Rajdhani Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/category/raipur/rajdhani/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 05 Dec 2025 08:37:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Rajdhani Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/category/raipur/rajdhani/ 32 32 Breaking News: अमित बघेल ने आखिरकार कर दिया सरेंडर…! https://maarmik.in/breaking-news-amit-baghel-finally-surrenders/ https://maarmik.in/breaking-news-amit-baghel-finally-surrenders/#respond Fri, 05 Dec 2025 08:37:27 +0000 https://maarmik.in/?p=6444 Breaking News: अग्रवाल और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ और विवादित बयान देने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने आखिरकार रायपुर के देवेंद्र नगर थाना में सरेंडर कर दिया। उन्हें पुलिस पहले ही भगोड़ा घोषित कर चुकी थी और उनकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम […]

The post Breaking News: अमित बघेल ने आखिरकार कर दिया सरेंडर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: अग्रवाल और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ और विवादित बयान देने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने आखिरकार रायपुर के देवेंद्र नगर थाना में सरेंडर कर दिया। उन्हें पुलिस पहले ही भगोड़ा घोषित कर चुकी थी और उनकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। सरेंडर के दौरान थाना परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि अमित बघेल के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। उनके साथ उनके अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

दो थानों में दर्ज थे प्रकरण

सिंधी समाज और अग्रवाल समाज के ईष्ट देवों पर टिप्पणी करने के बाद बघेल के खिलाफ रायपुर के देवेंद्र नगर थाना और कोतवाली थाना—दोनों में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस की लगातार तलाश के बावजूद वे फरार थे, जिसके बाद उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया।

क्या था विवाद? ईष्ट देवों पर दिया था बयान

27 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़फोड़ की घटना के बाद अमित बघेल मौके पर पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने

  • अग्रसेन महाराज,

  • सिंधी समाज के ईष्ट देव झूलेलाल

के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद दोनों समाजों में भारी नाराजगी फैल गई।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?

26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के VIP चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़फोड़ की गई थी। अगले दिन मौके पर पहुंचकर अमित बघेल ने हंगामा किया, जिससे पुलिस और उनके समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया।

  • अगली सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

  • आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था और नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया था।

  • इसके बाद मूर्ति को पुनः स्थापित कर दिया गया।

अग्रवाल और सिंधी समाज ने जताया था तीखा विरोध

अमित बघेल के बयान के बाद

  • रायपुर,

  • रायगढ़,

  • सरगुजा

सहित कई जिलों में अग्रवाल और सिंधी समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने कोतवाली थाने में अलग से शिकायत दर्ज कराई और गिरफ्तारी की मांग की।

अब आगे क्या?

सरेंडर के बाद पुलिस विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रही है। मामला गंभीर धारा और धार्मिक भावनाओं से जुड़े प्रकरणों से संबंधित होने के कारण कोर्ट में आगे की सुनवाई महत्वपूर्ण होगी।

The post Breaking News: अमित बघेल ने आखिरकार कर दिया सरेंडर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-amit-baghel-finally-surrenders/feed/ 0
Breaking News: सोसायटी में बेकाबू हुई लिफ्ट, सीधे 7 वी मंजिल नीचे गिरी लिफ्ट Video Viral https://maarmik.in/breaking-news-lift-goes-out-of-control-in-society-falls-straight-down-to-the-7th-floor/ https://maarmik.in/breaking-news-lift-goes-out-of-control-in-society-falls-straight-down-to-the-7th-floor/#respond Wed, 26 Nov 2025 06:35:27 +0000 https://maarmik.in/?p=6108 Breaking News: राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कॉलोनी के फेस-2 स्थित G ब्लॉक में लगी लिफ्ट अचानक बेकाबू हो गई, जिससे मां-बेटी की जान पर बन आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। View this post on Instagram […]

The post Breaking News: सोसायटी में बेकाबू हुई लिफ्ट, सीधे 7 वी मंजिल नीचे गिरी लिफ्ट Video Viral appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कॉलोनी के फेस-2 स्थित G ब्लॉक में लगी लिफ्ट अचानक बेकाबू हो गई, जिससे मां-बेटी की जान पर बन आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाई देता है कि एक महिला लिफ्ट का बटन दबाकर उसका इंतजार करती है। जैसे ही लिफ्ट नीचे आती है और महिला उसका दरवाजा खोलने की कोशिश करती है, लिफ्ट का वेट मशीन टूटकर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर गिर जाता है। इसी दौरान लिफ्ट तेजी से ऊपर की ओर जाती है और जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देती है। गनीमत रही कि महिला और उसकी बेटी लिफ्ट के अंदर नहीं थीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

रहवासियों ने आरडीए पर लगाया गंभीर आरोप

सोसाइटी के रहवासियों का आरोप है कि लिफ्ट का लंबे समय से ठीक से मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि 15 दिन पहले भी लिफ्ट खराब हुई थी और कई बार शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।

रहवासियों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर केवल अस्थायी मरम्मत की जाती है, जबकि लिफ्ट बार-बार खराब हो रही है और लोगों की जान जोखिम में है। इस घटना ने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था और मरम्मत प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

The post Breaking News: सोसायटी में बेकाबू हुई लिफ्ट, सीधे 7 वी मंजिल नीचे गिरी लिफ्ट Video Viral appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-lift-goes-out-of-control-in-society-falls-straight-down-to-the-7th-floor/feed/ 0
Big News: राजधानी में 27 नवंबर से बदलेगा ट्रैफिक रूट, शास्त्री चौक से मेकाहारा तक रहेगा वन-वे https://maarmik.in/big-news-traffic-routes-in-the-capital-will-change-from-november-27-with-one-way-traffic-from-shastri-chowk-to-mekahara/ https://maarmik.in/big-news-traffic-routes-in-the-capital-will-change-from-november-27-with-one-way-traffic-from-shastri-chowk-to-mekahara/#respond Tue, 25 Nov 2025 05:39:01 +0000 https://maarmik.in/?p=6101 Big News: राजधानी रायपुर में स्काई वॉक निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 27 नवंबर से शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक और शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग होते हुए जयस्तंभ चौक तक का मार्ग […]

The post Big News: राजधानी में 27 नवंबर से बदलेगा ट्रैफिक रूट, शास्त्री चौक से मेकाहारा तक रहेगा वन-वे appeared first on Maarmik.in.

]]>
Big News: राजधानी रायपुर में स्काई वॉक निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 27 नवंबर से शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक और शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग होते हुए जयस्तंभ चौक तक का मार्ग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक एक माह के लिए वन-वे घोषित किया है।

इस अवधि में शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक और शास्त्री चौक से मेकाहारा रोड की ओर रात के समय वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक बदलने की अवधि इस प्रकार होगी:

  • पहले 15 दिन: शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग होकर जयस्तंभ चौक की ओर मार्ग वन-वे रहेगा।

  • अगले 15 दिन: शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि

  • बंद मार्ग के प्रवेश और निकास पर पर्याप्त रिफ्लेक्टिव बैरिकेड्स लगाए जाएं।

  • ट्रैफिक संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में गार्ड्स तैनात हों।

  • बंद मार्ग के प्रारंभ और अंत में वन-वे मार्ग के सूचना बोर्ड लगाए जाएं।

इस ट्रैफिक व्यवस्था का उद्देश्य निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटनाओं को रोकना और सड़क पर सुरक्षित ट्रैफिक मूवमेंट सुनिश्चित करना है।

The post Big News: राजधानी में 27 नवंबर से बदलेगा ट्रैफिक रूट, शास्त्री चौक से मेकाहारा तक रहेगा वन-वे appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-news-traffic-routes-in-the-capital-will-change-from-november-27-with-one-way-traffic-from-shastri-chowk-to-mekahara/feed/ 0
Science College Chaupati: चौपाटी का THE END, विधायक राजेश मूणत व् महापौर मीनल ने कहा…! https://maarmik.in/science-college-chowpatty-the-end-of-chowpatty-mla-rajesh-munat-and-mayor-meenal-said/ https://maarmik.in/science-college-chowpatty-the-end-of-chowpatty-mla-rajesh-munat-and-mayor-meenal-said/#respond Sat, 22 Nov 2025 11:12:08 +0000 https://maarmik.in/?p=6078 Science College Chaupati: राजधानी रायपुर स्थित जीई रोड के साइंस कॉलेज चौपाटी को नगर निगम रायपुर ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अमानाका ब्रिज के नीचे शिफ्ट कर दिया। चौपाटी हटाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी। भाजपा विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने […]

The post Science College Chaupati: चौपाटी का THE END, विधायक राजेश मूणत व् महापौर मीनल ने कहा…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Science College Chaupati: राजधानी रायपुर स्थित जीई रोड के साइंस कॉलेज चौपाटी को नगर निगम रायपुर ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अमानाका ब्रिज के नीचे शिफ्ट कर दिया। चौपाटी हटाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी। भाजपा विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

MLA राजेश मूणत बोले — एग्रीमेंट का पालन नहीं हुआ, इसलिए दुकानें शिफ्ट करनी पड़ीं

रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि चौपाटी का विवाद नया नहीं है। यह मामला साढ़े तीन साल पुराना है जब स्मार्ट सिटी ने इसे यूथ हब बताकर विकसित किया था। उन्होंने बताया कि चौपाटी की जमीन खेल विभाग की है, नगर निगम की नहीं। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के दौरान भी चौपाटी निर्माण को अवैध बताते हुए 12 दिन का विरोध प्रदर्शन किया था।

मूणत ने कहा कि चौपाटी के 60 दुकानों को 29 लाख रुपये में संचालन एजेंसी को दिया गया था, जहां दुकानों से प्रति माह 25 हजार रुपये किराया लिया जा रहा था। कई दुकानें एग्रीमेंट के मुताबिक नहीं खोली गईं, जिसके कारण उन दुकानों को शनिवार को शिफ्ट किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीति के लिए इस कार्रवाई का विरोध कर रही है।

महापौर मीनल चौबे का बड़ा अपडेट — यहां बनेगा नया नालंदा परिसर

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि भाजपा शुरू से ही अवैध चौपाटी का विरोध कर रही थी। चौपाटी की 60 दुकानों को बांटकर किराए पर दिया गया था, लेकिन अब नई जगह पर स्थानांतरित किए गए किरायेदारों को सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी। महापौर ने बताया कि चौपाटी की पुरानी जगह पर जल्द ही नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान सभापति सूर्यकांत राठौड़, नगर निगम के सदस्य और भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर भी मौजूद रहे।

The post Science College Chaupati: चौपाटी का THE END, विधायक राजेश मूणत व् महापौर मीनल ने कहा…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/science-college-chowpatty-the-end-of-chowpatty-mla-rajesh-munat-and-mayor-meenal-said/feed/ 0
Breaking News: रायपुर के गड्डो ने ली फिर दो मासूम की जान https://maarmik.in/breaking-news-raipurs-potholes-again-took-the-lives-of-two-innocent-children/ https://maarmik.in/breaking-news-raipurs-potholes-again-took-the-lives-of-two-innocent-children/#respond Mon, 10 Nov 2025 07:11:04 +0000 https://maarmik.in/?p=5905 Breaking News: राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कबीर नगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खुले पड़े गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। खुले गड्ढे में समा गए दो मासूम जानकारी के […]

The post Breaking News: रायपुर के गड्डो ने ली फिर दो मासूम की जान appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कबीर नगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खुले पड़े गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

खुले गड्ढे में समा गए दो मासूम

जानकारी के मुताबिक, कबीर नगर इलाके में सड़क किनारे लंबे समय से एक बड़ा गड्ढा खुला हुआ था, जिसमें बारिश के दौरान पानी भर गया था। सोमवार सुबह बच्चे खेल रहे थे, तभी दो मासूम खेलते-खेलते फिसलकर गड्ढे में गिर गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, दोनों बच्चे पानी में डूब चुके थे।

स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश

मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई के कारण वे नाकाम रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले गए। कबीर नगर थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि “दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।”

प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि कई बार प्रशासन को खुले गड्ढे की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुस्साए लोगों ने रिंग रोड नंबर-1 पर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

गम में डूबा इलाका

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी और रिश्तेदार घर के बाहर जुटे हैं और हर कोई प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जता रहा है। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रहकर लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।

The post Breaking News: रायपुर के गड्डो ने ली फिर दो मासूम की जान appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-raipurs-potholes-again-took-the-lives-of-two-innocent-children/feed/ 0
Raipur News: भूपेश बघेल के बयान पर CM साय का पलटवार https://maarmik.in/raipur-news-cm-sais-counterattack-on-bhupesh-baghels/ https://maarmik.in/raipur-news-cm-sais-counterattack-on-bhupesh-baghels/#respond Wed, 22 Oct 2025 14:54:10 +0000 https://maarmik.in/?p=5686 Raipur News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नक्सलवाद पर दिए गए बयान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने बघेल के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है, और बीते 22 महीनों में […]

The post Raipur News: भूपेश बघेल के बयान पर CM साय का पलटवार appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नक्सलवाद पर दिए गए बयान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने बघेल के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है, और बीते 22 महीनों में सुरक्षा बलों ने निर्णायक बढ़त बनाई है।

सीएम साय ने कहा — “जब हमारी सरकार बनी थी, तब छत्तीसगढ़ के करीब 70 प्रतिशत इलाकों में नक्सलवाद फैला हुआ था। अगर कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में केंद्र का पूरा सहयोग किया होता, तो आज बस्तर में नक्सली नहीं बचते।”

साय बोले – जवानों के साहस से नक्सलवाद हुआ कमजोर

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनकी सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर तेज़ी से काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे जवान लगातार सफलता दर्ज कर रहे हैं, और अब छत्तीसगढ़ नक्सलवाद की समस्या से लगभग मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

रजत जयंती वर्ष में पीएम मोदी करेंगे नया विधानसभा भवन लोकार्पित

बगिया गांव से रायपुर लौटते समय मीडिया से चर्चा में सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में आएंगे। इस दौरान वे नए विधानसभा भवन का लोकार्पण और न्यू ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगी।

भूपेश बघेल ने क्या कहा था?

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलवाद पर बयान देते हुए कहा था कि – “विकास, विश्वास और सुरक्षा योजना हमारी थी। हमने अबूझमाड़ में पट्टा वितरण किया और बस्तर में जनता का विश्वास जीता, जिससे नक्सलवाद घटा।” उन्होंने यह भी कहा था कि – “नक्सलवाद को खत्म करने की कोई डेडलाइन नहीं हो सकती, क्योंकि यह एक जटिल सामाजिक और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।”

साय का पलटवार – कांग्रेस ने सहयोग नहीं किया

भूपेश बघेल के इस बयान पर सीएम साय ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार के साथ तालमेल की कमी रखी, और इसी वजह से नक्सलवाद पर निर्णायक कार्रवाई नहीं हो सकी। साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने विश्वास और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर काम करते हुए नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

The post Raipur News: भूपेश बघेल के बयान पर CM साय का पलटवार appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-news-cm-sais-counterattack-on-bhupesh-baghels/feed/ 0
Big News: भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना, जानिए पूरी ख़बर…! https://maarmik.in/big-news-bhupesh-baghel-targets-the-government-know-the-full-news/ https://maarmik.in/big-news-bhupesh-baghel-targets-the-government-know-the-full-news/#respond Wed, 22 Oct 2025 10:49:33 +0000 https://maarmik.in/?p=5669 Big News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज एक बार फिर परंपरा और अस्मिता का मुद्दा गूंज उठा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि वर्तमान भाजपा सरकार छत्तीसगढ़िया प्राइड और परंपराओं को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार सीएम आवास में गोवर्धन पूजा का कोई आयोजन नहीं […]

The post Big News: भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना, जानिए पूरी ख़बर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Big News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज एक बार फिर परंपरा और अस्मिता का मुद्दा गूंज उठा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि वर्तमान भाजपा सरकार छत्तीसगढ़िया प्राइड और परंपराओं को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार सीएम आवास में गोवर्धन पूजा का कोई आयोजन नहीं हुआ, जो यह दर्शाता है कि सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक पर्वों को नजरअंदाज कर रही है।

बघेल ने कहा — “ना वह विश्व आदिवासी दिवस मनाते हैं, ना छत्तीसगढ़ के त्योहार। आज गोवर्धन पूजा पर भी कोई कार्यक्रम नहीं है। छत्तीसगढ़ के लोगों को पीछे धकेलने का षड्यंत्र चल रहा है।”

पूर्व सीएम ने अपने निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पर्वत उठाकर समाज को साथ चलने का संदेश दिया था, और आज हमें भी उसी एकजुटता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी, आम जनता — सभी आज निराश हैं और मौजूदा सरकार से परेशान।

भूपेश बघेल ने कहा कि बिजली, राशन और जीएसटी की मार आम लोगों को झेलनी पड़ रही है। “हमने छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना जैसी योजनाएं शुरू कीं, जिससे गोबर खरीदने वाला यह देश का पहला राज्य बना। लेकिन वर्तमान सरकार ने विकास की दिशा को भटका दिया है,” उन्होंने कहा।

राज्योत्सव और संगठन सृजन अभियान पर प्रतिक्रिया

राज्योत्सव पर बोलते हुए बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। वहीं कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर उन्होंने बताया कि दिल्ली में होने वाली बैठक में केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

नक्सलवाद और भ्रष्टाचार पर हमला

नक्सलवाद के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार की “विकास, विश्वास और सुरक्षा” नीति से बस्तर में शांति आई थी। उन्होंने कहा कि “हमने अबूझमाड़ में पट्टा वितरण कर विश्वास जीता, जिससे नक्सलवाद कमजोर हुआ।” भ्रष्टाचार के मामले में उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में गुजरात से आए कुछ लोग बंद कमरों में फैसले लेते हैं, और अधिकारी उन्हीं के निर्देश पर काम करते हैं।

The post Big News: भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना, जानिए पूरी ख़बर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-news-bhupesh-baghel-targets-the-government-know-the-full-news/feed/ 0
Raipur News: नगर निगम रायपुर का आदेश बना मजाक, राजनीतिक दबाव में अटकी कार्रवाई https://maarmik.in/raipur-news-raipur-municipal-corporations-order-becomes-a-joke-action-stalled-due-to-political-pressure/ https://maarmik.in/raipur-news-raipur-municipal-corporations-order-becomes-a-joke-action-stalled-due-to-political-pressure/#respond Tue, 14 Oct 2025 16:08:17 +0000 https://maarmik.in/?p=5630 Raipur News: राजधानी रायपुर में प्रशासन द्वारा घोषित ‘नो फ्लैक्स जोन’ अब केवल एक दिखावटी नारा बनकर रह गया है। तेलीबांधा से टाटीबंध तक की प्रमुख सड़क को फ्लैक्स-मुक्त जोन घोषित किया गया था, लेकिन आज वही इलाका राजनीतिक, धार्मिक और व्यावसायिक फ्लैक्स बैनरों से पटा हुआ है। नगर निगम हर महीने 8 से 10 […]

The post Raipur News: नगर निगम रायपुर का आदेश बना मजाक, राजनीतिक दबाव में अटकी कार्रवाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur News: राजधानी रायपुर में प्रशासन द्वारा घोषित ‘नो फ्लैक्स जोन’ अब केवल एक दिखावटी नारा बनकर रह गया है। तेलीबांधा से टाटीबंध तक की प्रमुख सड़क को फ्लैक्स-मुक्त जोन घोषित किया गया था, लेकिन आज वही इलाका राजनीतिक, धार्मिक और व्यावसायिक फ्लैक्स बैनरों से पटा हुआ है। नगर निगम हर महीने 8 से 10 लाख रुपये फ्लैक्स हटाने में खर्च कर रहा है, मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

‘स्मार्ट पोल’ अब बन गए ‘फ्लैक्स पोल’, राहगीरों के लिए खतरा

रायपुर के आमापारा से यूनिवर्सिटी गेट तक लगाए गए स्मार्ट पोल अब फ्लैक्स लगाने वालों की पहली पसंद बन चुके हैं। टूटे फ्रेम और लटकते फ्लैक्स दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई हादसे सामने आए हैं जिनमें लोगों को चोटें आईं और कुछ मामलों में मौतें भी हुई हैं। निगम प्रतिदिन 10 टाटा एस गाड़ियाँ और प्रत्येक जोन में 5-5 कर्मचारियों को फ्लैक्स हटाने के लिए तैनात करता है, लेकिन फ्लैक्स हटाने के कुछ घंटों बाद ही नए बैनर लग जाते हैं।

राजनीतिक दबाव में कमजोर हुई कार्रवाई

महापौर मीनल चौबे ने हाल ही में सख्ती के निर्देश जारी किए, लेकिन निगम अधिकारियों के अनुसार, राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई कमजोर पड़ जाती है। विधायक राजेश मूणत और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने भी फ्लैक्स पर पूर्ण रोक के आदेश दिए थे, फिर भी राजनीतिक सिफारिशों के चलते निगम कार्रवाई से पीछे हट जाता है।

नगर निवेश प्रभारी आभाष मिश्रा का कहना है —

“महापौर और आयुक्त अब इस बार सख्त हैं। रायपुर में बड़े शहरों की तर्ज पर रोडसाइड फ्लैक्स पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।”

त्योहारी फ्लैक्स बने स्थायी, प्लास्टिक कचरा नई चुनौती

त्योहार खत्म होने के बाद भी फ्लैक्स हटाए नहीं जा रहे। आमापारा चौक में अब भी गणेश उत्सव के फ्लैक्स टंगे हैं, जबकि नवरात्रि और दशहरा के बैनर दीपावली तक बने रहते हैं। इन फ्लैक्स को हटाने से निकलने वाला प्लास्टिक कचरा शहर के लिए नया पर्यावरणीय खतरा बन चुका है। निगम के पास फिलहाल ठोस कचरा निपटान की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, और यह कचरा रिसाइकल एजेंसियों को सौंपा जा रहा है।

8-10 लाख खर्च, फिर भी ‘नो फ्लैक्स जोन’ का मजाक जारी

हर महीने नगर निगम लगभग 8-10 लाख रुपये फ्लैक्स हटाने में खर्च करता है। यह राशि साफ-सफाई, सड़क सुधार या सार्वजनिक सुविधाओं में उपयोग की जा सकती थी अब निगम ने घोषणा की है कि वह अगले महीने से सख्ती और जन-जागरूकता अभियान शुरू करेगा।
अधिकारियों का दावा है — “अगर राजनीतिक और धार्मिक फ्लैक्स पर भी निष्पक्ष कार्रवाई हुई, तो रायपुर को फ्लैक्स-मुक्त बनाया जा सकता है।”

फिलहाल, रायपुर की सड़कें यही सच्चाई बयां कर रही हैं कि जहां ‘नो फ्लैक्स’ लिखा है, वहीं सबसे ज्यादा फ्लैक्स लटके हैं।

The post Raipur News: नगर निगम रायपुर का आदेश बना मजाक, राजनीतिक दबाव में अटकी कार्रवाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-news-raipur-municipal-corporations-order-becomes-a-joke-action-stalled-due-to-political-pressure/feed/ 0
नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, रायपुर से ओडिशा तक होती थी सप्लाई https://maarmik.in/fake-cheese-factory-busted/ https://maarmik.in/fake-cheese-factory-busted/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:49 +0000 https://maarmik.in/?p=4577 रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में नकली पनीर बनाने वाली एक फूड फैक्ट्री का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि यह मिलावटी कारखाना शहर के बीचोबीच एक गंदे नाले के ऊपर संचालित हो रहा था। फैक्ट्री का संचालन रामानंद बाघ नामक व्यक्ति […]

The post नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, रायपुर से ओडिशा तक होती थी सप्लाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में नकली पनीर बनाने वाली एक फूड फैक्ट्री का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि यह मिलावटी कारखाना शहर के बीचोबीच एक गंदे नाले के ऊपर संचालित हो रहा था। फैक्ट्री का संचालन रामानंद बाघ नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जो एनालॉग डेयरी लाइसेंस की आड़ में घटिया पाम ऑयल, फैट और दूध पाउडर मिलाकर नकली पनीर तैयार कर रहा था। यह पनीर रायपुर सहित ओडिशा के होटलों और ढाबों में बेचा जा रहा था।

कारखाने में छापा मारने पर अधिकारियों को अस्वच्छ थर्माकोल के डिब्बों में पैक किया गया नकली पनीर, घटिया क्वालिटी का कच्चा माल, और कोई भी लेबलिंग नहीं मिली। पूछताछ में संचालक ने खुलासा किया कि वह यह पनीर महज ₹180 में तैयार करता था और ₹250 किलो तक में सप्लायर्स को बेचता था। स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी मात्रा में माल जब्त किया है और नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। विभाग ने जनता से अपील की है कि अज्ञात स्रोत से डेयरी उत्पाद खरीदने से बचें और संदिग्ध मामलों की तत्काल सूचना दें। यह कार्रवाई रायपुर में मिलावटखोरी के खिलाफ कड़े एक्शन की ज़रूरत को फिर से रेखांकित करती है।

The post नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, रायपुर से ओडिशा तक होती थी सप्लाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/fake-cheese-factory-busted/feed/ 0
भूपेश बघेल का भाजपा पर वार, प्रदेश अध्यक्ष बदलते ही ये कहा…! https://maarmik.in/bhupesh-baghels-attack-on-bjp/ https://maarmik.in/bhupesh-baghels-attack-on-bjp/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:23 +0000 https://maarmik.in/?p=4691 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के फैसले ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष रवि भगत को जिला खनिज निधि (DMF) और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाने की “कीमत” चुकानी पड़ी है। बघेल ने […]

The post भूपेश बघेल का भाजपा पर वार, प्रदेश अध्यक्ष बदलते ही ये कहा…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के फैसले ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष रवि भगत को जिला खनिज निधि (DMF) और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाने की “कीमत” चुकानी पड़ी है। बघेल ने भाजपा पर आदिवासी नेतृत्व छीनने का भी आरोप लगाया।

भूपेश बघेल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “रवि भगत ने ‘अडानी संचार विभाग’ के प्रवक्ता और वर्तमान मंत्री से DMF और CSR में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल किए थे। न तो जवाब मिला, न जांच हुई और न कार्रवाई। उल्टा उन्हें पहले नोटिस दिया गया और अब भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।”

‘आदिवासी नेता के खिलाफ कार्रवाई, गलत संदेश’ — बघेल

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि यह कदम एक आदिवासी युवा नेता को स्पष्ट संदेश देता है कि अडानी की टीम के खिलाफ बोलने पर कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जल-जंगल-जमीन छीनने के बाद अब भाजपा आदिवासियों से नेतृत्व भी छीन रही है।

इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। भाजपा की ओर से इस पर फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह संगठन का आंतरिक निर्णय है और इसे भ्रष्टाचार के आरोपों से जोड़ना गलत है।

 

The post भूपेश बघेल का भाजपा पर वार, प्रदेश अध्यक्ष बदलते ही ये कहा…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bhupesh-baghels-attack-on-bjp/feed/ 0