Madhya Pradesh Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/category/madhya-pradesh/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 28 Nov 2025 07:45:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Madhya Pradesh Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/category/madhya-pradesh/ 32 32 Sex Racket के शक में मकान पर छापा, अंदर का नजारा देख पुलिस रह गई सन्न….. https://maarmik.in/sex-racket/ https://maarmik.in/sex-racket/#respond Fri, 28 Nov 2025 07:45:13 +0000 https://maarmik.in/?p=6162 Sex Racket : छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के चंदनगांव इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया, जबकि संदेह के आधार पर […]

The post Sex Racket के शक में मकान पर छापा, अंदर का नजारा देख पुलिस रह गई सन्न….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Sex Racket : छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के चंदनगांव इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया, जबकि संदेह के आधार पर मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sex Racket : कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से कुछ संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया।

read more : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक : सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, बारिश-कोहरे का अलर्ट जारी….

कौन-कौन थे हिरासत में?

जांच में पता चला कि मकान से पकड़ी गई दोनों युवतियां शहर के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राएं हैं। वहीं, दोनों युवक निजी कंपनियों में कार्यरत हैं।

जांच में क्या मिला?

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान घटनास्थल से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में किसी बड़े सेक्स रैकेट जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

Sex Racket
Sex Racket

आगे की कार्रवाई:

पुलिस ने दोनों छात्राओं को पूछताछ और समझाइश के बाद छोड़ दिया है। वहीं, मकान मालिक सहित दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और यदि कोई बड़ा रैकेट सामने आता है तो आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post Sex Racket के शक में मकान पर छापा, अंदर का नजारा देख पुलिस रह गई सन्न….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/sex-racket/feed/ 0
MP Transfer: कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर पर रोक…! https://maarmik.in/mp-transfer-ban-on-transfer-of-collector-sdm-and-tehsildars/ https://maarmik.in/mp-transfer-ban-on-transfer-of-collector-sdm-and-tehsildars/#respond Wed, 29 Oct 2025 06:01:33 +0000 https://maarmik.in/?p=5745 MP Transfer: मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले फिलहाल रुक गए हैं। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के चलते प्रदेश में कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। यह रोक 7 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा और […]

The post MP Transfer: कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर पर रोक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
MP Transfer: मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले फिलहाल रुक गए हैं। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के चलते प्रदेश में कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। यह रोक 7 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर.पी.एस. जादौन ने बताया कि प्रदेश में SIR के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जब तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (SIR) पूरा नहीं हो जाता, तब तक किसी भी कलेक्टर, SDM (संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर) या तहसीलदार का तबादला नहीं किया जाएगा।

निर्देशों के अनुसार, मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का पद खाली न रहे। इसके साथ ही BLO और सुपरवाइजर जैसे फील्ड कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य समय पर और सुचारू रूप से पूरा हो सके।

निर्वाचन आयोग का यह निर्णय प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

The post MP Transfer: कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर पर रोक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/mp-transfer-ban-on-transfer-of-collector-sdm-and-tehsildars/feed/ 0
MP Breaking: दो सगे भाइयों की गयी जान, तीसरा भाई अस्पताल में गंभीर…! https://maarmik.in/mp-breaking-two-brothers-died-third-brother-critical-in-hospital/ https://maarmik.in/mp-breaking-two-brothers-died-third-brother-critical-in-hospital/#respond Wed, 22 Oct 2025 11:27:51 +0000 https://maarmik.in/?p=5679 MP Breaking: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से दीपावली के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यह वारदात मंगलवार की […]

The post MP Breaking: दो सगे भाइयों की गयी जान, तीसरा भाई अस्पताल में गंभीर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
MP Breaking: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से दीपावली के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यह वारदात मंगलवार की रात बुढ़ार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी अंतर्गत बलबहरा गांव में हुई।

हमलावरों ने दुकान में घुसकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, ग्राम बलबहरा निवासी राहुल तिवारी और राकेश तिवारी दीपावली के दूसरे दिन अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दिया जलाने पहुंचे थे। तभी गांव के अनुराग शर्मा अपने करीब 10 साथियों — नीलेश कुशवाहा, नयन पाठक, सचिन शर्मा आदि के साथ पहुंचा और फरसा, तलवार, डंडे और बंदूक से हमला कर दिया। हमले में राकेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल तिवारी को गंभीर अवस्था में शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

तीसरा भाई सतीश तिवारी गंभीर

तीसरा भाई सतीश तिवारी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचाररत है। बताया जा रहा है कि मरने से पहले राकेश ने मोबाइल कैमरे में बयान दर्ज कराया, जिसमें उसने हमलावरों के नाम लेकर पूरी घटना बताई। उसने कहा कि अनुराग शर्मा, सचिन शर्मा और उनके साथियों ने दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट की।

जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

मृतकों के पिता पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि विवाद 99 डिसमिल की पट्टे वाली जमीन को लेकर था। उन्होंने बताया कि 2021 में भी अनुराग शर्मा ने पिस्टल दिखाकर धमकी दी थी, और उस समय मामला दर्ज कराया गया था। परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते ही यह दोहरी हत्या की गई।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा और उसके कुछ साथियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद ही हत्या की वजह है। उन्होंने कहा कि “कुछ लोगों को राउंडअप किया गया है, कार्रवाई जारी है।”

गांव में पसरा मातम

दीपावली की खुशियों के बीच अब बलबहरा गांव में मातम का माहौल है। परिवार के दो बेटों के शव देखकर गांववाले भी गम में डूब गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

चौकी प्रभारी लाइन अटैच

घटना के बाद केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झरिया को एसपी रामजी श्रीवास्तव ने लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले इसी क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना भी हुई थी, जिसके बाद चौकी प्रभारी को हटाने की मांग उठी थी।

The post MP Breaking: दो सगे भाइयों की गयी जान, तीसरा भाई अस्पताल में गंभीर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/mp-breaking-two-brothers-died-third-brother-critical-in-hospital/feed/ 0
IPS Transfer: IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले, लिस्ट जारी…! https://maarmik.in/ips-transfer-transfers-of-ips-and-state-police-service-officers/ https://maarmik.in/ips-transfer-transfers-of-ips-and-state-police-service-officers/#respond Mon, 06 Oct 2025 15:25:21 +0000 https://maarmik.in/?p=5591 IPS Transfer: मध्य प्रदेश शासन ने राज्य में पुलिस विभाग के बड़े फेरबदल किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों और तीन राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों का तबादला (Transfer) किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची में अनु बेनीवाल, सर्वप्रिय सिन्हा और आदित्य […]

The post IPS Transfer: IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले, लिस्ट जारी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
IPS Transfer: मध्य प्रदेश शासन ने राज्य में पुलिस विभाग के बड़े फेरबदल किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों और तीन राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों का तबादला (Transfer) किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची में अनु बेनीवाल, सर्वप्रिय सिन्हा और आदित्य पटले जैसे आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जबकि राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में आशीष खरे, रश्मि धुर्वे डाबर और मंजीत सिंह चावला के पदों में बदलाव किया गया है।

IPS अधिकारियों के तबादले

  • अनु बेनीवाल (IPS) — वर्तमान पदस्थापना एसडीओपी मनावर, धार से ट्रांसफर कर एडिशनल एसपी ग्वालियर बनाया गया है।

  • सर्वप्रिय सिन्हा (IPS) — वर्तमान पदस्थापना एसडीओपी बैरसिया, भोपाल से तबादला कर एडिशनल एसपी सिंगरौली पदस्थ किया गया है।

  • आदित्य पटले (IPS) — वर्तमान पदस्थापना सहायक पुलिस आयुक्त, विजयनगर, नगरीय पुलिस इंदौर से ट्रांसफर कर एडिशनल एसपी छतरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले

  • आशीष खरे (SPS) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अन्वेषण विभाग, पुलिस मुख्यालय भोपाल से हटाकर एडिशनल एसपी छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है।

  • रश्मि धुर्वे डाबर (SPS) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, महानिरीक्षक कार्यालय बालाघाट का तबादला निरस्त करते हुए यथावत रखा गया है।

  • मंजीत सिंह चावला (SPS) — एडिशनल एसपी महिला सुरक्षा, जोनल पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) पदस्थ किया गया है।

IPS Transfer
IPS Transfer

प्रशासनिक संतुलन की दिशा में कदम

गृह विभाग के इस कदम को राज्य में पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं से विभिन्न जिलों में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

The post IPS Transfer: IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले, लिस्ट जारी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/ips-transfer-transfers-of-ips-and-state-police-service-officers/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: विदेश से धीरेंद्र शास्त्री का संदेश, मछली परिवार पर पुलिस का शिकंजा, नारायण साईं को पत्नी से तलाक नोटिस, देवास में दो मासूमों की संदिग्ध मौत, कमलनाथ की सियासी पिच पर वापसी https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-4/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-4/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:41 +0000 https://maarmik.in/?p=4517 विदेश से धीरेंद्र शास्त्री का संदेश बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री की विदेश यात्रा का शुक्रवार को अंतिम दिन था। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर धाम से जुड़ी भ्रामक जानकारियों से सावधान रहने की अपील की और कहा कि किसी भी सूचना को पुलिस व प्रशासन से सत्यापित किए बिना प्रसारित […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: विदेश से धीरेंद्र शास्त्री का संदेश, मछली परिवार पर पुलिस का शिकंजा, नारायण साईं को पत्नी से तलाक नोटिस, देवास में दो मासूमों की संदिग्ध मौत, कमलनाथ की सियासी पिच पर वापसी appeared first on Maarmik.in.

]]>
विदेश से धीरेंद्र शास्त्री का संदेश

बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री की विदेश यात्रा का शुक्रवार को अंतिम दिन था। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर धाम से जुड़ी भ्रामक जानकारियों से सावधान रहने की अपील की और कहा कि किसी भी सूचना को पुलिस व प्रशासन से सत्यापित किए बिना प्रसारित न करें।

मछली परिवार पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा

भोपाल। राजधानी के ड्रग्स केस में आरोपी मछली परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। क्राइम ब्रांच की लगातार कार्रवाई के बीच उनके करीबी मुकेश ठाकुर की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

नारायण साईं को पत्नी से तलाक का नोटिस

इंदौर। दुष्कर्म मामले में सूरत जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साईं को उनकी पत्नी ने तलाक का नोटिस भेजा है। साईं को कड़ी सुरक्षा में फैमिली कोर्ट में पेश किया गया।

देवास में दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत

देवास। 3 वर्षीय निशा और 7 वर्षीय हेमंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों रात को सोए थे लेकिन सुबह मृत पाए गए। यह घटना क्षेत्र में दुख और सन्नाटा छोड़ गई है।

कमलनाथ की सियासी पिच पर वापसी

भोपाल। लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सक्रिय राजनीति में फ्रंट पंक्ति में वापसी की है और एक बार फिर प्रदेश की सियासत में अपनी पावर बैटिंग शुरू कर दी है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: विदेश से धीरेंद्र शास्त्री का संदेश, मछली परिवार पर पुलिस का शिकंजा, नारायण साईं को पत्नी से तलाक नोटिस, देवास में दो मासूमों की संदिग्ध मौत, कमलनाथ की सियासी पिच पर वापसी appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-4/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ऑनलाइन गेम की लत से मासूम की मौत, DSP ने किया आत्महत्या का प्रयास, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रिश्वतखोरी पर EOW की कार्रवाई https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-3/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-3/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:36 +0000 https://maarmik.in/?p=4512 पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मध्यप्रदेश के पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया पर रोक को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और पैरामेडिकल काउंसिल सहित संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ऑनलाइन गेम की लत से मासूम की मौत, DSP ने किया आत्महत्या का प्रयास, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रिश्वतखोरी पर EOW की कार्रवाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

मध्यप्रदेश के पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया पर रोक को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और पैरामेडिकल काउंसिल सहित संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

ऑनलाइन गेम की लत ने ली मासूम की जान

देवास जिले में ऑनलाइन गेम फ्री फायर की लत ने एक 14 वर्षीय किशोर की जान ले ली। परिजनों द्वारा मोबाइल छीनने और गेम खेलने से मना करने पर नाराज होकर कक्षा 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला बच्चों पर ऑनलाइन गेम्स के खतरनाक असर को उजागर करता है।

DSP ने किया आत्महत्या का प्रयास – हालत नाजुक

रतलाम जिले से बड़ी खबर आई है। जावरा की 24वीं बटालियन में तैनात DSP रामबाबू पाठक ने कथित तौर पर डिप्रेशन में 50 गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

CAG रिपोर्ट में विधानसभा में बड़ा खुलासा

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश कैग (CAG) रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया। रिपोर्ट में सामने आया कि जनकल्याण के बजट से अफसरों ने लक्ज़री गाड़ियां खरीदीं और कई विभागों में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

EOW की बड़ी कार्रवाई – पंचायत सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मगरखेड़ा जनपद पंचायत सचिव ओम गुप्ता को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ऑनलाइन गेम की लत से मासूम की मौत, DSP ने किया आत्महत्या का प्रयास, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रिश्वतखोरी पर EOW की कार्रवाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-3/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: टेक्सटाइल हब बनेगा मध्यप्रदेश, भूटान के जवान की मौत, 3 आईपीएस तबादले, मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा बरी, भोपाल में यासीन मछली पर बवाल https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-2/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-2/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:17 +0000 https://maarmik.in/?p=4488 मध्यप्रदेश बनेगा टेक्सटाइल हब – पीएम मोदी के विज़न पर बड़ा कदम मध्यप्रदेश में आज आयोजित टेक्सटाइल हब कार्यक्रम में राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश को देश का टेक्सटाइल हब बनाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। आयोजन में कहा गया कि देश बदलने के लिए संकल्प और विविधता जरूरी […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: टेक्सटाइल हब बनेगा मध्यप्रदेश, भूटान के जवान की मौत, 3 आईपीएस तबादले, मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा बरी, भोपाल में यासीन मछली पर बवाल appeared first on Maarmik.in.

]]>
मध्यप्रदेश बनेगा टेक्सटाइल हब – पीएम मोदी के विज़न पर बड़ा कदम

मध्यप्रदेश में आज आयोजित टेक्सटाइल हब कार्यक्रम में राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश को देश का टेक्सटाइल हब बनाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। आयोजन में कहा गया कि देश बदलने के लिए संकल्प और विविधता जरूरी है। यह मंच केवल विक्रेताओं के लिए नहीं, बल्कि खरीदारों के लिए भी अवसर लेकर आया है।

पचमढ़ी में भूटान आर्मी जवान की डूबकर मौत

राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब रॉयल भूटान आर्मी के 27 वर्षीय जवान शिवांग की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वे सी शिक्षा कोर (एईसी) करिअप्पा कंपनी में ट्रेनिंग के लिए आए थे। उनके पिता सोनम भी इसी यूनिट में कार्यरत हैं।

मध्यप्रदेश में 3 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें वरुण कपूर को जेल महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है।

मालेगांव बम ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी निर्दोष

महाराष्ट्र के मालेगांव बम ब्लास्ट केस के सभी आरोपी बरी हो गए हैं। मध्यप्रदेश में इसे लेकर सियासत गरमा गई है।

  • पूर्व CM कमलनाथ ने कहा कि अदालत ने फैसला सुना दिया है।

  • उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बधाई दी।

  • भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

भोपाल में यासीन मछली पर सियासी बवाल – प्राइवेट पार्ट काटने की मांग

राजधानी भोपाल में कुख्यात अपराधी और ड्रग्स तस्कर यासीन मछली पर लगातार कार्रवाई जारी है। उन पर ड्रग्स तस्करी, महिलाओं से दुर्व्यवहार और अपहरण के आरोप हैं। इस बीच भाजपा विधायक ने पीएम मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव से यासीन का प्राइवेट पार्ट काटने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक कठोर कार्रवाई नहीं होगी, अपराधियों के हौसले बुलंद रहेंगे।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: टेक्सटाइल हब बनेगा मध्यप्रदेश, भूटान के जवान की मौत, 3 आईपीएस तबादले, मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा बरी, भोपाल में यासीन मछली पर बवाल appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-2/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कुबेरेश्वर धाम में फिर दो श्रद्धालुओं की मौत, 6 साल में 54 हजार रेप केस, GST छापा, बीमा योजना में 20 करोड़ का फर्जीवाड़ा, और आरक्षक की आत्महत्या से सनसनी https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-7/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-7/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:11 +0000 https://maarmik.in/?p=4619 कुबेरेश्वर धाम में फिर दो श्रद्धालुओं की मौत सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी के चलते दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में यह दूसरी घटना है, इससे पहले दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों ने प्रशासन […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कुबेरेश्वर धाम में फिर दो श्रद्धालुओं की मौत, 6 साल में 54 हजार रेप केस, GST छापा, बीमा योजना में 20 करोड़ का फर्जीवाड़ा, और आरक्षक की आत्महत्या से सनसनी appeared first on Maarmik.in.

]]>
कुबेरेश्वर धाम में फिर दो श्रद्धालुओं की मौत

सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी के चलते दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में यह दूसरी घटना है, इससे पहले दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छह साल में 54,000 रेप केस, पुलिसकर्मी भी असुरक्षित

मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश हुए आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह वर्षों में प्रदेश में 54,000 से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा हर दिन एक पुलिसकर्मी हमले का शिकार हो रहा है। इंदौर और भोपाल में अपराध दर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है।

छतरपुर में सेंट्रल GST का छापा

छतरपुर जिले में चल रहे फर्जी ITC रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सेंट्रल GST विभाग ने मंगलवार शाम छापामारी करते हुए दो करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में कुछ व्यापारी संदिग्ध पाए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

जीवन ज्योति बीमा योजना में 20 करोड़ का फर्जीवाड़ा

ग्वालियर-चंबल संभाग में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि मृत और जीवित व्यक्तियों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर दो-दो लाख रुपए बीमा राशि निकाल ली गई। कुल फर्जीवाड़े की राशि 20 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

मुरैना में आरक्षक ने की आत्महत्या

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पुलिस बल में कार्यरत एक आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। वह पांचवीं वाहिनी में पदस्थ था। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कुबेरेश्वर धाम में फिर दो श्रद्धालुओं की मौत, 6 साल में 54 हजार रेप केस, GST छापा, बीमा योजना में 20 करोड़ का फर्जीवाड़ा, और आरक्षक की आत्महत्या से सनसनी appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-7/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:46 +0000 https://maarmik.in/?p=4578 मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय गतिविधियों को मजबूती देने के लिए लिया गया है।

मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात

प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के अवसर पर रेल सुविधा का बड़ा तोहफा मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिलकर नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। सीएम उज्जैन से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित

मध्यप्रदेश विधानसभा में श्रमिकों के लिए एक अहम विधेयक पास किया गया है। अब श्रमिकों को पहले से दोगुना ओवरटाइम वेतन मिलेगा और काम के घंटे 125 से बढ़ाकर 144 कर दिए गए हैं। यह सब श्रमिक की सहमति से ही होगा। हालांकि कांग्रेस ने इस विधेयक का कड़ा विरोध किया है।

बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी

छतरपुर के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में पुलिस ने होटलों और होमस्टे पर छापेमारी की। ये कार्रवाई हाल ही में एंबुलेंस में मिली महिलाओं के आरोपों और अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद की गई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जवाब के बाद पुलिस सतर्क हुई और जांच की गई।

हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़

भोपाल के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स कांड में यासीन मछली पर एक नई पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे यह मामला और पेचीदा हो गया है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मप्र में लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, भूकंप से कांपा मंदसौर, जबलपुर में मिला सोने का भंडार, कांग्रेस ने CM को घेरा, होटल में छापे से VHP मंत्री घिरा https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-8/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-8/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:17 +0000 https://maarmik.in/?p=4640 रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री का तोहफा राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों को खास तोहफा दिया। नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार महिलाओं के खातों में 1,859 करोड़ रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही उज्जवला योजना के […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मप्र में लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, भूकंप से कांपा मंदसौर, जबलपुर में मिला सोने का भंडार, कांग्रेस ने CM को घेरा, होटल में छापे से VHP मंत्री घिरा appeared first on Maarmik.in.

]]>
रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री का तोहफा

राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों को खास तोहफा दिया। नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार महिलाओं के खातों में 1,859 करोड़ रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही उज्जवला योजना के तहत 28 लाख महिलाओं को 43.90 करोड़ रुपये की सहायता राशि एक ही क्लिक में सौंपी गई।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सरकार पर हमला

भोपाल। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर स्टाम्प ड्यूटी में वृद्धि का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल आंकड़ों की बाजीगरी नहीं, बल्कि आमजन की कमर तोड़ने वाला निर्णय है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता पर यह और बोझ बढ़ाएगा।

मंदसौर में भूकंप के झटके

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र राजस्थान के प्रतापगढ़ में था, लेकिन असर सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचा। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

जबलपुर में मिला सोने का भंडार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी है। जबलपुर जिले में वैज्ञानिकों को जमीन के नीचे भारी मात्रा में सोना दबा मिला है। इसकी पुष्टि जांच में हुई है। यहां पहले ही आयरन ओर (लौह अयस्क) पाया जाता था, अब सोने की खोज से प्रदेश की आर्थिक दिशा बदल सकती है। खनन विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मैहर में होटल पर छापा, VHP मंत्री पर आरोप

मैहर। सतना जिले के मैहर में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा, जहां से संदिग्ध हालत में कई लड़कियां और युवक मिले। यह होटल विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री से जुड़ा बताया जा रहा है। पहले भी इसी होटल पर आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप लगे थे। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मप्र में लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, भूकंप से कांपा मंदसौर, जबलपुर में मिला सोने का भंडार, कांग्रेस ने CM को घेरा, होटल में छापे से VHP मंत्री घिरा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-8/feed/ 0