Sat. Jan 3rd, 2026

CGPSC Scam: सुप्रीम कोर्ट से 4 आरोपियों को मिली जमानत, बड़े नाम शामिल

supreme-court
supreme-court

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए चार आरोपियों को जमानत प्रदान की है। जमानत पाने वालों में टामन सोनवानी के बेटे साहिल सोनवानी, नितेश सोनवानी, बजरंग स्पात के डायरेक्टर के पुत्र शशांक गोयल, और भूमिका कटियार शामिल हैं।

इस मामले में आरोपियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा, सिद्धार्थ अग्रवाल और शशांक मिश्रा ने पैरवी की। उल्लेखनीय है कि CGPSC घोटाले को लेकर राज्य में पहले से ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल जारी है। अब सर्वोच्च न्यायालय से मिली यह राहत मामले में नया मोड़ ला सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *