Fri. Mar 6th, 2026

Bilaspur High Court : बिलासपुर हाई कोर्ट में शीतकालीन छुट्टियां शुरू: 31 दिसंबर तक कामकाज बंद, जिला अदालतों के लिए भी साल 2026 का कैलेंडर जारी

Bilaspur High Court
Bilaspur High Court

 Bilaspur High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) का आगाज हो गया है। रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हाई कोर्ट में 31 दिसंबर तक छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, वकीलों और याचिकाकर्ताओं की सुविधा के लिए रजिस्ट्री कार्यालय को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

 Bilaspur High Court : रजिस्ट्री कार्यालय के लिए दो दिन की मोहलत

हाई कोर्ट में भले ही न्यायिक कार्यवाही के लिए अवकाश घोषित हो गया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर 23 और 24 दिसंबर को रजिस्ट्री खुली रहेगी। इन दो दिनों में नई याचिकाएं (Petitions) स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रजिस्ट्री का काम भी पूरी तरह बंद रहेगा। हाई कोर्ट में नियमित कामकाज 1 जनवरी 2026 से दोबारा शुरू होगा।

read more : CG Govt Employees Alert : छत्तीसगढ़ में अब डिजिटल होगी सरकारी छुट्टी, 1 जनवरी से पोर्टल पर ही करना होगा आवेदन; जानें PHE विभाग का नया नियम

जिला न्यायालयों के लिए साल 2026 का कैलेंडर जारी

हाई कोर्ट प्रशासन ने प्रदेश की सभी जिला अदालतों के लिए वर्ष 2026 का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों और शनिवार की छुट्टियों का पूरा विवरण दिया गया है।

2026 की प्रमुख छुट्टियां और नियम:

शनिवार का अवकाश: जिला न्यायालयों में हर महीने के दूसरे और तीसरे शनिवार को अवकाश रहेगा।

ग्रीष्मकालीन अवकाश: साल 2026 में 18 मई से 12 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी।

शीतकालीन अवकाश: अगले साल 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक विंटर वेकेशन रहेगा।

वैकल्पिक अवकाश: कर्मचारियों और अधिकारियों को सालभर में 3 वैकल्पिक अवकाश (Optional Leaves) मिलेंगे, जबकि न्यायिक अधिकारी अधिकतम 15 दिनों का अवकाश ले सकेंगे।

चांद और कलेक्टर पर निर्भर रहेंगी कुछ छुट्टियां

कैलेंडर में स्पष्ट किया गया है कि ईद-उल-फितर, ईद-उल-अजहा और मोहर्रम जैसे त्योहारों की छुट्टियां चांद दिखने के आधार पर बदल सकती हैं। वहीं, जिला स्तर पर घोषित होने वाले स्थानीय अवकाश कलेक्टर की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मान्य होंगे। राज्य सरकार द्वारा घोषित किसी भी अतिरिक्त अवकाश को जिला अदालतें तभी मानेंगी, जब हाई कोर्ट की स्टैंडिंग कमेटी उसे मंजूरी देगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *