Sun. Jan 4th, 2026

CG Crime : RPF पोस्ट पर सहकर्मी ने आरक्षक को गोली मारी….

CG Crime
CG Crime

CG Crime : रायगढ़, छत्तीसगढ़। रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत रायगढ़ RPF पोस्ट से एक अत्यंत गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात एक रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के आरक्षक ने अपने ही साथी आरक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।

CG Crime : प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीभत्स घटना बुधवार को तड़के सुबह लगभग 4 बजे हुई। बताया जा रहा है कि गोली लगने वाले आरक्षक का नाम पी.के. मिश्रा है। सूत्रों ने खुलासा किया है कि गोली मारने वाले आरक्षक ने आपसी बहस के बाद आपा खो दिया और मिश्रा की कनपटी पर सर्विस हथियार सटाकर एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

read more : Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव, राजभवन का नाम बदला, जानें अब किस नाम से जाना जायेगा…

झगड़े की वजह ‘संविधान’ पर बहस

शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों आरक्षकों के बीच देर रात संविधान से जुड़े किसी विषय पर गर्मागर्म बहस हुई थी। इसी बहस ने इतना उग्र रूप ले लिया कि एक जवान ने दूसरे की जान ले ली। यह पूरी खूनी वारदात RPF पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसे पुलिस और RPF के आला अधिकारी खंगाल रहे हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल में हड़कंप मच गया है। बिलासपुर मंडल के उच्च RPF अधिकारी तत्काल रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि, विभाग की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *