Fri. Jan 2nd, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मोंथा तूफान का असर, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Update
CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मोंथा (Cyclone Montha) का असर जारी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में आज झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात मोंथा उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह वर्तमान में जगदलपुर से लगभग 220 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। इसके आज आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजरने और अवदाब (Depression) में बदलने की संभावना जताई गई है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आज लगभग 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

रायपुर मौसम पूर्वानुमान: राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 23 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश बनी रह सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *