uma verma, Author at Maarmik.in https://maarmik.in/author/uma/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 27 Dec 2025 11:42:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png uma verma, Author at Maarmik.in https://maarmik.in/author/uma/ 32 32 NIT चौपाटी विवाद : 6.5 करोड़ की राशि पर सियासत गर्म! कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के लिए किया हवन, पूछा- गरीबों को उजाड़ने की साजिश क्यों? https://maarmik.in/nit-chowpatty-controversy-politics-heats-up-over-6-5-crore-rupees-congress-holds-havan-for-bjp-leaders-asks-why-is-this-conspiracy-to-destroy-the-poor/ https://maarmik.in/nit-chowpatty-controversy-politics-heats-up-over-6-5-crore-rupees-congress-holds-havan-for-bjp-leaders-asks-why-is-this-conspiracy-to-destroy-the-poor/#respond Sat, 27 Dec 2025 11:42:25 +0000 https://maarmik.in/?p=7230 NIT चौपाटी विवाद : रायपुर: राजधानी रायपुर की चर्चित एनआईटी (NIT) चौपाटी को लेकर छिड़ा विवाद अब और गहरा गया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अनूठा विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेताओं के लिए ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री अरुण साव और विधायक […]

The post NIT चौपाटी विवाद : 6.5 करोड़ की राशि पर सियासत गर्म! कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के लिए किया हवन, पूछा- गरीबों को उजाड़ने की साजिश क्यों? appeared first on Maarmik.in.

]]>
NIT चौपाटी विवाद : रायपुर: राजधानी रायपुर की चर्चित एनआईटी (NIT) चौपाटी को लेकर छिड़ा विवाद अब और गहरा गया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अनूठा विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेताओं के लिए ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री अरुण साव और विधायक राजेश मूणत के पोस्टरों के साथ आहुति दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सत्ताधारी दल के नेताओं को सही निर्णय लेने की शक्ति दें।

NIT चौपाटी विवाद : वैध और अवैध के फेर में फंसी चौपाटी
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस चौपाटी को पहले पूरी तरह नियमों के तहत ‘वैध’ बताया गया था, उसे अब अचानक ‘अवैध’ करार दिया जा रहा है। विकास उपाध्याय ने सवाल उठाया कि अगर यह निर्माण अवैध था, तो जनता की गाढ़ी कमाई के 6.5 करोड़ रुपये वहां क्यों खर्च किए गए? कांग्रेस ने मांग की है कि इस बर्बादी के लिए जिम्मेदार लोगों से जवाबदेही तय की जाए और यह राशि वापस होनी चाहिए।

गरीबों की रोजी-रोटी का सवाल
कांग्रेस का मुख्य आरोप है कि इस विवाद की आड़ में छोटे व्यापारियों और ठेला संचालकों के पेट पर लात मारी जा रही है। विकास उपाध्याय ने कहा, “बीजेपी नेताओं की आपसी राजनीति की सजा उन गरीब दुकानदारों को मिल रही है जिनकी आजीविका इस चौपाटी से चलती है।” कांग्रेस की मांग है कि जब तक इन दुकानदारों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक वहां से किसी को भी न हटाया जाए।

नियमों पर उठे सवाल
कांग्रेस ने विधायक राजेश मूणत के पुराने बयानों का हवाला देते हुए पूछा कि जब यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, तब सारे नियम कहां थे? अचानक सत्ता बदलते ही नियम कैसे बदल गए? कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन और सरकार के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आम जनता और छोटे कारोबारी भुगत रहे हैं।

दहशत में दुकानदार
इस राजनीतिक खींचतान के बीच चौपाटी के दुकानदार दहशत में हैं। उन्हें डर है कि किसी भी दिन प्रशासन की कार्रवाई उनकी दुकानों को उजाड़ सकती है। फिलहाल, कांग्रेस के इस ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ ने रायपुर की राजनीति में हलचल मचा दी है और आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ने के आसार हैं।

 

The post NIT चौपाटी विवाद : 6.5 करोड़ की राशि पर सियासत गर्म! कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के लिए किया हवन, पूछा- गरीबों को उजाड़ने की साजिश क्यों? appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/nit-chowpatty-controversy-politics-heats-up-over-6-5-crore-rupees-congress-holds-havan-for-bjp-leaders-asks-why-is-this-conspiracy-to-destroy-the-poor/feed/ 0
Naxalites Kill Youth in Bijapur : नक्सलियों का खूनी तांडव : सरेंडर कर चुके युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर में घुसकर मुंह में ठूंसा कपड़ा और उतारा मौत के घाट https://maarmik.in/naxalites-kill-youth-in-bijapur/ https://maarmik.in/naxalites-kill-youth-in-bijapur/#respond Sat, 27 Dec 2025 11:01:18 +0000 https://maarmik.in/?p=7226  Naxalites Kill Youth in Bijapur : बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना मौजूदगी दर्ज कराई है। पामेड़ थाना क्षेत्र के एर्रापल्ली गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के झूठे शक में एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत […]

The post Naxalites Kill Youth in Bijapur : नक्सलियों का खूनी तांडव : सरेंडर कर चुके युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर में घुसकर मुंह में ठूंसा कपड़ा और उतारा मौत के घाट appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Naxalites Kill Youth in Bijapur : बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना मौजूदगी दर्ज कराई है। पामेड़ थाना क्षेत्र के एर्रापल्ली गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के झूठे शक में एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी है।

 Naxalites Kill Youth in Bijapur : रात के अंधेरे में घर में घुसे कातिल
जानकारी के मुताबिक, घटना 26 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की है। मृतक की पहचान पूनेम बुधरा (22 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब परिवार के सदस्य घर में थे, तभी दो अज्ञात हमलावर दीवार फांदकर अंदर घुसे। नक्सलियों ने पहले पूनेम के मुंह में कपड़ा ठूंसा ताकि उसकी चीख बाहर न जा सके, और फिर कुल्हाड़ी से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

read more : Bilaspur Crime News : फर्जी तहसीलदार का गंदा खेल : पोल खुली तो युवती को बदनाम करने के लिए रची घिनौनी साजिश

सरेंडर कर चुका था मृतक, यही बनी मौत की वजह?
सूत्रों के अनुसार, पूनेम बुधरा पहले नक्सली गतिविधियों में शामिल था, लेकिन हिंसा का रास्ता छोड़कर उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। सरेंडर करने के बाद से वह गांव में ही रहकर सामान्य जीवन बिता रहा था। नक्सलियों को संदेह था कि वह पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहा है। इसी रंजिश के चलते उसे निशाना बनाया गया।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
हत्या की खबर मिलते ही पामेड़ थाना पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम एर्रापल्ली गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में मातम और तनाव का माहौल है। सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह नक्सलियों की हताशा का परिणाम है। गांव वालों में डर पैदा करने के लिए निर्दोषों को निशाना बनाया जा रहा है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

The post Naxalites Kill Youth in Bijapur : नक्सलियों का खूनी तांडव : सरेंडर कर चुके युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर में घुसकर मुंह में ठूंसा कपड़ा और उतारा मौत के घाट appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/naxalites-kill-youth-in-bijapur/feed/ 0
Magneto Mall Case Update : बजरंग दल ने तेलीबांधा थाने के सामने सड़क जाम कर भरी हुंकार, जानें मामला https://maarmik.in/magneto-mall-case-update/ https://maarmik.in/magneto-mall-case-update/#respond Sat, 27 Dec 2025 10:09:48 +0000 https://maarmik.in/?p=7222 Magneto Mall Case Update : रायपुर: राजधानी रायपुर में ‘मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़’ मामला अब एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक टकराव का रूप ले चुका है। अपने साथियों की गिरफ्तारी से भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज पुलिस की रणनीति को फेल करते हुए तेलीबांधा थाने के सामने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। अचानक […]

The post Magneto Mall Case Update : बजरंग दल ने तेलीबांधा थाने के सामने सड़क जाम कर भरी हुंकार, जानें मामला appeared first on Maarmik.in.

]]>
Magneto Mall Case Update : रायपुर: राजधानी रायपुर में ‘मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़’ मामला अब एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक टकराव का रूप ले चुका है। अपने साथियों की गिरफ्तारी से भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज पुलिस की रणनीति को फेल करते हुए तेलीबांधा थाने के सामने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

Magneto Mall Case Update : पुलिस को छकाया, तेलीबांधा में जमाया डेरा
बजरंग दल ने पहले घोषणा की थी कि वे सिविल लाइन थाने में सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। पुलिस ने वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने ‘मास्टरप्लान’ बदला और सीधे तेलीबांधा थाना पहुंच गए। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती, कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी।

read more : Surajpur Suicide News : युवक ने खुद को पेट्रोल से जलाया, अस्पताल जाने से किया इंकार, सुबह इस हाल में मिला….

कार्यकर्ताओं की मांग है कि 24 दिसंबर की घटना में गिरफ्तार किए गए उनके 7 पदाधिकारियों को बिना शर्त तुरंत रिहा किया जाए। बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि रिहाई नहीं हुई, तो हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

क्या था 24 दिसंबर का ‘मॉल तांडव’?
छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में जमकर हंगामा हुआ था। मॉल प्रबंधन और पुलिस के मुताबिक, लाठी-डंडों से लैस 30-40 लोग जबरन मॉल के अंदर घुसे थे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कर्मचारियों के आईडी कार्ड चेक किए, उनकी धर्म-जाति पूछी और मॉल में तोड़फोड़ की। इस घटना में मॉल को करीब 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।

पुलिस की FIR और छापेमारी
मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। शुक्रवार की रात क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर एक नाबालिग समेत करीब दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया था। इसी कार्रवाई को बजरंग दल ने ‘एकतरफा’ बताते हुए मोर्चा खोल दिया है।

ब्लिंकिट और अंबुजा मॉल में भी दिखा था असर
बंद के दौरान सिर्फ मैग्नेटो मॉल ही नहीं, बल्कि विधानसभा रोड स्थित ब्लिंकिट ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। तनाव को देखते हुए पुलिस ने उस दिन अंबुजा मॉल को भी खाली कराया था।

मौके पर तनाव, भारी बल तैनात
फिलहाल तेलीबांधा इलाके में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। चक्काजाम की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। मौके पर वज्र वाहन और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि बजरंग दल अपने रुख पर अड़ा हुआ है।

The post Magneto Mall Case Update : बजरंग दल ने तेलीबांधा थाने के सामने सड़क जाम कर भरी हुंकार, जानें मामला appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/magneto-mall-case-update/feed/ 0
TI Line Attached : धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच….. https://maarmik.in/ti-line-attached-touching-the-feet-of-dhirendra-shastri-proved-costly-for-the-ti-ssp-attached-his-line/ https://maarmik.in/ti-line-attached-touching-the-feet-of-dhirendra-shastri-proved-costly-for-the-ti-ssp-attached-his-line/#respond Sat, 27 Dec 2025 09:28:23 +0000 https://maarmik.in/?p=7219 TI Line Attached : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘खाकी’ और ‘आस्था’ के टकराव का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस की वर्दी पहनकर मर्यादा और प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में माना थाना प्रभारी (TI) मनीष तिवारी पर गाज गिरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर एसएसपी ने […]

The post TI Line Attached : धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
TI Line Attached : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘खाकी’ और ‘आस्था’ के टकराव का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस की वर्दी पहनकर मर्यादा और प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में माना थाना प्रभारी (TI) मनीष तिवारी पर गाज गिरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

TI Line Attached : क्या है पूरा मामला?
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दुर्ग (भिलाई) में आयोजित हनुमत कथा के लिए शनिवार को चार्टर्ड प्लेन से रायपुर के स्टेट हैंगर पहुंचे थे। उनकी अगवानी के लिए वहां कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब और पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान माना टीआई मनीष तिवारी ने कुछ ऐसा किया जो पुलिस अनुशासन के खिलाफ माना गया।

read more : Surajpur Suicide News : युवक ने खुद को पेट्रोल से जलाया, अस्पताल जाने से किया इंकार, सुबह इस हाल में मिला….

टोपी और जूते उतारकर हुए नतमस्तक
वायरल हुए 56 सेकंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि टीआई मनीष तिवारी ने पहले पंडित शास्त्री को सैल्यूट किया, लेकिन उसके तुरंत बाद अपनी धार्मिक आस्था में बहकर उन्होंने अपनी पुलिस टोपी और जूते उतारे और जमीन पर नतमस्तक होकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पैर छू लिए।

प्रोटोकॉल का उल्लंघन और कार्रवाई
पुलिस नियमावली (Police Manual) के अनुसार, वर्दी में तैनात कोई भी अधिकारी किसी व्यक्ति के पैर नहीं छू सकता। वर्दी में केवल ‘सैल्यूट’ करने का ही प्रोटोकॉल है। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और पुलिस की साख पर बट्टा लगाने वाला कृत्य माना।

एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए कहा:

“सरकारी वर्दी में तैनात अधिकारी को व्यक्तिगत आस्था दिखाने के लिए प्रोटोकॉल तोड़ने की इजाजत नहीं है। अनुशासनहीनता के चलते टीआई को लाइन अटैच किया गया है और मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।”

विवादों से पुराना नाता: पहले भी हो चुके हैं लाइन अटैच
यह पहली बार नहीं है जब टीआई मनीष तिवारी अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में आए हों। इससे पहले भी वह विवादों में फंस चुके हैं:

अमित बघेल केस: कुछ समय पहले एक आरोपी अमित बघेल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में उससे हाथ मिलाते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था।

उस वक्त भी उन पर अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे और उन्हें लाइन अटैच की सजा भुगतनी पड़ी थी।

जांच के घेरे में मौजूदगी
अब पुलिस विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या टीआई मनीष तिवारी की ड्यूटी आधिकारिक रूप से स्टेट हैंगर पर लगाई गई थी? अगर वे बिना किसी आदेश के वहां मौजूद थे, तो उन पर और भी कड़ी गाज गिर सकती है।

The post TI Line Attached : धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/ti-line-attached-touching-the-feet-of-dhirendra-shastri-proved-costly-for-the-ti-ssp-attached-his-line/feed/ 0
Surajpur Suicide News : युवक ने खुद को पेट्रोल से जलाया, अस्पताल जाने से किया इंकार, सुबह इस हाल में मिला…. https://maarmik.in/surajpur-suicide-news/ https://maarmik.in/surajpur-suicide-news/#respond Sat, 27 Dec 2025 08:20:28 +0000 https://maarmik.in/?p=7214 Surajpur Suicide News : सूरजपुर  : सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बुरी तरह झुलसने के बाद भी युवक अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं हुआ और […]

The post Surajpur Suicide News : युवक ने खुद को पेट्रोल से जलाया, अस्पताल जाने से किया इंकार, सुबह इस हाल में मिला…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Surajpur Suicide News : सूरजपुर  : सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बुरी तरह झुलसने के बाद भी युवक अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं हुआ और अंततः उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Surajpur Suicide News : क्या है पूरा मामला?
यह खौफनाक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की है। मृतक की पहचान अगर साय के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात कारणों के चलते अगर साय ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़का और खुद को आग लगा ली। आग की लपटों में घिरने के बाद वह बुरी तरह झुलस गया था।

read more : Holiday List 2026 : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

अस्पताल जाने से किया ‘मौत’ वाला इंकार
जब परिजनों ने युवक की यह हालत देखी, तो घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और उसकी मां ने उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सब उसे इलाज के लिए ले जाना चाहते थे, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। उसने साफ कह दिया कि वह अस्पताल नहीं जाएगा। काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना, तो झुलसी हुई हालत में ही वह अपने कमरे में सोने चला गया।

सुबह का मंजर देख कांप गई रूह
रात भर कमरे में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह जब पत्नी अपने पति को जगाने कमरे में पहुंची, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति का शरीर पूरी तरह ठंडा पड़ चुका था। रात के अंधेरे में ही युवक की तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के सामने कई अनसुलझे सवाल
कोतवाली पुलिस अब इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? और आग से तड़पने के बावजूद वह अस्पताल जाने से क्यों बच रहा था? पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

The post Surajpur Suicide News : युवक ने खुद को पेट्रोल से जलाया, अस्पताल जाने से किया इंकार, सुबह इस हाल में मिला…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/surajpur-suicide-news/feed/ 0
Holiday List 2026 : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर https://maarmik.in/holiday-list-2026/ https://maarmik.in/holiday-list-2026/#respond Sat, 27 Dec 2025 08:06:35 +0000 https://maarmik.in/?p=7211 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए यह साल खुशियों भरा होगा, क्योंकि पूरे साल में कुल 107 दिन दफ्तर और स्कूल बंद रहेंगे। शासन द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, इस लिस्ट में 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य […]

The post Holiday List 2026 : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए यह साल खुशियों भरा होगा, क्योंकि पूरे साल में कुल 107 दिन दफ्तर और स्कूल बंद रहेंगे। शासन द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, इस लिस्ट में 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य अवकाश और 61 ऐच्छिक अवकाश (Optional Holidays) शामिल किए गए हैं।

कैलेंडर की खास बात यह है कि जनवरी से दिसंबर तक हर महीने बड़े त्योहारों की छुट्टी मिलेगी। हालांकि, इस बार महाशिवरात्रि और दीपावली जैसे बड़े पर्व रविवार के दिन पड़ रहे हैं, जिससे कर्मचारियों को अलग से मिलने वाली अतिरिक्त छुट्टी का लाभ नहीं मिल पाएगा। यह अवकाश सूची प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, राजस्व न्यायालयों और शैक्षणिक संस्थानों पर अनिवार्य रूप से लागू होगी। कर्मचारी संगठनों ने समय से पहले लिस्ट जारी होने का स्वागत किया है, जिससे वे अपनी पारिवारिक योजनाओं को बेहतर ढंग से बना सकेंगे।

The post Holiday List 2026 : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/holiday-list-2026/feed/ 0
Chhattisgarh Cyber Police Station : साइबर ठगों की अब खैर नहीं, 9 जिलों में जल्द खुलेंगे हाईटेक ‘साइबर थाने https://maarmik.in/chhattisgarh-cyber-police-station/ https://maarmik.in/chhattisgarh-cyber-police-station/#respond Sat, 27 Dec 2025 07:06:26 +0000 https://maarmik.in/?p=7206 Chhattisgarh Cyber Police Station : रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के 9 और जिलों में जल्द ही नए साइबर थाने (Cyber Police Station) अस्तित्व में आ जाएंगे। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है और उम्मीद जताई जा रही है […]

The post Chhattisgarh Cyber Police Station : साइबर ठगों की अब खैर नहीं, 9 जिलों में जल्द खुलेंगे हाईटेक ‘साइबर थाने appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh Cyber Police Station : रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के 9 और जिलों में जल्द ही नए साइबर थाने (Cyber Police Station) अस्तित्व में आ जाएंगे। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी 2026 तक ये थाने पूरी तरह संचालित होने लगेंगे। वर्तमान में प्रदेश के पांचों संभागों (रेंज स्तर) में ही साइबर थाने काम कर रहे हैं, जिससे केस का दबाव बहुत ज्यादा था।

Chhattisgarh Cyber Police Station : इन 9 जिलों में खुलेंगे नए थाने
राज्य सरकार ने मार्च 2024 और मार्च 2025 के बजट में इन थानों की घोषणा की थी। अब नवंबर में अधिसूचना जारी होने के बाद निम्नलिखित जिलों में सेटअप तैयार किया जा रहा है

read more : Bilaspur Crime News : फर्जी तहसीलदार का गंदा खेल : पोल खुली तो युवती को बदनाम करने के लिए रची घिनौनी साजिश

रायपुर रेंज: बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद (रायपुर में पहले से रेंज थाना मौजूद है)।

अन्य जिले: कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और जशपुर।

रेंज थानों का बोझ होगा कम, मिलेगी तकनीकी मजबूती
अभी तक संभाग स्तर पर ही साइबर अपराधों की विवेचना होती थी, जिसके कारण पुलिस को तकनीकी और स्टाफ संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आईजी (IG) स्तर पर अन्य जिलों से स्टाफ बुलाकर काम चलाया जा रहा था। अब जिला स्तर पर अलग थाने खुलने से अपराधियों तक पहुंचना आसान होगा और विवेचना में तेजी आएगी। मार्च 2026 के बजट में इन थानों के लिए अलग से भारी-भरकम फंड मिलने की भी उम्मीद है।

साइबर ठगों पर बड़ी चोट: 39 हजार सिम ब्लॉक, 1116 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस ने पिछले कुछ समय में साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार:

82.5 करोड़ रुपये साइबर ठगों के पास पहुँचने से पहले ही पुलिस ने होल्ड कराए।

28,946 मोबाइल नंबर और 10,409 IMEI नंबर को ब्लॉक किया गया।

फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट (Mule Accounts) के मामलों में कुल 1116 आरोपियों को जेल भेजा गया है।

साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 (पूर्व में 1030) के माध्यम से लोगों की डूबी हुई रकम को बचाने में सफलता मिली है।

कॉन्फ्रेंस के बाद आई तेजी
हाल ही में हुई DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सामने साइबर अपराधों पर विस्तृत चर्चा हुई थी। माना जा रहा है कि दिल्ली में हुई इस बैठक के बाद राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी करने में तेजी दिखाई है ताकि छत्तीसगढ़ में डिजिटल अपराधियों के खिलाफ एक अभेद्य सुरक्षा तंत्र तैयार किया जा सके।

The post Chhattisgarh Cyber Police Station : साइबर ठगों की अब खैर नहीं, 9 जिलों में जल्द खुलेंगे हाईटेक ‘साइबर थाने appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-cyber-police-station/feed/ 0
Bilaspur Crime News : फर्जी तहसीलदार का गंदा खेल : पोल खुली तो युवती को बदनाम करने के लिए रची घिनौनी साजिश https://maarmik.in/bilaspur-crime-news-2/ https://maarmik.in/bilaspur-crime-news-2/#respond Sat, 27 Dec 2025 05:58:59 +0000 https://maarmik.in/?p=7202 Bilaspur Crime News : बिलासपुर: सोशल मीडिया पर खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर युवतियों को जाल में फंसाने वाले एक शातिर युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को तहसीलदार बताकर एक युवती से दोस्ती की और बाद में उसकी फर्जी आईडी बनाकर निजी जानकारी सार्वजनिक कर दी। Bilaspur Crime News […]

The post Bilaspur Crime News : फर्जी तहसीलदार का गंदा खेल : पोल खुली तो युवती को बदनाम करने के लिए रची घिनौनी साजिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bilaspur Crime News : बिलासपुर: सोशल मीडिया पर खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर युवतियों को जाल में फंसाने वाले एक शातिर युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को तहसीलदार बताकर एक युवती से दोस्ती की और बाद में उसकी फर्जी आईडी बनाकर निजी जानकारी सार्वजनिक कर दी।

Bilaspur Crime News : दोस्ती से दुश्मनी तक का सफर
मामला जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला निवासी आशुतोष उपाध्याय से जुड़ा है। साल 2022 में आरोपी ने फेसबुक पर युवती से संपर्क किया और खुद को मुंगेली जिले का तहसीलदार बताया। जब युवती को उसकी असलियत पता चली, तो उसने बातचीत बंद कर दी। सच्चाई सामने आने से बौखलाया आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल कर युवती को परेशान करने लगा।

बदला लेने के लिए रची साजिश
युवती द्वारा नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने अक्टूबर महीने में ‘जयंती भट्टाचार्य’ के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। इस आईडी पर उसने युवती की तस्वीरें और मोबाइल नंबर वायरल कर दिए, जिसके बाद पीड़िता को अनजान नंबरों से अश्लील कॉल आने लगे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
परेशान होकर युवती ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी जांच की और आरोपी आशुतोष उपाध्याय को उसके गांव मुलमुला से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं (74, 79, 351(2), 204) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

The post Bilaspur Crime News : फर्जी तहसीलदार का गंदा खेल : पोल खुली तो युवती को बदनाम करने के लिए रची घिनौनी साजिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bilaspur-crime-news-2/feed/ 0
शराब घोटाले में ED का मेगा ब्लास्ट : 29,800 पन्नों की चार्जशीट में 81 गुनहगार, लंदन-दुबई तक फैला काली कमाई का साम्राज्य https://maarmik.in/eds-mega-blast-in-liquor-scam-29800-page-charge-sheet-names-81-culprits-black-money-empire-extends-to-london-and-dubai/ https://maarmik.in/eds-mega-blast-in-liquor-scam-29800-page-charge-sheet-names-81-culprits-black-money-empire-extends-to-london-and-dubai/#respond Sat, 27 Dec 2025 05:15:01 +0000 https://maarmik.in/?p=7198 रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में अपनी अंतिम चार्जशीट पेश कर दी है। 29 हजार 800 पन्नों के इस भारी-भरकम दस्तावेज में ED ने कुल 81 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से 59 नए नाम शामिल हैं। कोर्ट में चार्जशीट पेश होने […]

The post शराब घोटाले में ED का मेगा ब्लास्ट : 29,800 पन्नों की चार्जशीट में 81 गुनहगार, लंदन-दुबई तक फैला काली कमाई का साम्राज्य appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में अपनी अंतिम चार्जशीट पेश कर दी है। 29 हजार 800 पन्नों के इस भारी-भरकम दस्तावेज में ED ने कुल 81 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से 59 नए नाम शामिल हैं। कोर्ट में चार्जशीट पेश होने के बाद अब उन रसूखदार अफसरों और कारोबारियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है, जो फिलहाल बाहर हैं।

संगठित अपराध और विदेशी निवेश का खुलासा
ED ने अपनी रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा किया है कि इस घोटाले को एक सोची-समझी साजिश यानी ‘संगठित अपराध’ की तरह अंजाम दिया गया। घोटाले की काली कमाई को केवल देश में ही नहीं, बल्कि दुबई, नीदरलैंड और लंदन जैसे देशों में निवेश किया गया है। अधिकारियों ने अपने परिजनों और करीबियों के नाम पर विदेशी संपत्तियां खरीदी हैं।

इन दिग्गजों के इर्द-गिर्द घूमता ‘सिंडिकेट’
जांच एजेंसी के अनुसार, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड एक सिंडिकेट था, जिसमें अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, अनिल टुटेजा और सौम्या चौरसिया शामिल थे। इन्होंने आबकारी नीति में बदलाव कर 15 जिलों में अपने मनपसंद अधिकारियों की पोस्टिंग कराई। ED ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू को भी इस सिंडिकेट का हिस्सेदार बताया है।

बड़ी कंपनियां और रसूखदार नाम रडार पर
नई चार्जशीट में यश टुटेजा, लक्ष्मीनारायण बंसल, और नवीन केडिया समेत कई शराब कारोबारियों और आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ डिस्टलरी, भाटिया वाइन मर्चेंट और ढेबर बिल्डकॉन जैसी बड़ी कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है।

आगे क्या? सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार समय पर दाखिल इस चार्जशीट में डिजिटल सबूत और बैंक ट्रांजैक्शन की पूरी डिटेल दी गई है। अब कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा, जहां आरोपियों पर दोष तय कर गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

The post शराब घोटाले में ED का मेगा ब्लास्ट : 29,800 पन्नों की चार्जशीट में 81 गुनहगार, लंदन-दुबई तक फैला काली कमाई का साम्राज्य appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/eds-mega-blast-in-liquor-scam-29800-page-charge-sheet-names-81-culprits-black-money-empire-extends-to-london-and-dubai/feed/ 0
Raipur News : चोरी के जेवरात गिरवी रखने वाली बजाज फाइनेंस की महिला कर्मचारी गिरफ्तार https://maarmik.in/raipur-news-bajaj-finance-woman-employee-arrested-for-pawning-stolen-jewellery/ https://maarmik.in/raipur-news-bajaj-finance-woman-employee-arrested-for-pawning-stolen-jewellery/#respond Sat, 27 Dec 2025 04:47:17 +0000 https://maarmik.in/?p=7194 Raipur News : रायपुर, 27 दिसंबर 2025: राजधानी की न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने चोरी के आभूषणों को बिना किसी वैध दस्तावेज के गिरवी रखने के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तेलीबांधा स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी की एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जिसने अवैध रूप से चोरी का […]

The post Raipur News : चोरी के जेवरात गिरवी रखने वाली बजाज फाइनेंस की महिला कर्मचारी गिरफ्तार appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur News : रायपुर, 27 दिसंबर 2025: राजधानी की न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने चोरी के आभूषणों को बिना किसी वैध दस्तावेज के गिरवी रखने के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तेलीबांधा स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी की एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जिसने अवैध रूप से चोरी का सोना फाइनेंस कंपनी में जमा कराया था।

Raipur News : क्या है पूरा मामला?
मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थिया सुशीला जाल ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थिया ने बताया कि वह अक्टूबर माह में स्वास्थ्य कारणों से अपने गृह राज्य ओडिशा गई हुई थीं। 25 अक्टूबर को जब वह वापस लौटीं, तो उनके परसुराम नगर (पुरैना) स्थित घर के ताले टूटे मिले और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी गायब थी।

जांच में हुआ बड़ा खुलासा
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने जांच शुरू की और पूर्व में इस मामले से जुड़े एक विधि के साथ संघर्षरत बालक (नाबालिग) और मुख्य आरोपी आशीष नेताम को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष ने कबूल किया कि उसने चोरी के जेवरातों को तेलीबांधा स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखा है।

महिला फाइनेंसकर्मी की मिलीभगत
पुलिस जब जांच के लिए फाइनेंस कंपनी पहुंची, तो पता चला कि वहां कार्यरत महिला कर्मचारी सनोहर जाहां (27 वर्ष) ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना किसी वैध दस्तावेज के चोरी के जेवरात गिरवी रखे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। महिला की निशानदेही पर चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं।

आरोपियों पर कानूनी शिकंजा
इस प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 278/25, धारा 331(4), 305, 3(5), और 317(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार महिला आरोपी सनोहर जाहां, पंडरी (मोवा) की निवासी बताई जा रही है। रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने वित्तीय संस्थानों में सुरक्षा और सत्यापन की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

The post Raipur News : चोरी के जेवरात गिरवी रखने वाली बजाज फाइनेंस की महिला कर्मचारी गिरफ्तार appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-news-bajaj-finance-woman-employee-arrested-for-pawning-stolen-jewellery/feed/ 0