Mon. Apr 28th, 2025

रायपुर नगर निगम की तानाशाही पर भड़के : विकास जैन मित्तल

रायपुर नगर निगम की तानाशाही पर भड़के विकास जैन मित्तल
रायपुर नगर निगम की तानाशाही पर भड़के विकास जैन मित्तल

रायपुर। भाजपा शासित रायपुर नगर निगम की तानाशाही कार्रवाई के खिलाफ शहर में जोरदार आक्रोश फैल गया है। सोमवार को नगर निगम ने बिना किसी पूर्व नोटिस और कानूनी प्रक्रिया का पालन किए आम नागरिकों की दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। आरोप है कि महापौर मीनल चौबे के इशारे पर हुई इस कार्रवाई ने भाजपा के जनविरोधी चरित्र को फिर उजागर कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी आई.टी. एवं सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष विकास जैन मित्तल ने इस कदम के खिलाफ तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार आम जनता के घर-दुकान उजाड़ रही है। बिना वैधानिक प्रक्रिया के दुकानें तोड़ना लोकतंत्र और संविधान दोनों का खुला अपमान है।

मित्तल ने महापौर मीनल चौबे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि रायपुर नगर निगम अब जनसेवा का नहीं, जनता के शोषण का अड्डा बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित व्यापारियों के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी और जल्द ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी।

विकास जैन मित्तल ने कहा, “भाजपा सरकार यह न भूले कि जब जनता के सब्र का बांध टूटता है तो सत्ता की दीवारें भी हिल जाती हैं। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेगी।”

शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ संकेत दे दिया है कि अब चुप्पी नहीं, आर-पार की लड़ाई होगी। जनता की अदालत में भाजपा को इस बर्बरता का जवाब देना होगा।

By maarmik

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *