नई दिल्ली। डिजिटल लेन-देन करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के निर्देश पर आज (सोमवार) से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए बड़े भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। अब ग्राहक पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्शन के तहत 24 घंटे में 10 लाख रुपये तक का भुगतान कर सकेंगे।
इस फैसले से गूगल पे, फोनपे, पेटीएम, भीम ऐप समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म के यूजर्स को फायदा मिलेगा।
नई लिमिट्स और श्रेणियां
-
कैपिटल मार्केट (निवेश): प्रति ट्रांजैक्शन 5 लाख, 24 घंटे में 10 लाख
-
इंश्योरेंस प्रीमियम: प्रति ट्रांजैक्शन 5 लाख, 24 घंटे में 10 लाख
-
सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM): प्रति ट्रांजैक्शन 5 लाख, 24 घंटे में 10 लाख
-
ट्रैवल: प्रति ट्रांजैक्शन 5 लाख, 24 घंटे में 10 लाख
-
क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट: प्रति ट्रांजैक्शन 5 लाख, 24 घंटे में 6 लाख
-
कलेक्शंस: प्रति ट्रांजैक्शन 5 लाख, 24 घंटे में 10 लाख
-
ज्वैलरी पेमेंट: प्रति ट्रांजैक्शन 2 लाख, 24 घंटे में 6 लाख
-
बिज़नेस/मर्चेंट: प्रति ट्रांजैक्शन 5 लाख
-
एफएक्स रिटेल (BBPS): 5 लाख
-
डिजिटल अकाउंट ओपनिंग: 5 लाख
-
प्रारंभिक फंडिंग (डिजिटल अकाउंट): 2 लाख
क्यों अहम है यह बदलाव?
-
निवेश, बीमा और ट्रैवल जैसे क्षेत्रों में हाई-वैल्यू पेमेंट्स अब आसान होंगे।
-
बड़े व्यापारिक सौदों और ज्वैलरी सेक्टर में नकद की जगह डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा मिलेगा।
-
UPI आधारित पेमेंट्स का दायरा और भरोसा दोनों मजबूत होंगे।

