Sun. Jan 18th, 2026

जनपद सदस्य ने दिखाई जिम्मेदारी, कांजी हाउस में की सफाई

सारागाँव/नीलजा। ग्राम पंचायत नीलजा के कांजी हाउस में लगातार बढ़ती गंदगी और अव्यवस्था को देखते हुए सारागाँव नीलजा जनपद पंचायत सदस्य मनहरण वर्मा ने अपने साथियों के साथ पहल की। उन्होंने स्वयं हाथों से सफाई अभियान चलाया और मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था की। साथ ही पशुओं को बेहतर चारे की भी व्यवस्था कराई।

स्थानीय ग्रामीणों ने जनपद सदस्य की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कांजी हाउस में लंबे समय से सफाई और व्यवस्थाओं की कमी बनी हुई थी, जिससे मवेशियों को काफी परेशानी हो रही थी। अब उम्मीद है कि इस पहल से जिम्मेदार विभाग भी जागरूक होकर नियमित देखभाल करेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *