Thu. Jan 1st, 2026

CG Police Station Wedding : थाने में गूंजी शहनाई : जब प्यार के दुश्मन बने घरवाले, तो पुलिस ने खुद मंडप सजाकर करा दिया मिलन, पढ़े पूरी खबर

CG Police Station Wedding
CG Police Station Wedding

CG Police Station Wedding : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : (GPM) जिले से प्यार और खाकी के मानवीय चेहरे की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहाँ सरहदें और सामाजिक दीवारें तब ढह गईं जब पुलिस वालों ने ही आगे बढ़कर एक प्रेमी जोड़े का घर बसाया।

CG Police Station Wedding : दो राज्यों का मिलन: जब प्यार के बीच आई समाज की दीवार
यह कहानी शुरू होती है मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से, जहाँ की रहने वाली मीरा सिंह को छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र के संजय सिंह से प्यार हो गया। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे, लेकिन उनके परिवार और समाज को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। जब हर तरफ से रास्ते बंद नजर आए, तो इस प्रेमी जोड़े ने भागकर अपनी जान बचाने और अपने प्यार को मुकाम तक पहुँचाने का फैसला किया।

read more : Bhilai Cyber Loot : BSP के रिटायर्ड कर्मचारी से 37.50 लाख की साइबर लूट, फेसबुक विज्ञापन बना बर्बादी का कारण…

थाना बना मंडप, पुलिस वाले बने बाराती
दोनों सीधे मरवाही थाने पहुँचे और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सबसे पहले दोनों के बालिग होने के दस्तावेजों की जांच की। जब यह पुष्टि हो गई कि दोनों अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं, तो पुलिस ने एक अनोखी पहल की। उन्होंने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया और उन्हें कानूनी व सामाजिक पहलुओं की समझाइश दी।

पुलिस की बातों का ऐसा असर हुआ कि जो परिवार कल तक शादी के खिलाफ थे, वे आज आशीर्वाद देने को तैयार हो गए। इसके बाद थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ मंडप सजाया गया। खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मी बाराती बने और पूरे विधि-विधान से मीरा और संजय का विवाह संपन्न कराया गया।

कानून के साथ सामाजिक सरोकार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का काम केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि समाज में शांति और समरसता बनाए रखना भी है। इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है, जहाँ कानून के रखवालों ने पिता और भाई का फर्ज निभाकर एक नए जीवन की शुरुआत कराई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *