Sat. Feb 14th, 2026

CG Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक शुरू, ‘गाय को राजमाता’ घोषित किया जा सकता हैं…!

CG Cabinet Meeting: रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है।

गाय को ‘राजमाता’ घोषित करने पर हो सकता है निर्णय

सूत्रों के अनुसार, आज की कैबिनेट बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा गाय को छत्तीसगढ़ की ‘राजमाता’ घोषित करने से जुड़ा है।
मुख्यमंत्री साय ने पहले भी कई बार इस दिशा में कदम बढ़ाने के संकेत दिए थे। माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव को आज की बैठक में मंजूरी मिल सकती है।

यदि यह प्रस्ताव पास होता है, तो छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जहाँ गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा मिलेगा। इससे गोधन संरक्षण, संवर्धन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े कई कार्यक्रमों को नई दिशा मिल सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *