RAIPUR NEWS: बीरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शहीद नंदकुमार पटेल क्षेत्र (वार्ड क्रमांक 20 से 27) से ज्वाला गोस्वामी को कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में कांग्रेस आईटी सेल की सचिव ज्वाला गोस्वामी राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके कार्यक्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

