Breaking News: धर्मनगरी डोंगरगढ़ में खुलेआम चल रहे अवैध सट्टा-पट्टी कारोबार पर अब पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले की तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (SP Ankita Sharma) ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी उपेंद्र शाह को लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया है।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, उपेंद्र शाह को उनके वर्तमान पद से हटाकर रक्षित केंद्र, राजनांदगांव भेजा गया है। वहीं, डोंगरगढ़ थाने की जिम्मेदारी उप निरीक्षक सुमेन्द्र कुमार खरे को सौंपी गई है। यह आदेश 28 अक्टूबर से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध सट्टा-पट्टी के बढ़ते कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में एसपी अंकिता शर्मा की यह कार्रवाई न केवल प्रशासनिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है, बल्कि यह पुलिस की जवाबदेही और अनुशासन को भी मजबूत करती है।

