Thu. Mar 5th, 2026

CG News: जगदलपुर में मासूम की मौत से छाया मातम, दादी गंभीर

जगदलपुर। बस्तर जिले के अलनार में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चे मकान की दीवार गिरने से 14 वर्षीय छात्र लोकेश नाग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, चार कमरों के कच्चे घर में परिवार के 10 सदस्य सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे अचानक दीवार ढह गई, जिससे लोकेश और उसकी दादी मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।

सुबह घटना की जानकारी नानगुर तहसील को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालांकि डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण परिजनों को करीब पांच घंटे इंतजार करना पड़ा। अंततः शव को डिमरापाल अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं, घायल दादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *