रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अमोरा पार्क, रायपुर में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित “संविधान लीडरशिप प्रोग्राम: The White T-Shirt Initiative” के समापन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गैदू और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

भूपेश बघेल ने कहा कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए युवाओं की भूमिका अहम है और इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं।

