Sat. Jan 3rd, 2026

CG High Court Recruitment: हाईकोर्ट में निकली 133 पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

CG High Court Recruitment
CG High Court Recruitment

CG High Court Recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) के कुल 133 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन में संशोधन का अवसर 26 से 28 नवंबर 2025 तक दिया जाएगा।

भर्ती विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 133 पदों में से

  • 124 पद — जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट

  • 9 पद — जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) के लिए निर्धारित हैं।

आरक्षण नियमों के अनुसार SC, ST, OBC वर्गों को छूट मिलेगी, और छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

 योग्यता व आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री अनिवार्य है।

  • कंप्यूटर योग्यता:

    • JJA के लिए — एक वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा

    • JJA (कंप्यूटर) के लिए — कंप्यूटर में PGDCA (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा) आवश्यक।

  • आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष।

    • SC/ST/OBC उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट

    • महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार https://highcourt.cg.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  1. वेबसाइट पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं।

  2. “Junior Judicial Assistant Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  3. “New Registration” कर अपनी जानकारी भरें।

  4. लॉगिन आईडी से लॉगिन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  5. आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

  6. फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *