Raipur News: बीरगांव नगर निगम क्षेत्र के बीरगांव और उरला स्थित प्राथमिक शालाओं में छात्र-छात्राओं को अब तक पाठ्य पुस्तकें वितरित नहीं की गई हैं, जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर बीरगांव कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्वाला गोस्वामी ने 07 अगस्त 2025 को जिला कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा। यह आवेदन आडवाणी स्कूल में आईं अतिरिक्त कलेक्टर महोदया को सौंपा गया, जिन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई और बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा खान, यूथ कांग्रेस प्रदेश समन्वयक जानू भार्गव, छाया पार्षद रोशन यादव, जिला महासचिव युवा कांग्रेस दलबीर सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसजन इस ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुस्तक वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो।

