Tue. Jan 20th, 2026

Chhattisgarh Board : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब जानिए कितने अंकों के कितने प्रश्न आएंगे

Chhattisgarh Board
Chhattisgarh Board

Chhattisgarh Board : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि, कॉम्पिटिटिव (प्रतियोगी) परीक्षाओं की तैयारी को देखते हुए प्रश्न पत्र में बहु विकल्पी सवालों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

Chhattisgarh Board : नए पैटर्न के अनुसार, अब प्रश्न पत्र में 1-1 अंक के 15 वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल होंगे। इसके साथ ही, लघु उत्तरीय प्रश्नों को दो खंडों में विभाजित किया गया है, जिसमें पहले खंड में 2-2 अंक के तीन प्रश्न और दूसरे खंड में 6-6 अंक के तीन प्रश्न रहेंगे, जो कुल 18 अंक के होंगे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी दो भागों में पूछे जाएंगे। पहले भाग में 5-5 अंक के चार प्रश्न होंगे, जबकि दूसरे भाग में 5-5 अंक के दो प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 10 अंक के होंगे। अंत में, 6 अंक का एक अति दीर्घ उत्तरीय सवाल निर्धारित किया गया है।

सचिव पुष्पा साहू ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रश्नों के स्तर को भी भारित किया गया है। अब ज्ञानात्मक सवालों के लिए 20 अवबोधात्मक के लिए  25 और अनुप्रयोगात्मक के लिए 25%अंक रखे गए हैं। इसके अलावा, विश्लेषणात्मक, मूल्यांकन, और रचनात्मक स्तर के सवालों को भी 10-10अंक का भार दिया गया है। यह बदलाव छात्रों को केवल रटने के बजाय, समझ और अनुप्रयोग पर आधारित प्रश्नों की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *