Wed. Dec 31st, 2025

CG Surajpur News : गजराज का खूनी तांडव, खेत में सो रहे पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, दहशत में इलाका

CG Surajpur News
CG Surajpur News

CG Surajpur News : सूरजपुर, छत्तीसगढ़। जिले में जंगली हाथियों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा स्थित बिसाही पोड़ी गांव में देर रात एक दर्दनाक घटना में खेत में सो रहे एक दम्पति को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

CG Surajpur News : मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कबिलास राजवाड़े और उनकी पत्नी धनियारो खलिहान में धान की रखवाली कर रहे थे। देर रात लगभग 2 बजे एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

READ MORE : Chhattisgarh Congress : पुराने ढर्रे को राम-राम, महिलाओं को विशेष भागीदारी सहित AICC ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची…..

 दहशत में ग्रामीण, वन विभाग के प्रयासों पर सवाल

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों के सही ठिकाने की जानकारी जुटाने में उन्हें अब भी मुश्किल आ रही है। इस लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र के ग्रामीणों में गहरा दहशत का माहौल है, और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि यह क्षेत्र में हाथियों के हमले की पहली घटना नहीं है। इससे पहले 22 नवंबर को भी रामकोला वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले में पूर्व उपसरपंच मोहम्मद सैफुद्दीन की जान चली गई थी, जब वह अपने साथियों के साथ जंगल में भटकी गाय की तलाश में गए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *