ https://maarmik.in/ram-devotees-took-out-a-grand-procession-social-worker-harshit-singhania-participated/#respond Sun, 30 Mar 2025 19:01:13 +0000 https://maarmik.in/?p=2891 रायपुर: रामनवमी के शुभ अवसर से पहले राजधानी रायपुर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए, “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों के साथ राम भक्ति में लीन नजर आए। शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने […]

The post राम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, समाजसेवी हर्षित सिंघानिया हुए शामिल…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर: रामनवमी के शुभ अवसर से पहले राजधानी रायपुर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए, “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों के साथ राम भक्ति में लीन नजर आए। शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस शोभायात्रा में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की जीवंत झलकियां प्रदर्शित की गईं, जिससे पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। भक्तों ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ रामधुन का गायन किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

युवा समाजसेवी हर्षित सिंघानिया ने भी इस शोभायात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रतीक बताया।

रामनवमी के इस पावन पर्व पर रायपुर के श्रद्धालुओं ने अपार भक्ति और उल्लास के साथ रामराज्य की झलक प्रस्तुत की, जिससे पूरा शहर भगवान श्रीराम के रंग में रंगा नजर आया।

The post राम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, समाजसेवी हर्षित सिंघानिया हुए शामिल…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/ram-devotees-took-out-a-grand-procession-social-worker-harshit-singhania-participated/feed/ 0
Raipur half marathon: 17 जनवरी को NSUI द्वारा रायपुर में हाफ मैराथन का आयोजन https://maarmik.in/half-marathon-organized-by-nsui-in-raipur-on-17th-january/ https://maarmik.in/half-marathon-organized-by-nsui-in-raipur-on-17th-january/#respond Tue, 14 Jan 2025 01:28:39 +0000 https://maarmik.in/?p=2190 Raipur, 14 January 2025: राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) 17 जनवरी को रायपुर में एक हाफ मैराथन का आयोजन करेगा, जो कि ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। Raipur, 14 January 2025: हाफ मैराथन सुबह 7:00 बजे […]

The post Raipur half marathon: 17 जनवरी को NSUI द्वारा रायपुर में हाफ मैराथन का आयोजन appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur, 14 January 2025: राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) 17 जनवरी को रायपुर में एक हाफ मैराथन का आयोजन करेगा, जो कि ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।

Raipur, 14 January 2025: हाफ मैराथन सुबह 7:00 बजे शुरू होगी, और इसमें 14 वर्ष या उससे ऊपर के लोग भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार की पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है, जिससे यह आयोजन सभी के लिए खुला है।

Raipur, 14 January 2025: इसके अलावा, इस आयोजन में शीर्ष तीन विजेताओं के लिए शानदार पुरस्कार रखे गए हैं। पहले स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को ₹11,000 और एक स्पोर्ट्स सायकल, दूसरे स्थान पर आने वाले को ₹5,100 और तीसरे स्थान पर आने वाले को ₹3,100 का पुरस्कार मिलेगा। इन पुरस्कारों के माध्यम से छात्रों और समुदाय के लोगों को शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Raipur, 14 January 2025: यह आयोजन जनसेवक यतितान लाल, वार्ड नं. 4, भनपुरी, रायपुर नगर निगम केशव सिन्हा के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Raipur, 14 January 2025: यह पहल केवल श्री सत्यनारायण शर्मा की विरासत को सम्मानित करने के लिए नहीं, बल्कि छात्रों और नागरिकों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। NSUI की उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे और भविष्य में होने वाले खेल आयोजनों में भी प्रेरणा मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए, प्रतिभागी इस कार्यक्रम में बिना पंजीकरण के दिन के आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

The post Raipur half marathon: 17 जनवरी को NSUI द्वारा रायपुर में हाफ मैराथन का आयोजन appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/half-marathon-organized-by-nsui-in-raipur-on-17th-january/feed/ 0
‘सबसे सुंदर साध्वी’ की सच्चाई, कौन हैं हर्षा रिछारिया…? https://maarmik.in/the-truth-about-the-most-beautiful-sadhvi-who-is-harsha-richhariya/ https://maarmik.in/the-truth-about-the-most-beautiful-sadhvi-who-is-harsha-richhariya/#respond Tue, 14 Jan 2025 00:48:59 +0000 https://maarmik.in/?p=2179 Prayagraj, Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के पहले दिन सोशल मीडिया पर एक साध्वी की तस्वीर और वीडियो वायरल हो गया, जिसे लोग ‘सबसे सुंदर साध्वी’ कह रहे हैं। इस साध्वी का नाम हर्षा रिछारिया है, जो भोपाल की रहने वाली हैं और फिलहाल उत्तराखंड में निवास करती हैं। Prayagraj, Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की […]

The post ‘सबसे सुंदर साध्वी’ की सच्चाई, कौन हैं हर्षा रिछारिया…? appeared first on Maarmik.in.

]]>
Prayagraj, Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के पहले दिन सोशल मीडिया पर एक साध्वी की तस्वीर और वीडियो वायरल हो गया, जिसे लोग ‘सबसे सुंदर साध्वी’ कह रहे हैं। इस साध्वी का नाम हर्षा रिछारिया है, जो भोपाल की रहने वाली हैं और फिलहाल उत्तराखंड में निवास करती हैं।

Prayagraj, Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच, हर्षा रिछारिया का यह वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में एक पत्रकार उनसे पूछती है, “आप कहां से आई हैं?” और हर्षा जवाब देती हैं, “मैं उत्तराखंड से आई हूं, मैं आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हूं।” जब उनसे पूछा गया कि वे इतनी सुंदर हैं, तो क्या कभी साध्वी जीवन छोड़ने का ख्याल नहीं आया, हर्षा ने जवाब दिया, “मैंने जो करना था, वह छोड़कर इस वेश को अपनाया है, क्योंकि यह जीवन मुझे शांति और सुकून देता है।” उन्होंने यह भी बताया कि वह 30 साल की हैं और पिछले 2 साल से साध्वी के रूप में जीवन बिता रही हैं।

Prayagraj, Mahakumbh 2025: हर्षा रिछारिया निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई हैं और खुद को साध्वी, सोशल एक्टिविस्ट और इन्फ्लुएंसर मानती हैं। वे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी जी महाराज की शिष्या हैं और खुद को ‘हिंदू सनातन शेरनी’ भी बताती हैं।

Prayagraj, Mahakumbh 2025: हर्षा का बॉलीवुड से भी एक कनेक्शन है, क्योंकि वह भक्ति गानों के एलबम्स में एक्टिंग भी कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, और उनके अकाउंट पर कई रील्स, वीडियो और फोटो पोस्ट होती हैं, जिनमें उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी जी महाराज के साथ भी तस्वीरें साझा की हैं।

Prayagraj, Mahakumbh 2025: हर्षा रिछारिया ने ग्लैमर और स्टारडम की दुनिया को छोड़कर आध्यात्मिक जीवन को अपनाया और अब वह एक प्रेरणा बन चुकी हैं।

The post ‘सबसे सुंदर साध्वी’ की सच्चाई, कौन हैं हर्षा रिछारिया…? appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/the-truth-about-the-most-beautiful-sadhvi-who-is-harsha-richhariya/feed/ 0
Mahakumbh 2025: महर्षि व्यास गिरी जी को महामंडलेश्वर का पदभार https://maarmik.in/mahakumbh-2025-maharishi-vyas-giri-ji-takes-charge-of-mahamandaleshwar/ https://maarmik.in/mahakumbh-2025-maharishi-vyas-giri-ji-takes-charge-of-mahamandaleshwar/#respond Mon, 13 Jan 2025 23:38:41 +0000 https://maarmik.in/?p=2166 Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के अवसर पर महर्षि व्यास गिरी जी का पट्टाभिषेक हुआ, जिसमें उन्हें निरंजनी अखाड़ा का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया। अब वे अमेरिका में सनातन धर्म के प्रचार और उसकी शिक्षाओं के प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। Prayagraj Mahakumbh 2025: इस ऐतिहासिक मौके पर देशभर के संत-महात्माओं ने महर्षि […]

The post Mahakumbh 2025: महर्षि व्यास गिरी जी को महामंडलेश्वर का पदभार appeared first on Maarmik.in.

]]>
Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के अवसर पर महर्षि व्यास गिरी जी का पट्टाभिषेक हुआ, जिसमें उन्हें निरंजनी अखाड़ा का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया। अब वे अमेरिका में सनातन धर्म के प्रचार और उसकी शिक्षाओं के प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करेंगे।

Prayagraj Mahakumbh 2025: इस ऐतिहासिक मौके पर देशभर के संत-महात्माओं ने महर्षि व्यास गिरी जी को आशीर्वाद दिया। पंचायती अखाड़ा निरंजनी के वरिष्ठ संतों ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी व्यास गिरी जी का यह दायित्व अमेरिका में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ वहां के लोगों को हमारे प्राचीन परंपराओं से जोड़ने में सहायक होगा।

Prayagraj Mahakumbh 2025: वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “स्वामी व्यास गिरी जी का अमेरिका में हमारे धर्म की सेवा करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। यह कदम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के वैश्विक प्रसार की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।”

The post Mahakumbh 2025: महर्षि व्यास गिरी जी को महामंडलेश्वर का पदभार appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/mahakumbh-2025-maharishi-vyas-giri-ji-takes-charge-of-mahamandaleshwar/feed/ 0