रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन देने का निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ सचिवालय सहायक और सहायक अनुभाग अधिकारी पद पर कार्यरत अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति के बावजूद सभी अधिकारी वर्तमान पदस्थापना पर यथावत कार्यरत रहेंगे।



