CG News: महासमुंद वार्ड 11 दलदली रोड स्थित मां काली मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य के लिए आज नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू और वार्ड पार्षद ओमीन टोमन कागजी ने विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका के सभापति, पार्षदगण व बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि “संयुक्त प्रयास से ही नगर और यहां के आस्था केंद्रों का विकास संभव है। शेड निर्माण होने से नवरात्र के दोनों पर्वों तथा रोजाना पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। साथ ही इस मार्ग से आने-जाने वालों को भी विश्राम का स्थान मिलेगा।” उन्होंने शेड निर्माण के लिए मंदिर समिति और वार्डवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभापति सूरज नायक, ज्योति रिंकू चंद्राकर, जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, पार्षद मुस्ताक खान, हाफिज कुरैशी (विधायक प्रतिनिधि), धनेंद्र चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, धनेश्वरी सोनवानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

