New Delhi Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/category/new-delhi/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 27 Dec 2025 05:18:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png New Delhi Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/category/new-delhi/ 32 32 शराब घोटाले में ED का मेगा ब्लास्ट : 29,800 पन्नों की चार्जशीट में 81 गुनहगार, लंदन-दुबई तक फैला काली कमाई का साम्राज्य https://maarmik.in/eds-mega-blast-in-liquor-scam-29800-page-charge-sheet-names-81-culprits-black-money-empire-extends-to-london-and-dubai/ https://maarmik.in/eds-mega-blast-in-liquor-scam-29800-page-charge-sheet-names-81-culprits-black-money-empire-extends-to-london-and-dubai/#respond Sat, 27 Dec 2025 05:15:01 +0000 https://maarmik.in/?p=7198 रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में अपनी अंतिम चार्जशीट पेश कर दी है। 29 हजार 800 पन्नों के इस भारी-भरकम दस्तावेज में ED ने कुल 81 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से 59 नए नाम शामिल हैं। कोर्ट में चार्जशीट पेश होने […]

The post शराब घोटाले में ED का मेगा ब्लास्ट : 29,800 पन्नों की चार्जशीट में 81 गुनहगार, लंदन-दुबई तक फैला काली कमाई का साम्राज्य appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में अपनी अंतिम चार्जशीट पेश कर दी है। 29 हजार 800 पन्नों के इस भारी-भरकम दस्तावेज में ED ने कुल 81 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से 59 नए नाम शामिल हैं। कोर्ट में चार्जशीट पेश होने के बाद अब उन रसूखदार अफसरों और कारोबारियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है, जो फिलहाल बाहर हैं।

संगठित अपराध और विदेशी निवेश का खुलासा
ED ने अपनी रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा किया है कि इस घोटाले को एक सोची-समझी साजिश यानी ‘संगठित अपराध’ की तरह अंजाम दिया गया। घोटाले की काली कमाई को केवल देश में ही नहीं, बल्कि दुबई, नीदरलैंड और लंदन जैसे देशों में निवेश किया गया है। अधिकारियों ने अपने परिजनों और करीबियों के नाम पर विदेशी संपत्तियां खरीदी हैं।

इन दिग्गजों के इर्द-गिर्द घूमता ‘सिंडिकेट’
जांच एजेंसी के अनुसार, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड एक सिंडिकेट था, जिसमें अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, अनिल टुटेजा और सौम्या चौरसिया शामिल थे। इन्होंने आबकारी नीति में बदलाव कर 15 जिलों में अपने मनपसंद अधिकारियों की पोस्टिंग कराई। ED ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू को भी इस सिंडिकेट का हिस्सेदार बताया है।

बड़ी कंपनियां और रसूखदार नाम रडार पर
नई चार्जशीट में यश टुटेजा, लक्ष्मीनारायण बंसल, और नवीन केडिया समेत कई शराब कारोबारियों और आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ डिस्टलरी, भाटिया वाइन मर्चेंट और ढेबर बिल्डकॉन जैसी बड़ी कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है।

आगे क्या? सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार समय पर दाखिल इस चार्जशीट में डिजिटल सबूत और बैंक ट्रांजैक्शन की पूरी डिटेल दी गई है। अब कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा, जहां आरोपियों पर दोष तय कर गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

The post शराब घोटाले में ED का मेगा ब्लास्ट : 29,800 पन्नों की चार्जशीट में 81 गुनहगार, लंदन-दुबई तक फैला काली कमाई का साम्राज्य appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/eds-mega-blast-in-liquor-scam-29800-page-charge-sheet-names-81-culprits-black-money-empire-extends-to-london-and-dubai/feed/ 0
बर्फ हटाकर रातों-रात लखपति बनने का मौका, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश! https://maarmik.in/opportunity-to-become-a-millionaire-overnight-by-removing-snow-you-will-be-shocked-to-know-the-salary/ https://maarmik.in/opportunity-to-become-a-millionaire-overnight-by-removing-snow-you-will-be-shocked-to-know-the-salary/#respond Fri, 26 Dec 2025 10:29:44 +0000 https://maarmik.in/?p=7180 कनाडा में कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच एक ऐसी नौकरी की मांग चरम पर है, जो आपको साल के कुछ ही महीनों में करोड़ों का मालिक बना सकती है। यहाँ ‘स्नो रिमूवल’ (बर्फ हटाने) के काम के लिए कंपनियों ने खजाना खोल दिया है। सड़कों और पार्किंग एरिया को साफ रखने वाले […]

The post बर्फ हटाकर रातों-रात लखपति बनने का मौका, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश! appeared first on Maarmik.in.

]]>
कनाडा में कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच एक ऐसी नौकरी की मांग चरम पर है, जो आपको साल के कुछ ही महीनों में करोड़ों का मालिक बना सकती है। यहाँ ‘स्नो रिमूवल’ (बर्फ हटाने) के काम के लिए कंपनियों ने खजाना खोल दिया है। सड़कों और पार्किंग एरिया को साफ रखने वाले इन ऑपरेटरों को सालाना 40 लाख से 75 लाख रुपये ($45k – $85k) तक का भारी-भरकम पैकेज दिया जा रहा है।

कमाई का पूरा गणित

इस नौकरी में सिर्फ फिक्स सैलरी ही नहीं, बल्कि ओवरटाइम और बोनस की भी बड़ी भूमिका है। औसतन एक कर्मचारी साल में 55 लाख रुपये तक कमा लेता है। अगर आप घंटे के हिसाब से काम करते हैं, तो 1,700 रुपये प्रति घंटा ($20) तक की शुरुआती कमाई पक्की है। इसके अलावा, सीजन के अंत में परफॉर्मेंस के आधार पर 8 से 10 लाख रुपये तक का अतिरिक्त बोनस भी मिलता है।

read more : Khairagarh News : आधी रात हाई-वोल्टेज ड्रामा : थाने में गूंजे पुलिस मुर्दाबाद के नारे, खौफ में करमतरा गांव!

शाही सुविधाएं और ट्रेनिंग

बर्फीले तूफानों के बीच काम करना चुनौतीपूर्ण होता है, इसलिए कंपनियां अपने कर्मचारियों को आधुनिक स्नो प्लो और हैवी मशीनें चलाने की फ्री ट्रेनिंग देती हैं। सुरक्षा के लिए महंगे थर्मल जैकेट, जूते और दस्ताने भी कंपनी की ओर से मुहैया कराए जाते हैं। कुछ मामलों में रहने की जगह और यात्रा भत्ता भी दिया जाता है।

क्यों है इतनी मांग?

कनाडा में अगर सड़कें साफ न हों, तो पूरी इकोनॉमी ठप हो सकती है। यही वजह है कि सरकार और प्राइवेट फर्म्स इस काम के लिए मोटी रकम देने को तैयार रहती हैं। जो लोग मेहनत से नहीं डरते, उनके लिए यह ‘विंटर सीजन’ कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन गया है।

The post बर्फ हटाकर रातों-रात लखपति बनने का मौका, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/opportunity-to-become-a-millionaire-overnight-by-removing-snow-you-will-be-shocked-to-know-the-salary/feed/ 0
CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में ‘रफ्तार’ बनी काल, अलग-अलग हादसों में कांग्रेस नेता समेत 5 की मौत, मची चीख-पुकार https://maarmik.in/cg-road-accident-speed-proves-fatal-in-chhattisgarh-5-people-including-a-congress-leader-killed-in-separate-accidents-sparking-outcry/ https://maarmik.in/cg-road-accident-speed-proves-fatal-in-chhattisgarh-5-people-including-a-congress-leader-killed-in-separate-accidents-sparking-outcry/#respond Fri, 26 Dec 2025 09:27:52 +0000 https://maarmik.in/?p=7176 CG Road Accident : रायपुर/बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर राज्य के अलग-अलग जिलों में हुए भीषण सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। बिलाईगढ़, अंबिकापुर और सूरजपुर में हुए इन दर्दनाक एक्सीडेंट्स में कुल 5 लोगों की […]

The post CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में ‘रफ्तार’ बनी काल, अलग-अलग हादसों में कांग्रेस नेता समेत 5 की मौत, मची चीख-पुकार appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Road Accident : रायपुर/बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर राज्य के अलग-अलग जिलों में हुए भीषण सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। बिलाईगढ़, अंबिकापुर और सूरजपुर में हुए इन दर्दनाक एक्सीडेंट्स में कुल 5 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

1. बिलाईगढ़: धान लदे ट्रक और कार में भीषण भिड़ंत, दो की गई जान
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दुम्हनी मोड़ के पास देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहाँ धान से लदे एक ट्रक और तेज रफ्तार कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार कांग्रेस नेता यशवंत कुमार टंडन (37) और शिक्षक रूपेंद्र कुमार देवांगन (35) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

read more : 3GB Daily New Data Plan : Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन, इनका 225 वाले प्लान ने किया बड़ा धमाका, अब हर दिन मिलेगा 3GB डेटा

2. अंबिकापुर: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों ने तोड़ा दम
अंबिकापुर के रिंग रोड नमना कला इलाके में एक और लापरवाही सामने आई। यहाँ सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। गांधी चौक से बस स्टैंड की ओर जा रहे दो युवकों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गांधी नगर पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक को पकड़ा जा सके।

3. हैदराबाद में पढ़ाई कर रहे अंबिकापुर के छात्र की मौत
छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले एक होनहार छात्र की मौत की खबर हैदराबाद से आई है। अंबिकापुर के मशहूर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. केआर टेकाम के बेटे अंकित टेकाम का हैदराबाद में एक्सीडेंट हो गया था। तीन दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद अंकित ने दम तोड़ दिया। अंकित वहां उच्च शिक्षा के लिए गया था। आज उसका पार्थिव शरीर गृहग्राम लाया जा रहा है, जहाँ उसका अंतिम संस्कार होगा।

4. सूरजपुर: बड़ा हादसा टला, स्कूटी सवार को बचाने में पलटा ट्रक
सूरजपुर के नेशनल हाईवे-43 पर एक चमत्कारिक बचाव देखने को मिला। यहाँ इमली से लदा एक ट्रक अचानक सामने आए स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन ट्रक पलटने की वजह से हाईवे पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर रास्ता साफ कराया।

The post CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में ‘रफ्तार’ बनी काल, अलग-अलग हादसों में कांग्रेस नेता समेत 5 की मौत, मची चीख-पुकार appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-road-accident-speed-proves-fatal-in-chhattisgarh-5-people-including-a-congress-leader-killed-in-separate-accidents-sparking-outcry/feed/ 0
MNREGA Controversy : छत्तीसगढ़ की ग्राम सभाओं में भिड़ेंगे भाजपा और कांग्रेस : मनरेगा के नए नियमों पर मचा हैं सियासी घमासान https://maarmik.in/mnrega-controversy/ https://maarmik.in/mnrega-controversy/#respond Fri, 26 Dec 2025 06:48:23 +0000 https://maarmik.in/?p=7165 MNREGA Controversy : रायपुर (छत्तीसगढ़) : ग्रामीण भारत की लाइफलाइन माने जाने वाली ‘मनरेगा’ (MNREGA) योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में एक बड़ा राजनीतिक युद्ध छिड़ गया है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए बदलावों और ‘जी-राम-जी’ (G-RAM-G) कानून के खिलाफ कांग्रेस ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी […]

The post MNREGA Controversy : छत्तीसगढ़ की ग्राम सभाओं में भिड़ेंगे भाजपा और कांग्रेस : मनरेगा के नए नियमों पर मचा हैं सियासी घमासान appeared first on Maarmik.in.

]]>
MNREGA Controversy : रायपुर (छत्तीसगढ़) : ग्रामीण भारत की लाइफलाइन माने जाने वाली ‘मनरेगा’ (MNREGA) योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में एक बड़ा राजनीतिक युद्ध छिड़ गया है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए बदलावों और ‘जी-राम-जी’ (G-RAM-G) कानून के खिलाफ कांग्रेस ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

MNREGA Controversy : ग्राम सभाओं में होगा सत्य का सामना
दरअसल, केंद्र सरकार के निर्देश पर 26 दिसंबर को प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन सभाओं में सरकार नए ‘जी-राम-जी’ अधिनियम की खूबियां गिनाने की तैयारी में है। लेकिन कांग्रेस ने इसे ‘भ्रम फैलाने वाली सभा’ करार दिया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इन ग्राम सभाओं में शामिल हों और ग्रामीणों के सामने सरकार की ‘असली सच्चाई’ रखें।

read more : Khairagarh News : आधी रात हाई-वोल्टेज ड्रामा : थाने में गूंजे पुलिस मुर्दाबाद के नारे, खौफ में करमतरा गांव!

कांग्रेस का आरोप: काम की गारंटी छीन रही भाजपा
कांग्रेस ने सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा सरकार एक सोची-समझी साजिश के तहत मनरेगा के मूल ढांचे को खत्म कर रही है। कांग्रेस के अनुसार:

कानूनी अधिकार पर हमला: मनरेगा के तहत ग्रामीणों को जो ‘काम की कानूनी गारंटी’ मिली थी, नए बदलावों से उसे कमजोर किया जा रहा है।

मजदूरों का नुकसान: नए संशोधन गरीबों और मजदूरों के हक पर डाका डालने जैसा है।

भ्रामक प्रचार: कांग्रेस का आरोप है कि सरकार इस कानून को ‘गरीब-हितैषी’ बताकर पेश कर रही है, जबकि हकीकत में यह करोड़ों मजदूरों की आजीविका पर सीधा हमला है।

गांव-गांव पहुंचेगी कांग्रेस की टोली
कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अब हर ग्राम पंचायत में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को यह बताना है कि मनरेगा में किए जा रहे बदलाव उनके रोजगार के अधिकार को कैसे छीन सकते हैं। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह मोदी सरकार द्वारा फैलाए जा रहे किसी भी भ्रम को बर्दाश्त नहीं करेगी और ग्रामीण भारत के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर ग्राम सभा तक संघर्ष करेगी।

राजनीतिक गलियारों में हलचल
छत्तीसगढ़ में इस अभियान के ऐलान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। जहाँ भाजपा इसे ग्रामीण विकास की नई दिशा बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे ‘रोजगार की मांग-आधारित प्रकृति’ को खत्म करने की साजिश कह रही है। 26 दिसंबर की ग्राम सभाएं अब केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के बीच शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बनने वाली हैं।

The post MNREGA Controversy : छत्तीसगढ़ की ग्राम सभाओं में भिड़ेंगे भाजपा और कांग्रेस : मनरेगा के नए नियमों पर मचा हैं सियासी घमासान appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/mnrega-controversy/feed/ 0
Indian Railways Ticket Price : रेल यात्रियों को झटका : आज से लंबी दूरी का सफर हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ https://maarmik.in/indian-railways-ticket-price/ https://maarmik.in/indian-railways-ticket-price/#respond Fri, 26 Dec 2025 05:23:44 +0000 https://maarmik.in/?p=7157 Indian Railways Ticket Price : नई दिल्ली । अगर आप ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। भारतीय रेलवे ने यात्री किराए में बढ़ोतरी का जो फैसला लिया था, वह आज यानी शुक्रवार (26 दिसंबर) से पूरे देश में […]

The post Indian Railways Ticket Price : रेल यात्रियों को झटका : आज से लंबी दूरी का सफर हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ appeared first on Maarmik.in.

]]>
Indian Railways Ticket Price : नई दिल्ली । अगर आप ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। भारतीय रेलवे ने यात्री किराए में बढ़ोतरी का जो फैसला लिया था, वह आज यानी शुक्रवार (26 दिसंबर) से पूरे देश में लागू हो गया है। साल खत्म होने से पहले रेलवे का यह ‘किराया बम’ उन यात्रियों पर गिरेगा जो 215 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करने वाले हैं।

Indian Railways Ticket Price : साल में दूसरी बार ‘महंगाई की मार’
आम आदमी के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि एक ही साल में यह दूसरी बार है जब रेल किराए में इजाफा किया गया है। इससे पहले जुलाई में भी किराया बढ़ाया गया था। अब नए नियमों के मुताबिक, लंबी दूरी के यात्रियों को हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त देने होंगे।

read more : Chhattisgarh Weather : कड़ाके की ठंड से लोग परेशान, अगले 48 घंटों में और गिरेगा पारा, शीतलहर की चेतावनी

किराया गणित: कितना पड़ेगा असर?
रेलवे मंत्रालय ने किराए के स्लैब को कुछ इस तरह से बांटा है:

215 किमी तक कोई बदलाव नहीं: छोटी दूरी की यात्रा करने वालों और द्वितीय श्रेणी साधारण (General) कोच के यात्रियों को राहत दी गई है।

स्लीपर और एसी क्लास: लंबी दूरी के स्लीपर कोच में 1 पैसा प्रति किमी और एसी (AC) कोच में 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है।

विशेष ट्रेनें: राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी इसी अनुपात में किराया बढ़ाया गया है।

कुल बढ़ोतरी: 216 किमी से लेकर 2,250 किमी तक के सफर के लिए यात्रियों को अब 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक ज्यादा देने पड़ेंगे।

इन्हें मिली राहत (No Change)
रेलवे ने कुछ श्रेणियों को इस बढ़ोतरी से बाहर रखा है:

लोकल/उपनगरीय ट्रेनें: लोकल ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मंथली सीजन टिकट (MST): डेली अप-डाउन करने वाले पास धारकों पर कोई बोझ नहीं बढ़ेगा।

पुरानी बुकिंग: जिन यात्रियों ने 26 दिसंबर से पहले अपनी टिकट बुक करा ली है, उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

निष्कर्ष: बजट पर पड़ेगा असर
त्योहारों और नए साल की छुट्टियों के सीजन में किराए में यह बढ़ोतरी मध्यम वर्गीय यात्रियों के बजट को बिगाड़ सकती है। हालांकि रेलवे का तर्क है कि सुविधाओं को बेहतर करने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। अब देखना यह है कि सुविधाओं में कितनी बढ़ोतरी होती है, लेकिन फिलहाल यात्रियों के लिए रेल सफर ‘महंगा’ हो चला है।

The post Indian Railways Ticket Price : रेल यात्रियों को झटका : आज से लंबी दूरी का सफर हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/indian-railways-ticket-price/feed/ 0
NCERT Recruitment 2025 : NCERT में निकली सीधी भर्ती : 10वीं पास भी बन सकते हैं सरकारी कर्मचारी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और सैलरी। https://maarmik.in/ncert-recruitment-2025/ https://maarmik.in/ncert-recruitment-2025/#respond Thu, 25 Dec 2025 11:54:01 +0000 https://maarmik.in/?p=7149 NCERT Recruitment 2025 : 173 पदों पर निकली सीधी भर्ती; 10वीं पास से लेकर पीजी तक के लिए सरकारी नौकरी का अवसर नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले स्वायत्त संस्थान NCERT ने 2025 के लिए अपना विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस विज्ञापन (संख्या 01/2025) के तहत ग्रुप ए, बी और […]

The post NCERT Recruitment 2025 : NCERT में निकली सीधी भर्ती : 10वीं पास भी बन सकते हैं सरकारी कर्मचारी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और सैलरी। appeared first on Maarmik.in.

]]>
NCERT Recruitment 2025 : 173 पदों पर निकली सीधी भर्ती; 10वीं पास से लेकर पीजी तक के लिए सरकारी नौकरी का अवसर
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले स्वायत्त संस्थान NCERT ने 2025 के लिए अपना विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस विज्ञापन (संख्या 01/2025) के तहत ग्रुप ए, बी और सी के कुल 173 रिक्त पदों को भरा जाना है। भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए कई तरह के पद शामिल हैं।

NCERT Recruitment 2025 : महत्वपूर्ण तारीखें: डायरी में नोट कर लें
NCERT की इस भर्ती के लिए आवेदन की खिड़की 27 दिसंबर 2025 को सुबह 9:00 बजे खुलेगी। इच्छुक उम्मीदवार 16 जनवरी 2026 की रात 11:55 बजे तक अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा, इसलिए आखिरी समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द आवेदन करना बेहतर होगा।

read more : CG Police Station Wedding : थाने में गूंजी शहनाई : जब प्यार के दुश्मन बने घरवाले, तो पुलिस ने खुद मंडप सजाकर करा दिया मिलन, पढ़े पूरी खबर

पदों का विवरण: ग्रुप ए से ग्रुप सी तक का मौका
संस्थान ने पदों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है:

ग्रुप ए: 09 पद (उच्च स्तर के पद)

ग्रुप बी: 26 पद

ग्रुप सी: 138 पद (इसमें सबसे ज्यादा वैकेंसी है) ये भर्तियां पे-लेवल 2 से लेकर पे-लेवल 12 तक के पदों के लिए की जा रही हैं।

योग्यता और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में विविधता का पूरा ध्यान रखा गया है। जहाँ कुछ पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास रखी गई है, वहीं तकनीकी और प्रशासनिक पदों के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन अनिवार्य है।

चयन का आधार: उम्मीदवारों का चयन एक खुली लिखित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगा। पद की प्रकृति के आधार पर, लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट (जैसे टाइपिंग या तकनीकी टेस्ट) या इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।

सैलरी और सुविधाएं
NCERT में काम करना न केवल सम्मानजनक है, बल्कि आर्थिक रूप से भी आकर्षक है। लेवल-2 के शुरुआती पदों पर बेसिक सैलरी ₹19,900 से शुरू होती है, जबकि लेवल-12 के वरिष्ठ पदों के लिए यह ₹78,800 तक जाती है। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार डीए (DA), एचआरए (HRA) और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई फोटो और दस्तावेजों की साइज का विशेष ध्यान रखें।

The post NCERT Recruitment 2025 : NCERT में निकली सीधी भर्ती : 10वीं पास भी बन सकते हैं सरकारी कर्मचारी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और सैलरी। appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/ncert-recruitment-2025/feed/ 0
CG News : कौही में राशन के लिए हाहाकार, दिसंबर बीतने को है पर नहीं मिला चावल, लापरवाह सिस्टम के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल https://maarmik.in/cg-news-ration-outcry-in-kauhi-december-is-about-to-end-but-rice-is-not-available-villagers-protest-against-the-careless-system/ https://maarmik.in/cg-news-ration-outcry-in-kauhi-december-is-about-to-end-but-rice-is-not-available-villagers-protest-against-the-careless-system/#respond Thu, 25 Dec 2025 09:08:47 +0000 https://maarmik.in/?p=7136 CG News : रानीतराई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले (भिलाई क्षेत्र) के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कौही में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिसंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन गरीब परिवारों को अब तक उनके हक का चावल नसीब नहीं हुआ है। सरकारी उचित मूल्य की दुकान संचालक की […]

The post CG News : कौही में राशन के लिए हाहाकार, दिसंबर बीतने को है पर नहीं मिला चावल, लापरवाह सिस्टम के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News : रानीतराई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले (भिलाई क्षेत्र) के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कौही में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिसंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन गरीब परिवारों को अब तक उनके हक का चावल नसीब नहीं हुआ है। सरकारी उचित मूल्य की दुकान संचालक की मनमानी और प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी से नाराज होकर अब ग्रामीणों ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है।

CG News : खाली हाथ लौटने को मजबूर हितग्राही
ग्रामीणों का आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) में लापरवाही का आलम यह है कि पिछले माह का राशन इस महीने बांटा गया और दिसंबर माह का राशन अब तक नहीं पहुंचा है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि ग्रामीण घंटों राशन दुकान के सामने बैठकर धरना देने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि दुकान महीने के आखिरी दिनों में खुलती है और तब भी स्टॉक खत्म होने का बहाना बनाकर आधे लोगों को खाली हाथ लौटा दिया जाता है।

read more  :Breaking News : CC मेंबर गणेश उईके समेत 6 नक्सली ढेर, 7 राज्यों की पुलिस को थी तलाश

शिकायत के बाद भी ढाक के वही तीन पात
राशन वितरण में हो रही धांधली को लेकर ग्रामीणों ने पहले भी मोर्चा खोला था। जन आक्रोश को देखते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गांव का दौरा भी किया और जायजा लेकर एक प्रतिवेदन पाटन एसडीएम को सौंपने का आश्वासन दिया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस जांच और प्रतिवेदन के 12 दिन बीत जाने के बाद भी धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों की इस निष्क्रियता ने दुकान संचालक के हौसले और बुलंद कर दिए हैं।

ग्रामीणों का बढ़ता आक्रोश
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। “हमें हमारा हक समय पर क्यों नहीं मिलता?” यह सवाल हर उस ग्रामीण के चेहरे पर है जो राशन कार्ड लेकर दुकान के चक्कर काट रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दिसंबर माह के राशन का वितरण शुरू नहीं हुआ और लापरवाह संचालक पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे पाटन एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।

यह मामला न केवल राशन वितरण की खामियों को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे सिस्टम की धीमी चाल गरीबों के चूल्हे बुझाने का काम कर रही है।

The post CG News : कौही में राशन के लिए हाहाकार, दिसंबर बीतने को है पर नहीं मिला चावल, लापरवाह सिस्टम के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-ration-outcry-in-kauhi-december-is-about-to-end-but-rice-is-not-available-villagers-protest-against-the-careless-system/feed/ 0
BlueBird Block-2 Satellite : ISRO का नया कीर्तिमान : अंतरिक्ष में गूंजा भारत का नाम, अब बिना टावर के मोबाइल पर मिलेगा 5G सिग्नल, जानें कैसे https://maarmik.in/bluebird-block-2-satellite/ https://maarmik.in/bluebird-block-2-satellite/#respond Wed, 24 Dec 2025 07:13:44 +0000 https://maarmik.in/?p=7087 BlueBird Block-2 Satellite : श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज यानी 24 दिसंबर की सुबह एक ऐसी सफलता हासिल की है, जो दुनिया भर में मोबाइल कनेक्टिविटी की तस्वीर बदल देगी। इसरो के सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 (बाहुबली) ने श्रीहरिकोटा से अमेरिका के ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ (BlueBird Block-2) सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह […]

The post BlueBird Block-2 Satellite : ISRO का नया कीर्तिमान : अंतरिक्ष में गूंजा भारत का नाम, अब बिना टावर के मोबाइल पर मिलेगा 5G सिग्नल, जानें कैसे appeared first on Maarmik.in.

]]>
BlueBird Block-2 Satellite : श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज यानी 24 दिसंबर की सुबह एक ऐसी सफलता हासिल की है, जो दुनिया भर में मोबाइल कनेक्टिविटी की तस्वीर बदल देगी। इसरो के सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 (बाहुबली) ने श्रीहरिकोटा से अमेरिका के ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ (BlueBird Block-2) सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह इसरो के इतिहास का अब तक का सबसे भारी कमर्शियल मिशन है, जो पूरी तरह से सफल रहा।

BlueBird Block-2 Satellite : क्या है इस मिशन की सबसे बड़ी खूबी?
इस मिशन की सबसे बड़ी विशेषता इसका विशालकाय एंटीना है। अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद जब यह एंटीना पूरी तरह खुलेगा, तो यह लगभग 2400 वर्ग फुट के क्षेत्र को कवर करेगा। यह किसी भी कमर्शियल सैटेलाइट में लगा अब तक का सबसे बड़ा और शक्तिशाली एंटीना सिस्टम है। यह अंतरिक्ष में एक ‘तैरते हुए मोबाइल टावर’ की तरह काम करेगा। सबसे राहत की बात यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगे सैटेलाइट फोन की जरूरत नहीं पड़ेगी; आपके पास मौजूद साधारण 4G या 5G स्मार्टफोन सीधे अंतरिक्ष से सिग्नल पकड़ सकेंगे।

read more : Bhilai News : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा, उमड़ेगी लाखों की भीड़; पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट और पार्किंग प्लान

खत्म होंगे मोबाइल के ‘डेड ज़ोन’
अक्सर हम देखते हैं कि घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों या समंदर के बीच मोबाइल नेटवर्क गायब हो जाता है। इन इलाकों को ‘डेड ज़ोन’ कहा जाता है। यह सैटेलाइट इन्हीं डेड ज़ोन को खत्म करने के लिए बनाया गया है। अब भौगोलिक चुनौतियों के कारण जहां टावर लगाना संभव नहीं था, वहां भी ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 की मदद से हाई-स्पीड इंटरनेट और वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, बाढ़ या भूकंप जैसी आपदाओं में जब जमीन पर लगे टावर गिर जाते हैं, तब यह सैटेलाइट नेटवर्क लोगों की जान बचाने के लिए संचार का सबसे भरोसेमंद जरिया बनेगा।

इसरो का ‘बाहुबली’ रॉकेट और ऐतिहासिक डील
इस भारी-भरकम सैटेलाइट का वजन लगभग 6500 किलोग्राम है, जिसे अंतरिक्ष में पहुंचाना हर किसी के बस की बात नहीं थी। इसरो के LVM3 रॉकेट ने अपनी ताकत दिखाते हुए इसे पृथ्वी से 520 किलोमीटर ऊपर सटीक कक्षा में स्थापित कर दिया। यह मिशन भारत की कमर्शियल संस्था NSIL और अमेरिकी कंपनी AST स्पेस मोबाइल के बीच एक बड़ा समझौता है।

इस कामयाबी के साथ भारत अब ग्लोबल स्पेस मार्केट में एक लीडर बनकर उभरा है। अब वह दिन दूर नहीं जब ‘नेटवर्क नहीं है’ जैसी समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

The post BlueBird Block-2 Satellite : ISRO का नया कीर्तिमान : अंतरिक्ष में गूंजा भारत का नाम, अब बिना टावर के मोबाइल पर मिलेगा 5G सिग्नल, जानें कैसे appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bluebird-block-2-satellite/feed/ 0
छत्तीसगढ़ बंद : धर्मांतरण के विरोध में थमा प्रदेश, रायपुर से कांकेर तक सड़कों पर उतरा जनसैलाब https://maarmik.in/chhattisgarh-bandh-state-comes-to-a-standstill-in-protest-against-religious-conversions-people-take-to-the-streets-from-raipur-to-kanker/ https://maarmik.in/chhattisgarh-bandh-state-comes-to-a-standstill-in-protest-against-religious-conversions-people-take-to-the-streets-from-raipur-to-kanker/#respond Wed, 24 Dec 2025 04:49:05 +0000 https://maarmik.in/?p=7075 छत्तीसगढ़ बंद : रायपुर/कांकेर : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। कांकेर के बड़े तेवड़ा गांव में हुए शव दफन विवाद की गूंज आज पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है। ‘छत्तीसगढ़ सर्व समाज’ द्वारा बुधवार, 24 दिसंबर को बुलाए गए प्रदेशव्यापी बंद का असर राजधानी रायपुर समेत कई जिलों […]

The post छत्तीसगढ़ बंद : धर्मांतरण के विरोध में थमा प्रदेश, रायपुर से कांकेर तक सड़कों पर उतरा जनसैलाब appeared first on Maarmik.in.

]]>
छत्तीसगढ़ बंद : रायपुर/कांकेर : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। कांकेर के बड़े तेवड़ा गांव में हुए शव दफन विवाद की गूंज आज पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है। ‘छत्तीसगढ़ सर्व समाज’ द्वारा बुधवार, 24 दिसंबर को बुलाए गए प्रदेशव्यापी बंद का असर राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ बंद : राजधानी की सड़कों पर उतरे व्यापारी और संगठन
रायपुर के व्यापारिक केंद्रों में आज सन्नाटा पसरा हुआ है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के समर्थन के बाद शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद हैं।

जयस्तंभ चौक: सुबह से ही व्यापारी और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर सक्रिय नजर आए।

पेट्रोलिंग: कार्यकर्ता टोलियां बनाकर प्रमुख मार्गों पर निकले और व्यापारियों से स्वेच्छा से दुकानें बंद रखने की अपील की।

कांकेर में ‘महाआक्रोश रैली’ की तैयारी
आंदोलन का केंद्र रहे कांकेर में स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। यहां सर्व समाज द्वारा एक विशाल रैली निकालने की योजना है:

रूट: सुबह 11 बजे ‘वंदे मातरम स्थल’ से ‘कांकेर डोम’ तक शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

ज्ञापन: रैली के समापन पर कलेक्टर को 5 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें धर्मांतरण पर सख्त कानून और विवादित मुद्दों के स्थायी समाधान की मांग शामिल है।

विवाद की जड़: बड़े तेवड़ा गांव का मामला
यह पूरा विरोध प्रदर्शन कांकेर के आमबेदा इलाके के बड़े तेवड़ा गांव में हुए एक हालिया घटनाक्रम से उपजा है। वहां शव दफनाने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने अब एक बड़े सामाजिक आंदोलन का रूप ले लिया है। सर्व समाज का आरोप है कि राज्य के कई इलाकों में नियम विरुद्ध धर्मांतरण की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

The post छत्तीसगढ़ बंद : धर्मांतरण के विरोध में थमा प्रदेश, रायपुर से कांकेर तक सड़कों पर उतरा जनसैलाब appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-bandh-state-comes-to-a-standstill-in-protest-against-religious-conversions-people-take-to-the-streets-from-raipur-to-kanker/feed/ 0
LPG E-KYC Deadline Dec 31 : गैस कनेक्शन पर संकट : फटाफट करा लें ये काम वरना ब्लॉक हो जाएगी गैस सप्लाई; जानें घर बैठे करने का आसान तरीका https://maarmik.in/lpg-e-kyc-deadline-dec-31/ https://maarmik.in/lpg-e-kyc-deadline-dec-31/#respond Mon, 22 Dec 2025 10:12:06 +0000 https://maarmik.in/?p=7028  LPG E-KYC Deadline Dec 31 : नई दिल्ली: नए साल का जश्न फीका पड़ सकता है अगर आपने 31 दिसंबर से पहले अपनी गैस एजेंसी का एक छोटा सा चक्कर नहीं लगाया। पेट्रोलियम मंत्रालय के कड़े निर्देशों के बाद अब LPG ई-केवाईसी (E-KYC) कराना अनिवार्य हो गया है। यदि आप इस डेडलाइन को चूक जाते […]

The post LPG E-KYC Deadline Dec 31 : गैस कनेक्शन पर संकट : फटाफट करा लें ये काम वरना ब्लॉक हो जाएगी गैस सप्लाई; जानें घर बैठे करने का आसान तरीका appeared first on Maarmik.in.

]]>
 LPG E-KYC Deadline Dec 31 : नई दिल्ली: नए साल का जश्न फीका पड़ सकता है अगर आपने 31 दिसंबर से पहले अपनी गैस एजेंसी का एक छोटा सा चक्कर नहीं लगाया। पेट्रोलियम मंत्रालय के कड़े निर्देशों के बाद अब LPG ई-केवाईसी (E-KYC) कराना अनिवार्य हो गया है। यदि आप इस डेडलाइन को चूक जाते हैं, तो 1 जनवरी 2025 से आपका गैस कनेक्शन ब्लॉक (बंद) किया जा सकता है, जिससे न तो आप सिलेंडर बुक कर पाएंगे और न ही आपको सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

 LPG E-KYC Deadline Dec 31 : 67% ही हुआ काम, राजधानी में हजारों कनेक्शन रडार पर
आंकड़े चौंकाने वाले हैं। अकेले भोपाल जिले की बात करें तो अब तक केवल 67 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी की है। इसका मतलब है कि अभी भी एक बड़ी आबादी ऐसी है जिन्होंने इस नियम को गंभीरता से नहीं लिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) लगातार मैसेज और कॉल के जरिए ग्राहकों को जागरूक कर रही हैं, लेकिन कछुआ चाल से चल रही इस प्रक्रिया को देखते हुए अब सख्ती की तैयारी है।

read more : Raipur Crime News Today : नवा रायपुर में खौफनाक वारदात: ‘ब्लू वाटर’ खदान में मिली सिर कटी लाश, दोनों हाथ के पंजे भी गायब; पहचान मिटाने की क्रूर साजिश

क्यों जरूरी है E-KYC?
सरकार का मुख्य उद्देश्य ‘फर्जी और अवैध’ गैस कनेक्शनों पर लगाम लगाना है। कई जगहों पर एक ही आधार नंबर या पते पर कई कनेक्शन चल रहे हैं। ई-केवाईसी के जरिए पारदर्शिता आएगी और सरकारी सब्सिडी सीधे सही और पात्र व्यक्ति के बैंक खाते में पहुंचेगी।

घर बैठे या डीलर के पास: ऐसे करें केवाईसी
ई-केवाईसी की प्रक्रिया बेहद सरल और पूरी तरह निशुल्क (Free) है। आपके पास इसे पूरा करने के दो तरीके हैं:

ऑनलाइन तरीका: आप अपनी संबंधित गैस कंपनी (जैसे- My LPG, Indane, या HP Pay) का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें। वहां ‘आधार केवाईसी’ का विकल्प चुनकर बायोमेट्रिक या ओटीपी के जरिए इसे घर बैठे पूरा कर सकते हैं।

ऑफलाइन तरीका: यदि आप तकनीकी रूप से सहज नहीं हैं, तो अपने नजदीकी गैस डीलर के पास जाएं। साथ में अपना आधार कार्ड, गैस पासबुक (Consumer Book) और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूर ले जाएं। वहां फिंगरप्रिंट स्कैन के जरिए कुछ ही मिनटों में काम हो जाएगा।

मदद के लिए यहां करें संपर्क
यदि केवाईसी के दौरान फिंगरप्रिंट मैच न होने या ओटीपी न आने जैसी तकनीकी समस्या आती है, तो तुरंत अपने वितरक से मिलें। ग्राहक अपनी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 2333 555 पर भी कॉल कर सकते हैं।

सावधानी: ध्यान रखें कि इस काम के लिए कोई भी पैसा नहीं लिया जाता है। यदि कोई आपसे केवाईसी के नाम पर पैसों की मांग करे, तो उसकी शिकायत तुरंत कंपनी से करें।

The post LPG E-KYC Deadline Dec 31 : गैस कनेक्शन पर संकट : फटाफट करा लें ये काम वरना ब्लॉक हो जाएगी गैस सप्लाई; जानें घर बैठे करने का आसान तरीका appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/lpg-e-kyc-deadline-dec-31/feed/ 0