Auto Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/category/auto/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 23 Oct 2025 13:39:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Auto Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/category/auto/ 32 32 Japan Mobility Show 2025: जापान में गूंजेगी ‘मेड इन इंडिया’ की गूंज https://maarmik.in/japan-mobility-show-2025-the-echo-of-made-in-india-will-resonate-in-japan/ https://maarmik.in/japan-mobility-show-2025-the-echo-of-made-in-india-will-resonate-in-japan/#respond Thu, 23 Oct 2025 13:39:54 +0000 https://maarmik.in/?p=5698 Japan Mobility Show 2025: जापान की राजधानी टोक्यो इस महीने दुनिया भर के ऑटो प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। 30 अक्टूबर से 9 नवंबर 2025 तक यहां आयोजित होने जा रहा है Japan Mobility Show 2025, जिसमें दुनियाभर की शीर्ष ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने नए मॉडल और तकनीक पेश करेंगी। इस […]

The post Japan Mobility Show 2025: जापान में गूंजेगी ‘मेड इन इंडिया’ की गूंज appeared first on Maarmik.in.

]]>
Japan Mobility Show 2025: जापान की राजधानी टोक्यो इस महीने दुनिया भर के ऑटो प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। 30 अक्टूबर से 9 नवंबर 2025 तक यहां आयोजित होने जा रहा है Japan Mobility Show 2025, जिसमें दुनियाभर की शीर्ष ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने नए मॉडल और तकनीक पेश करेंगी। इस साल के शो की खास बात यह है कि Maruti Suzuki India द्वारा निर्मित चार भारतीय कारें जापान के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित होंगी। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में “Made in India” मॉडल्स जापान में शोकेस किए जा रहे हैं।

भारत में बनी Maruti की चार मॉडल्स होंगी शो में

Suzuki Motor Corporation अपनी चार प्रमुख भारतीय मॉडलों को इस शो में लेकर आ रही है —

  1. Maruti Jimny 5-Door (Jimny Nomade)

  2. Maruti e Vitara (Electric SUV)

  3. Maruti Fronx FFV Concept (Flex Fuel Vehicle)

  4. Maruti Victoris CBG Version (Compressed Bio Gas)

Maruti Jimny 5-Door (Jimny Nomade)

Jimny का यह 5-door वर्जन पूरी तरह भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर की गई Maruti Jimny पर आधारित है। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे हाई-टेक फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे और सुरक्षित बनाते हैं। इंजन में 1.5-लीटर पेट्रोल मोटर और स्टैंडर्ड 4WD सिस्टम मिलेगा, जो इसे बेहतरीन ऑफ-रोड SUV बनाता है।

Maruti e Vitara – भारत की इलेक्ट्रिक SUV

गुजरात प्लांट में बनी यह ई-एसयूवी Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक लाइनअप में क्रांतिकारी कदम है। दो बैटरी विकल्प — 49 kWh और 61 kWh, और 500+ किलोमीटर की रेंज। यह Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी है।

Maruti Fronx FFV Concept – भविष्य का ईंधन

यह Flex Fuel Vehicle है जो उच्च एथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल पर चल सकता है। Suzuki का यह मॉडल भारत को कार्बन-न्यूट्रल मिशन की दिशा में आगे बढ़ाने वाला कदम है। यह Fronx का एडवांस्ड कॉन्सेप्ट वर्जन है, जो पेट्रोल, CNG और अब एथेनॉल फ्यूल पर चल सकेगा।

Maruti Victoris CBG Version – हरित ऊर्जा की दिशा में कदम

सितंबर 2025 में लॉन्च हुई Victoris का नया Compressed Bio Gas (CBG) वर्जन इस शो में पेश किया जाएगा। यह वाहन पूरी तरह भारत में बना है और ऑर्गैनिक वेस्ट से बने बायोगैस फ्यूल पर चलता है। Suzuki इस मौके पर भारत में बने अपने बायोगैस प्लांट का मिनिएचर मॉडल भी प्रदर्शित करेगी।

भारत के लिए गौरव की बात

इन चारों मॉडलों का निर्माण भारत में हुआ है। यह न केवल भारत की ऑटो इंडस्ट्री की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि भारत अब वैश्विक स्तर पर एक ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है। Japan Mobility Show 2025 में “Made in India” की गूंज सुनाई देना निश्चित रूप से देश के लिए गर्व का पल होगा।

Tokyo Auto Expo 2025 में Maruti Suzuki के ये मॉडल भारत की तकनीकी योग्यता, नवाचार और टिकाऊ ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।
यह प्रदर्शन भारत को वैश्विक ऑटो उद्योग में एक नई पहचान दिलाने में मदद करेगा।

The post Japan Mobility Show 2025: जापान में गूंजेगी ‘मेड इन इंडिया’ की गूंज appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/japan-mobility-show-2025-the-echo-of-made-in-india-will-resonate-in-japan/feed/ 0
Impact of GST 2.0: Kawasaki बाइक्स पर GST 2.0 का असर, जबरदस्त डिस्काउंट https://maarmik.in/impact-of-gst-2-0-kawasaki-bikes-get-huge-discounts-under-gst-2-0/ https://maarmik.in/impact-of-gst-2-0-kawasaki-bikes-get-huge-discounts-under-gst-2-0/#respond Tue, 23 Sep 2025 17:38:16 +0000 https://maarmik.in/?p=5519 Impact of GST 2.0: बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी है। सरकार द्वारा लागू किए गए नए GST 2.0 नियमों ने टू-व्हीलर मार्केट में हलचल मचा दी है। अब 350cc तक की बाइक्स पर सिर्फ 18% GST लगेगा और किसी तरह का अतिरिक्त सेस (Cess) नहीं लिया जाएगा। इसका सीधा असर ग्राहकों को मिल रहा है […]

The post Impact of GST 2.0: Kawasaki बाइक्स पर GST 2.0 का असर, जबरदस्त डिस्काउंट appeared first on Maarmik.in.

]]>
Impact of GST 2.0: बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी है। सरकार द्वारा लागू किए गए नए GST 2.0 नियमों ने टू-व्हीलर मार्केट में हलचल मचा दी है। अब 350cc तक की बाइक्स पर सिर्फ 18% GST लगेगा और किसी तरह का अतिरिक्त सेस (Cess) नहीं लिया जाएगा। इसका सीधा असर ग्राहकों को मिल रहा है क्योंकि Kawasaki India ने अपने कई पॉपुलर मॉडल्स के दाम घटा दिए हैं।

Kawasaki KLX 230 और KLX 230 RS – एडवेंचर बाइक्स हुईं सस्ती

ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए Kawasaki KLX सीरीज़ हमेशा से फेवरेट रही है। अब कीमतें और भी किफायती हो गई हैं।

मॉडल मॉडल ईयर पुरानी कीमत (₹, एक्स-शोरूम) नई कीमत (₹, एक्स-शोरूम)
KLX 230 MY26 1.99 लाख 1.84 लाख
KLX 230 MY25 3.30 लाख 2.99 लाख
KLX 230 RS MY26 1.94 लाख 1.79 लाख
KLX 230 RS MY24 5.21 लाख 4.81 लाख

अब KLX 230 लेना युवाओं के लिए और आसान हो गया है।

Kawasaki W175 – क्लासिक लुक, रेट्रो चार्म

रेट्रो और क्लासिक डिज़ाइन के शौकीनों के लिए Kawasaki W175 एक बेहतरीन विकल्प है।

मॉडल मॉडल ईयर पुरानी कीमत नई कीमत
W175 MY23 1.22 लाख 1.13 लाख
W175 SP ED MY23 1.24 लाख 1.15 लाख
W175 MY24 1.29 लाख 1.19 लाख
W175 SP ED MY24 1.31 लाख 1.21 लाख
W175 Street MY24 1.35 लाख 1.25 लाख

Kawasaki KLX 110RL – एंट्री-लेवल ऑफ-रोड बाइक

जो ग्राहक हल्की और छोटी ऑफ-रोड बाइक चाहते हैं, उनके लिए KLX 110RL बढ़िया विकल्प है।

मॉडल पुरानी कीमत नई कीमत
KLX 110RL ₹3.12 लाख ₹2.88 लाख

Kawasaki Ninja 300 – युवाओं की स्पोर्ट्स फेवरेट

स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट की जान मानी जाने वाली Kawasaki Ninja 300 की कीमत भी कम हो गई है।

मॉडल पुरानी कीमत नई कीमत
Ninja 300 ₹3.43 लाख ₹3.17 लाख

अब यह बाइक ₹26,000 सस्ती हो गई है।

Kawasaki Versys X-300 – टूरिंग राइडर्स के लिए बेस्ट

लॉन्ग राइड्स और टूरिंग शौकीनों के लिए Versys X-300 अब ज्यादा किफायती हो गई है।

मॉडल पुरानी कीमत नई कीमत
Versys X-300 ₹3.74 लाख (अनुमानित) ₹3.49 लाख

बाइक्स पर GST 2.0 का असर – बड़ा फायदा ग्राहकों को

GST 2.0 के बाद अब 350cc तक की बाइक्स 10,000 से 30,000 रुपये तक सस्ती हो गई हैं। Kawasaki ने KLX 230, W175, Ninja 300 और Versys X-300 जैसे मॉडल्स पर नई कीमतें लागू कर दी हैं।

इससे ग्राहकों का फायदा तो होगा ही, साथ ही टू-व्हीलर मार्केट में बिक्री बढ़ने की संभावना भी है।

The post Impact of GST 2.0: Kawasaki बाइक्स पर GST 2.0 का असर, जबरदस्त डिस्काउंट appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/impact-of-gst-2-0-kawasaki-bikes-get-huge-discounts-under-gst-2-0/feed/ 0
Tesla Model Y: सिद्धार्थ जैन को मिली पहली डिलीवरी, कहा- “2017 से था इंतजार, आज पूरा हुआ सपना” https://maarmik.in/tesla-model-y-siddharth-jain-receives-first-delivery/ https://maarmik.in/tesla-model-y-siddharth-jain-receives-first-delivery/#respond Sun, 21 Sep 2025 20:45:13 +0000 https://maarmik.in/?p=5489 Tesla Model Y: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर लगातार चर्चा में है और इसी बीच एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। Inox Group के डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हाल ही में Tesla की पहली Model Y की डिलीवरी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा—“2017 से इंतजार कर रहा था, आज […]

The post Tesla Model Y: सिद्धार्थ जैन को मिली पहली डिलीवरी, कहा- “2017 से था इंतजार, आज पूरा हुआ सपना” appeared first on Maarmik.in.

]]>
Tesla Model Y: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर लगातार चर्चा में है और इसी बीच एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। Inox Group के डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हाल ही में Tesla की पहली Model Y की डिलीवरी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा—“2017 से इंतजार कर रहा था, आज यह सपना सच हुआ।”

मुंबई में Tesla की एंट्री

15 जुलाई 2025 को टेस्ला ने आधिकारिक तौर पर भारत में एंट्री करते हुए मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया। इस भव्य अवसर पर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक मौजूद रहे। इसी कार्यक्रम में Tesla Model Y की पहली डिलीवरी सिद्धार्थ जैन को सौंपी गई।

भारत में टेस्ला की लॉन्चिंग लंबे समय से चर्चा में थी। एलन मस्क और भारत सरकार के बीच बीते कई सालों से टैक्स, आयात शुल्क और पॉलिसी संबंधी बातचीत चल रही थी। आखिरकार अब वह इंतजार खत्म हुआ और भारतीय ग्राहक Tesla के वाहनों का अनुभव कर पा रहे हैं।

Tesla Model Y: भारत में उपलब्ध वेरिएंट्स

Tesla Model Y फिलहाल भारत में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराई गई है:

  1. Model Y Long Range – यह वेरिएंट लंबी दूरी तय करने वालों के लिए है। एक बार चार्ज करने पर लगभग 510 किमी की रेंज उपलब्ध कराता है।

  2. Model Y Performance – स्पोर्ट्स कार जैसी तेज रफ्तार चाहने वालों के लिए। यह केवल 3.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।

दोनों वेरिएंट्स में Tesla का एडवांस्ड Autopilot फीचर, प्रीमियम इंटीरियर और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) टेक्नोलॉजी दी गई है।

सिद्धार्थ जैन की प्रतिक्रिया

Inox Group के डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने डिलीवरी के समय कहा—
“मैं 2017 से Tesla का इंतजार कर रहा था। भारत में इसकी एंट्री कई बार डिले हुई, लेकिन आज यह सपना पूरा हो गया। यह सिर्फ एक कार नहीं है, बल्कि भविष्य की ओर बढ़ने का प्रतीक है।”

उनकी यह प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि भारतीय बिजनेस लीडर्स और हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स अब इलेक्ट्रिक कारों को लेकर गंभीरता दिखा रहे हैं।

भारतीय EV मार्केट में Tesla का महत्व

भारत सरकार लगातार EV अपनाने को बढ़ावा दे रही है। “FAME-II स्कीम” और राज्यों की EV पॉलिसी के चलते बाजार तेजी से विकसित हो रहा है। टाटा, महिंद्रा और MG जैसे ब्रांड पहले से भारतीय बाजार में मौजूद हैं, लेकिन Tesla की एंट्री से इंडस्ट्री को नया आयाम मिलेगा।

Tesla का ब्रांड सिर्फ एक कार कंपनी का नहीं बल्कि सस्टेनेबल एनर्जी और इनोवेशन का है। Model Y की डिलीवरी भारतीय ग्राहकों के लिए एक संकेत है कि भविष्य इलेक्ट्रिक वाहनों का है।

ग्राहकों के लिए क्या मायने रखता है यह कदम?

  • प्रीमियम EV विकल्प: Tesla की कारें लग्जरी और टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन के रूप में देखी जाती हैं।

  • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर: Tesla भारत में अपने सुपरचार्जर नेटवर्क को भी धीरे-धीरे स्थापित करने की योजना बना रही है।

  • प्राइसिंग और डिमांड: भले ही कीमतें फिलहाल प्रीमियम रेंज में हों, लेकिन शुरुआती ग्राहकों की दिलचस्पी साफ करती है कि भारतीय मार्केट में EV का भविष्य उज्ज्वल है।

आगे की राह

टेस्ला का भारत में प्रवेश सिर्फ कारों की डिलीवरी तक सीमित नहीं रहेगा। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में कंपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर भी विचार कर सकती है। इससे न केवल लागत कम होगी बल्कि भारत को ग्लोबल EV मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में भी मदद मिलेगी।

The post Tesla Model Y: सिद्धार्थ जैन को मिली पहली डिलीवरी, कहा- “2017 से था इंतजार, आज पूरा हुआ सपना” appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/tesla-model-y-siddharth-jain-receives-first-delivery/feed/ 0
Skoda Octavia RS: नवंबर 2025 में लॉन्च होगी, मिलेगी स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स https://maarmik.in/skoda-octavia-rs-launching-in-november-2025/ https://maarmik.in/skoda-octavia-rs-launching-in-november-2025/#respond Sun, 21 Sep 2025 19:45:40 +0000 https://maarmik.in/?p=5475 Skoda Octavia RS: भारत का लग्जरी कार सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और अब उपभोक्ता हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स से लैस गाड़ियों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। इसी बीच स्कोडा ने पुष्टि की है कि वह अपनी नई ऑक्टाविया RS परफॉर्मेंस को नवंबर 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। यह लग्जरी […]

The post Skoda Octavia RS: नवंबर 2025 में लॉन्च होगी, मिलेगी स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स appeared first on Maarmik.in.

]]>
Skoda Octavia RS: भारत का लग्जरी कार सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और अब उपभोक्ता हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स से लैस गाड़ियों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। इसी बीच स्कोडा ने पुष्टि की है कि वह अपनी नई ऑक्टाविया RS परफॉर्मेंस को नवंबर 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।

यह लग्जरी स्पोर्ट्स सेडान न केवल स्पोर्टी डिजाइन और पावरफुल इंजन के लिए खास होगी, बल्कि इसमें एडवांस्ड सेफ्टी और टेक्नोलॉजी फीचर्स भी शामिल होंगे।

स्कोडा ऑक्टाविया RS परफॉर्मेंस की खासियतें

  • 360-डिग्री कैमरा

  • ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)

  • ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग

  • लेन असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल

  • स्पोर्टी और एयरोडायनामिक डिजाइन

  • पावरफुल टर्बोचार्ज्ड इंजन

इन फीचर्स की वजह से कार ड्राइविंग को और सुरक्षित व आरामदायक बनाएगी, साथ ही युवाओं और लग्जरी पसंद ग्राहकों के लिए यह एक आकर्षक विकल्प साबित होगी।

डिजाइन और परफॉर्मेंस

स्कोडा ऑक्टाविया RS परफॉर्मेंस में शार्प एलईडी हेडलैम्प्स और स्पोर्टी एलिमेंट्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसका टर्बोचार्ज्ड इंजन तेज रफ्तार और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा।

बाजार में प्रतिस्पर्धा

भारत के लग्जरी सेडान मार्केट पर फिलहाल BMW, Audi और Mercedes-Benz जैसी कंपनियों का दबदबा है। ऐसे में स्कोडा ऑक्टाविया RS परफॉर्मेंस उपभोक्ताओं को किफायती प्रीमियम विकल्प देने की दिशा में एक मजबूत दावेदार साबित हो सकती है।

नवंबर में लॉन्च होने वाली यह सेडान केवल एक कार नहीं होगी, बल्कि ड्राइविंग शौकीनों के लिए एक लक्जरी और स्पोर्टी एक्सपीरियंस लेकर आएगी। स्कोडा की यह पेशकश भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट को और प्रतिस्पर्धी बनाएगी, जहां उपभोक्ता सुरक्षा, परफॉर्मेंस और लक्जरी का बेहतरीन संगम पाएंगे।

The post Skoda Octavia RS: नवंबर 2025 में लॉन्च होगी, मिलेगी स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/skoda-octavia-rs-launching-in-november-2025/feed/ 0
भारत की चीन पर निर्भरता समाप्त!, स्थापित हुआ नया मील का पत्थर…! https://maarmik.in/indias-dependence-on-china-ends-a-new-milestone-has-been-established/ https://maarmik.in/indias-dependence-on-china-ends-a-new-milestone-has-been-established/#respond Tue, 16 Sep 2025 15:45:44 +0000 https://maarmik.in/?p=5208 नई दिल्ली, सितंबर 2025: भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी सिंपल एनर्जी ने देश की पहली HRE-फ्री (Heavy Rare Earth-free) मोटर का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। अब EV मोटर्स के लिए चीन से आने वाले HRE मैग्नेट्स पर निर्भरता खत्म हो गई है। […]

The post भारत की चीन पर निर्भरता समाप्त!, स्थापित हुआ नया मील का पत्थर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
नई दिल्ली, सितंबर 2025: भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी सिंपल एनर्जी ने देश की पहली HRE-फ्री (Heavy Rare Earth-free) मोटर का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। अब EV मोटर्स के लिए चीन से आने वाले HRE मैग्नेट्स पर निर्भरता खत्म हो गई है।

क्यों जरूरी था यह कदम?

अब तक इलेक्ट्रिक व्हीकल मोटर्स में HRE मैग्नेट्स का इस्तेमाल होता था, क्योंकि ये अधिक पावर और कॉम्पैक्ट डिजाइन देने में मदद करते थे। लेकिन अप्रैल 2025 में चीन ने इन मैग्नेट्स के एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी, जिससे दुनिया की ऑटो कंपनियों को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।

सिंपल एनर्जी की इन-हाउस टेक्नोलॉजी

  • कंपनी ने पूरी तरह लोकल मोटर तैयार की है।

  • इसमें खास कंपाउंड्स का इस्तेमाल किया गया है, जो HRE मैग्नेट्स की जगह ले रहे हैं।

  • मोटर की हीट और टॉर्क मैनेजमेंट के लिए सिंपल एनर्जी ने खुद के एल्गोरिदम डेवलप किए हैं।

CEO का बयान

कंपनी के CEO सुहास राजकुमार ने कहा,

“भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इम्पोर्ट्स पर निर्भर नहीं रह सकती। मेक इन इंडिया और लोकलाइजेशन अब समय की मांग है। हमारी सप्लाई चेन का 95% हिस्सा हम पहले से लोकली मैनेज कर रहे हैं।”

कंपनी का सफर

  • 2019 में शुरू हुई सिंपल एनर्जी का हेडक्वार्टर बेंगलुरु और प्लांट होसुर (तमिलनाडु) में है।

  • कंपनी के पास 2 लाख वर्ग फीट का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है।

  • फिलहाल कंपनी Simple ONE Gen 1.5 (248 km) और Simple OneS (181 km) जैसे ई-स्कूटर्स बेच रही है।

  • अब तक कंपनी ने $41 मिलियन फंडिंग जुटाई है।

भविष्य की योजना

  • देशभर में 150 नए शोरूम और 200 सर्विस सेंटर खोलने की तैयारी।

  • 2026-27 में $350 मिलियन का IPO लाने की योजना।

  • प्रोडक्ट डेवलपमेंट और बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

सिंपल एनर्जी का यह कदम न केवल चीन पर निर्भरता कम करेगा, बल्कि भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

The post भारत की चीन पर निर्भरता समाप्त!, स्थापित हुआ नया मील का पत्थर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/indias-dependence-on-china-ends-a-new-milestone-has-been-established/feed/ 0
कावासाकी Versys-X 300 पर बंपर ऑफर: सितंबर में 25,000 रुपये तक का फायदा https://maarmik.in/bumper-offer-on-kawasaki-versys-x-300-benefits-up-to-rs-25000-in-september/ https://maarmik.in/bumper-offer-on-kawasaki-versys-x-300-benefits-up-to-rs-25000-in-september/#respond Mon, 15 Sep 2025 16:48:00 +0000 https://maarmik.in/?p=5181 नई दिल्ली। एडवेंचर-टूरिंग सेगमेंट की लोकप्रिय बाइक कावासाकी Versys-X 300 पर सितंबर महीने के लिए कंपनी ने खास ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को बाइक की एक्स-शोरूम कीमत पर 25,000 रुपये तक का कैशबैक डिस्काउंट मिल रहा है। एडवेंचर राइडर्स की फेवरेट बाइक Versys-X 300 को खासतौर पर लंबी दूरी […]

The post कावासाकी Versys-X 300 पर बंपर ऑफर: सितंबर में 25,000 रुपये तक का फायदा appeared first on Maarmik.in.

]]>
नई दिल्ली। एडवेंचर-टूरिंग सेगमेंट की लोकप्रिय बाइक कावासाकी Versys-X 300 पर सितंबर महीने के लिए कंपनी ने खास ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को बाइक की एक्स-शोरूम कीमत पर 25,000 रुपये तक का कैशबैक डिस्काउंट मिल रहा है।

एडवेंचर राइडर्स की फेवरेट बाइक

Versys-X 300 को खासतौर पर लंबी दूरी की राइडिंग और ऑफ-रोड एडवेंचर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। दमदार इंजन, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत परफॉर्मेंस इसे हाईवे और कठिन रास्तों दोनों पर बेहतरीन बनाते हैं। यही वजह है कि यह बाइक सीधे तौर पर Royal Enfield Himalayan जैसी एडवेंचर बाइक को कड़ी टक्कर देती है।

इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन की कीमतें पुराने एक्स-शोरूम वैल्यू पर ही लागू होंगी। इसके बावजूद ग्राहकों को बाइक खरीदते समय अच्छी-खासी बचत का मौका मिलेगा।

कब तक मिलेगा ऑफर?

यह ऑफर केवल सितंबर महीने तक ही मान्य है। यानी जो ग्राहक Versys-X 300 खरीदने की सोच रहे हैं, उन्हें जल्द ही इसका फायदा उठाना चाहिए।

क्यों है खास मौका?

यह ऑफर न सिर्फ खरीदारों को बचत का फायदा देगा, बल्कि उन्हें एक पावरफुल, भरोसेमंद और एडवेंचर-रेडी बाइक का मालिक बनने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा।

The post कावासाकी Versys-X 300 पर बंपर ऑफर: सितंबर में 25,000 रुपये तक का फायदा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bumper-offer-on-kawasaki-versys-x-300-benefits-up-to-rs-25000-in-september/feed/ 0
TVS Jupiter 110 Stardust Black Edition लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ ₹94,511 की कीमत https://maarmik.in/tvs-jupiter-110-stardust-black-edition-launched/ https://maarmik.in/tvs-jupiter-110-stardust-black-edition-launched/#respond Mon, 15 Sep 2025 16:43:49 +0000 https://maarmik.in/?p=5178 नई दिल्ली। टू-व्हीलर सेगमेंट की दिग्गज कंपनी टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) ने अपने पॉपुलर स्कूटर जुपिटर 110 का नया Stardust Black Edition लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹94,511 तय की गई है। यह जुपिटर 110 लाइनअप का सबसे प्रीमियम और महंगा वेरिएंट है, जो Disc SXC वेरिएंट के आधार पर तैयार […]

The post TVS Jupiter 110 Stardust Black Edition लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ ₹94,511 की कीमत appeared first on Maarmik.in.

]]>
नई दिल्ली। टू-व्हीलर सेगमेंट की दिग्गज कंपनी टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) ने अपने पॉपुलर स्कूटर जुपिटर 110 का नया Stardust Black Edition लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹94,511 तय की गई है। यह जुपिटर 110 लाइनअप का सबसे प्रीमियम और महंगा वेरिएंट है, जो Disc SXC वेरिएंट के आधार पर तैयार किया गया है।

खास डिजाइन और लुक

इस नए एडिशन में ब्लैक शेड के साथ ब्रॉन्ज बैजिंग और क्रोम गार्निश का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्कूटर का लुक और भी आकर्षक और स्टाइलिश हो गया है।

दमदार फीचर्स

Stardust Black Edition में Disc SXC वेरिएंट वाले सभी एडवांस्ड फीचर्स मौजूद हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल

  • ऑटो-कट टर्न इंडिकेटर

  • डिस्टेंस टू एम्प्टी फीचर

  • वॉयस कमांड्स

  • हेजर्ड लैंप

  • फॉलो-मी हेडलैंप

ये फीचर्स स्कूटर को न सिर्फ टेक्नोलॉजी के मामले में अपग्रेड करते हैं, बल्कि राइडर सेफ्टी को भी और मजबूत बनाते हैं।

सीधा मुकाबला

भारतीय बाजार में TVS Jupiter 110 Stardust Black Edition का सीधा मुकाबला Honda Activa Smart से होगा। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया है, जो प्रीमियम लुक, लेटेस्ट फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाले स्कूटर की तलाश में हैं।

The post TVS Jupiter 110 Stardust Black Edition लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ ₹94,511 की कीमत appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/tvs-jupiter-110-stardust-black-edition-launched/feed/ 0
टाटा नेक्सॉन EV का नया वैरिएंट लॉन्च: 489 किमी रेंज और लेवल-2 ADAS से लैस, कीमत ₹17.29 लाख से शुरू https://maarmik.in/tata-nexon-ev-new-variant-launched-489-km-range-and-level-2-adas/ https://maarmik.in/tata-nexon-ev-new-variant-launched-489-km-range-and-level-2-adas/#respond Sat, 13 Sep 2025 16:51:27 +0000 https://maarmik.in/?p=5146 नई दिल्ली, 13 सितंबर 2025: टाटा मोटर्स ने भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए नेक्सॉन EV Empowered Plus A नाम का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल अब तक का सबसे एडवांस्ड वैरिएंट है, जिसमें लंबी रेंज, हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया गया […]

The post टाटा नेक्सॉन EV का नया वैरिएंट लॉन्च: 489 किमी रेंज और लेवल-2 ADAS से लैस, कीमत ₹17.29 लाख से शुरू appeared first on Maarmik.in.

]]>
नई दिल्ली, 13 सितंबर 2025: टाटा मोटर्स ने भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए नेक्सॉन EV Empowered Plus A नाम का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल अब तक का सबसे एडवांस्ड वैरिएंट है, जिसमें लंबी रेंज, हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया गया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹17.29 लाख रखी है।

नेक्सॉन EV Empowered Plus A की प्रमुख खूबियां:

  • लंबी रेंज: ARAI-प्रमाणित 489 किमी रेंज, 40.5 kWh बैटरी पैक। फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 60 मिनट में 10-80% चार्ज।

  • पावर और परफॉर्मेंस: 127 bhp मोटर, 245 Nm टॉर्क, 0 से 100 kmph की रफ्तार सिर्फ 8.9 सेकंड में, टॉप स्पीड 140 kmph।

  • सेफ्टी अपग्रेड: लेवल-2 ADAS के साथ लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग। साथ में 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और ESP।

  • प्रीमियम फीचर्स: 10.25-इंच टचस्क्रीन, JBL साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक।

क्यों खास है यह लॉन्च?

टाटा नेक्सॉन EV भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV है। नए Empowered Plus A वैरिएंट की लंबी रेंज और एडवांस्ड ADAS फीचर्स इसे MG ZS EV, महिंद्रा XUV400 और हुंडई क्रेटा EV जैसी कारों के लिए कड़ी चुनौती बनाते हैं।

कंपनी ने लॉन्च ऑफर में फाइनेंसिंग और डिस्काउंट स्कीम्स भी शामिल की हैं, जिससे यह ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक सौदा बन जाता है।

कुल मिलाकर, यह अपग्रेडेड नेक्सॉन EV न केवल इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में नई बेंचमार्क सेट करती है बल्कि टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के लिहाज से भी ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है।

The post टाटा नेक्सॉन EV का नया वैरिएंट लॉन्च: 489 किमी रेंज और लेवल-2 ADAS से लैस, कीमत ₹17.29 लाख से शुरू appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/tata-nexon-ev-new-variant-launched-489-km-range-and-level-2-adas/feed/ 0
ई20 पेट्रोल का बाइक और स्कूटर पर असर – आसान भाषा में समझें https://maarmik.in/impact-of-e20-petrol-on-bikes-and-scooters-understand-in-simple-language/ https://maarmik.in/impact-of-e20-petrol-on-bikes-and-scooters-understand-in-simple-language/#respond Sat, 13 Sep 2025 16:49:05 +0000 https://maarmik.in/?p=5143 नई दिल्ली, 13 सितंबर 2025। अब भारत में E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल + 80% पेट्रोल) आसानी से उपलब्ध है। यह कदम प्रदूषण कम करने और आयातित तेल पर निर्भरता घटाने के लिए उठाया गया है। लेकिन सवाल है – क्या आपकी बाइक या स्कूटर इसके लिए तैयार है? चलिए इसे आसान शब्दों में समझते हैं। […]

The post ई20 पेट्रोल का बाइक और स्कूटर पर असर – आसान भाषा में समझें appeared first on Maarmik.in.

]]>
नई दिल्ली, 13 सितंबर 2025। अब भारत में E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल + 80% पेट्रोल) आसानी से उपलब्ध है। यह कदम प्रदूषण कम करने और आयातित तेल पर निर्भरता घटाने के लिए उठाया गया है। लेकिन सवाल है – क्या आपकी बाइक या स्कूटर इसके लिए तैयार है? चलिए इसे आसान शब्दों में समझते हैं।

E20 पेट्रोल क्या है?

  • इसमें 20% इथेनॉल मिलाया जाता है, जो गन्ने या अनाज से बनाया जाता है।

  • यह पर्यावरण के लिए बेहतर है क्योंकि कार्बन उत्सर्जन कम करता है।

  • लेकिन इथेनॉल के कारण आपकी टू-व्हीलर में कुछ तकनीकी बदलाव महसूस हो सकते हैं।

इंजन और पार्ट्स पर असर

  • नई गाड़ियां (2010 के बाद की, खासकर BS-VI मॉडल): बिना किसी परेशानी के E20 चला सकती हैं।

  • पुरानी गाड़ियां (2010 से पहले): इथेनॉल पुराने रबर और प्लास्टिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे फ्यूल लाइन, सील्स और कार्बोरेटर खराब हो सकते हैं।

  • कम चिकनाहट: इथेनॉल से फ्यूल पंप और इंजेक्टर जल्दी घिस सकते हैं।

  • साफ जलन: इंजन में कार्बन कम जमेगा, लेकिन कभी-कभी अधूरी जलन से गंदगी बढ़ सकती है।

टिप: पुरानी बाइक होने पर मैकेनिक से फ्यूल सिस्टम चेक कराएं और इथेनॉल-रेसिस्टेंट पार्ट्स लगवाएं।

परफॉर्मेंस पर असर

  • पावर में हल्की कमी: इथेनॉल में ऊर्जा पेट्रोल से कम होती है। E20 से पावर और थ्रॉटल रिस्पॉन्स 1-3% तक घट सकता है।

  • फायदा: इथेनॉल का ऑक्टेन लेवल ज्यादा होता है, जिससे इंजन नॉकिंग कम होती है, खासकर हाई-कम्प्रेशन इंजनों में।

  • पुरानी बाइक: कार्बोरेटेड इंजन को री-ट्यून करने की जरूरत पड़ सकती है।

टिप: हाई-परफॉर्मेंस बाइक यूजर्स इंजन ट्यूनिंग पर ध्यान दें।

माइलेज पर असर

  • E20 पेट्रोल से माइलेज 2-5% तक घट सकता है।

  • उदाहरण: अगर बाइक 50 किमी/लीटर देती है, तो E20 के साथ 47-48 किमी/लीटर रह सकता है।

  • नई BS-VI बाइक और स्कूटर में यह फर्क बहुत कम होता है।

  • नई बाइक/स्कूटर: E20 पेट्रोल बिना किसी चिंता के इस्तेमाल करें।

  • पुरानी गाड़ियां: थोड़ी देखभाल और ट्यूनिंग जरूरी है।

  • फायदे: पर्यावरण के लिए बेहतर, नॉकिंग कम, भविष्य में किफायती।

  • नुकसान: माइलेज थोड़ा घट सकता है और पुराने पार्ट्स पर असर पड़ सकता है।

The post ई20 पेट्रोल का बाइक और स्कूटर पर असर – आसान भाषा में समझें appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/impact-of-e20-petrol-on-bikes-and-scooters-understand-in-simple-language/feed/ 0
GST 2.0 रिफॉर्म्स के बाद मारुति सुजुकी वैगनआर पर ग्राहकों को मिल रही जबरदस्त छूट, जानें कितनी होगी बचत https://maarmik.in/after-gst-2-0-reforms-customers-are-getting-huge-discounts-on-maruti-suzuki-wagonr/ https://maarmik.in/after-gst-2-0-reforms-customers-are-getting-huge-discounts-on-maruti-suzuki-wagonr/#respond Fri, 12 Sep 2025 21:36:56 +0000 https://maarmik.in/?p=5129 भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद मानी जाने वाली मारुति सुजुकी वैगनआर एक बार फिर चर्चा में है। अगस्त 2025 में भी यह कार देश की टॉप-सेलिंग हैचबैक रही। अब सरकार के GST 2.0 रिफॉर्म्स लागू होने के बाद इस कार की कीमत और भी किफायती हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वैगनआर की कीमतों में […]

The post GST 2.0 रिफॉर्म्स के बाद मारुति सुजुकी वैगनआर पर ग्राहकों को मिल रही जबरदस्त छूट, जानें कितनी होगी बचत appeared first on Maarmik.in.

]]>
भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद मानी जाने वाली मारुति सुजुकी वैगनआर एक बार फिर चर्चा में है। अगस्त 2025 में भी यह कार देश की टॉप-सेलिंग हैचबैक रही। अब सरकार के GST 2.0 रिफॉर्म्स लागू होने के बाद इस कार की कीमत और भी किफायती हो गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वैगनआर की कीमतों में सीधे ₹81,783 तक की कटौती की गई है। नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। इसका मतलब है कि अब ग्राहक वैगनआर खरीदते समय पहले की तुलना में एक बड़ी रकम बचा सकेंगे।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह छूट सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी। इसके अलावा, सितंबर महीने में चल रहे फेस्टिव ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ ग्राहकों को कुल मिलाकर ₹1.50 लाख से अधिक की बचत होगी।

मारुति सुजुकी का मानना है कि यह कदम ग्राहकों के लिए कार खरीदना आसान बनाएगा और त्योहारों के सीजन में बिक्री को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

कुल मिलाकर, वैगनआर खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह सबसे सही समय साबित हो सकता है, जहां उन्हें बेहतरीन फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ अब और भी किफायती दाम मिल रहे हैं।

The post GST 2.0 रिफॉर्म्स के बाद मारुति सुजुकी वैगनआर पर ग्राहकों को मिल रही जबरदस्त छूट, जानें कितनी होगी बचत appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/after-gst-2-0-reforms-customers-are-getting-huge-discounts-on-maruti-suzuki-wagonr/feed/ 0