Fri. Mar 6th, 2026

CG BREAKING: बुजुर्ग समेत 3 की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार। जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को ढाबाडीह गांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान
तेजेश्वर नेताम (23 वर्ष) निवासी ढाबाडीह
राजा ध्रुव (32 वर्ष) निवासी पारागांव
सोनारीन ध्रुव (70 वर्ष) बुजुर्ग महिला

घायल बच्चे
परसराम ध्रुव (4 वर्ष) – पैर में फ्रैक्चर
मानती ध्रुव (डेढ़ वर्ष) – सिर व जीभ में चोट

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। डॉ. कल्याण कुरूवंशी ने बताया कि दोनों घायल बच्चों की स्थिति अब स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

हादसे पर उठे सवाल
मृतक तेजेश्वर नेताम के भाई ने बताया कि हादसे से कुछ घंटे पहले ही उनकी बात हुई थी। वहीं मृतक राजा ध्रुव के परिजनों ने हादसे पर संदेह जताते हुए कहा कि दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे, ऐसे में सीधी टक्कर कैसे हो गई? परिजनों ने तीसरे वाहन से टक्कर की आशंका जताई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *