Sat. Jan 17th, 2026

Breaking News: इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, रायपुर आ रही…!

Breaking News: दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E6476 को सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय से विमान सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कैसे हुई इमरजेंसी लैंडिंग

उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी समस्या का संकेत मिला। पायलट ने तुरंत रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से लैंडिंग की अनुमति मांगी। लेकिन उस समय रायपुर में मौसम खराब था, रनवे पर भी तकनीकी दिक्कतें बताई गईं! इस वजह से तुरंत लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पायलट ने विमान को निकटतम सुरक्षित एयरपोर्ट भुवनेश्वर की ओर डायवर्ट किया।

विमान सुरक्षित, यात्रियों को भेजी गई दूसरी फ्लाइट

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग सफलतापूर्वक की गई। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को बाद में दूसरी फ्लाइट के माध्यम से रायपुर भेजने की व्यवस्था कर दी गई है। इंडिगो की तकनीकी टीम विमान की विस्तृत जांच कर रही है कि समस्या किस कारण से उत्पन्न हुई। यात्रियों ने कहा कि पायलट ने समय पर सही निर्णय लिया, जिससे सभी सुरक्षित रह सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *