korba Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/category/korba/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sun, 15 Nov 2026 12:32:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png korba Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/category/korba/ 32 32 CG Crime News: लाखों के रेलवे कॉपर वायर चोरी मामले का खुलासा, रेलवे सुरक्षा गार्ड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार https://maarmik.in/cg-crime-news-railway-copper-wire-theft-in-korba-solved-suspects-including-a-security-guard-arrested/ https://maarmik.in/cg-crime-news-railway-copper-wire-theft-in-korba-solved-suspects-including-a-security-guard-arrested/#respond Sun, 15 Nov 2026 12:32:32 +0000 https://maarmik.in/?p=7293 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे कॉपर वायर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बांकीमोंगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के कॉपर वायर चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात में रेलवे में सुरक्षा गार्ड के रूप में […]

The post CG Crime News: लाखों के रेलवे कॉपर वायर चोरी मामले का खुलासा, रेलवे सुरक्षा गार्ड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Maarmik.in.

]]>
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे कॉपर वायर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बांकीमोंगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के कॉपर वायर चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात में रेलवे में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाला व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी और अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की है। वहीं एक अन्य मामले में SECL सिंघाली खदान में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

रेलवे लाइन परियोजना से 3 लाख रुपये का कॉपर वायर चोरी

पहला मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के घुड़देवा इलाके का है। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि 30-31 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने गेवरा से पेण्ड्रा रोड जाने वाली नई रेलवे लाइन परियोजना के घुड़देवा क्षेत्र से करीब 300 मीटर OHE कॉपर केटेनरी वायर चोरी कर लिया था। चोरी किए गए वायर की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

कबाड़ी तक पहुंची जांच, सुरक्षा गार्ड निकला आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी किया गया कॉपर वायर सिद्ध कबाड़ी को बेचा गया है। पुलिस ने जब सिद्ध कुमार बघेल से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने यह माल गुलशन बर्मन और गिरीलाल पटले से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि गुलशन बर्मन रेलवे में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल की गई तीन पहिया बाइक भी जब्त की है।

SECL सिंघाली खदान में घुसकर मारपीट का मामला

दूसरी कार्रवाई SECL सिंघाली खदान में हुई मारपीट के मामले में की गई। शिकायत के अनुसार, खदान के वर्कशॉप में ड्यूटी के दौरान कुछ लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस आए और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, पत्थरबाजी और मारपीट की। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने साथियों मारखं यादव, जगतराम यादव, रमेश पटवा और घुमान दास के साथ खदान में तैनात था। रात करीब 8:30 बजे आरोपी चोरी की नीयत से खदान क्षेत्र में पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र कुमार पाटले उर्फ सोना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

The post CG Crime News: लाखों के रेलवे कॉपर वायर चोरी मामले का खुलासा, रेलवे सुरक्षा गार्ड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-crime-news-railway-copper-wire-theft-in-korba-solved-suspects-including-a-security-guard-arrested/feed/ 0