Fri. Mar 6th, 2026

CG Big News: गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध मौत को लेकर शनिवार दोपहर NSUI और कांग्रेस छात्र संगठन ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्र और NSUI कार्यकर्ता मुख्य गेट पर चढ़ गए और उग्र नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

विरोध प्रदर्शन से पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल लगाया था। लेकिन प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ती गई और गेट पर चढ़कर छात्रों ने “न्याय दो, जवाब दो” जैसे नारे लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी छात्र की लाश

छात्र अर्सलान अंसारी का शव कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय के तालाब में मिला था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मौत को दुर्घटना बताते हुए घटना स्थल को डेंजरस प्लेस घोषित किया। लेकिन छात्रों का कहना है कि मामले में कई अनियमितताएं हैं और मौत की सच्चाई छुपाई जा रही है।

NSUI और छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने न तो स्पष्ट जानकारी दी और न ही घटना की पारदर्शी जांच कराई। उनकी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया

SSP रजनेश सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज होगी। हॉस्टल परिसर से लेकर तालाब तक सुरक्षा में क्या चूक हुई, इसकी जांच की जा रही है।  वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी छात्र नेताओं से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

छात्रों की मांग

प्रदर्शनकारी छात्रों और NSUI ने स्पष्ट कर दिया है कि वे तब तक विरोध जारी रखेंगे जब तक—

  • अर्सलान अंसारी की मौत की सच्चाई सामने नहीं आती

  • लापरवाही के जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती

  • विश्वविद्यालय प्रशासन अपना रवैया नहीं बदलता

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *