Thu. Feb 26th, 2026

Bharat Bandh : डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस के बीच नक्सलियों का भारत बंद का ऐलान

Bharat Bandh
Bharat Bandh

Bharat Bandh : रायपुर/बस्तर। देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस के बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बड़ा ऐलान किया है। नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DSZC) ने अपने प्रवक्ता ‘विकल्प’ के नाम से एक नया पैम्फलेट जारी किया है, जिसमें आगामी 30 नवंबर को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है।

Bharat Bandh : नक्सली संगठन ने इस पर्चे में आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में 18-19 नवंबर को हुआ एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी था। उनका दावा है कि उनके खास कमांडर हिड़मा और उसके 13 साथियों को पुलिस ने पहले पकड़ा और फिर झूठी मुठभेड़ में मार दिया। नक्सलियों ने यह भी दावा किया है कि इसी तरह कोसा दादा और राजू दादा की भी हत्या हुई थी, जिसे मुठभेड़ बताया गया था।

read more : CG SIR Deadline Update : पीसीसी चीफ ने की SIR की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, कहा, प्रदेश में परेशान हैं BLO

इसके साथ ही, नक्सली संगठन ने दावा किया है कि उनके शीर्ष लीडर देवजी को आंध्र प्रदेश पुलिस ने उसके लगभग 50 साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। नक्सलियों ने मांग की है कि पुलिस देवजी और अन्य सभी गिरफ्तार साथियों को तत्काल कोर्ट में पेश करे।

नक्सलियों ने अपने 13 साथियों के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में 30 नवंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। हालांकि, पर्चे में यह स्पष्ट किया गया है कि बंद के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस, दूध गाड़ियाँ जैसी आवश्यक सेवाओं को पूरी तरह से छूट दी जाएगी। नक्सलियों के इस बड़े ऐलान ने बस्तर और सीमावर्ती राज्यों में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *