Mon. Apr 28th, 2025

बालाजी प्लास्टिक में 2017 से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उत्पादन जारी

रायपुर। सरकार द्वारा 2017 से प्रतिबंधित प्लास्टिक के उत्पादन और उपयोग पर रोक लगाने के बावजूद, शहर में बालाजी प्लास्टिक नामक कंपनी अब भी इसका निर्माण कर रही हैं। जिसका संचालक मनोज अग्रवाल नामक व्यक्ति है, रायपुर के तेंदुआ रोड स्थित बालाजी प्लास्टिक नामक कंपनी खुलेआम प्रतिबंधित प्लास्टिक का उत्पादन कर रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई करता नहीं दिख रहा है।

पर्यावरण को हो रहा भारी नुकसान प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। यह न केवल जल निकायों को दूषित कर रहा है, बल्कि मिट्टी और जीव-जंतुओं के लिए भी हानिकारक सिद्ध हो रहा है। सरकार ने 2017 में प्लास्टिक के उत्पादन और उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस अवैध उत्पादन की पूरी जानकारी है, लेकिन फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे यह सवाल उठता है कि क्या नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, या फिर अधिकारियों की मिलीभगत से यह उद्योग फल-फूल रहा है?

सरकार को उठाने होंगे सख्त कदमअगर प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है। सरकार को चाहिए कि वह प्रतिबंधित प्लास्टिक के उत्पादन और बिक्री पर निगरानी बढ़ाए और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करे।

By maarmik

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *