Fri. Mar 6th, 2026

राजधानी में ड्रग्स पार्टी, पुलिस जांच में जुटी

By Maarmik.in #Anti Narcotics Bureau #ATS Action Chhattisgarh #Breaking Crime Raipur #Chhattisgarh Crime Patrol #Chhattisgarh police news #Cocaine Raipur #Crime Awareness Raipur #Crime Special Report #Crime Video Raipur #Drug Addiction Case #Drug Control Raipur #drug network India #Drug Peddlers Raipur #Drug Syndicate Chhattisgarh #Drugs Arrest Raipur #Drugs Helpline CG #Drugs in Car Raipur #Drugs in Raipur Hotels #Farmhouse Crime News #Girls in Drugs #Haryanvi Drug Route #Hidden Drugs in Cars #Hotel Party Raipur #Inter-state Drugs Trade #Latest Crime News Raipur #Luxury Party Drugs #Maharashtra Drug Supply #MD Drugs Case #MDMA Cocaine Video #MDMA Dealer Raipur #MDMA Video Raipur #narcotics in Raipur #Nasha Mukt Raipur #NDPS Act Raipur #NDPS Raipur #Odisha Ganja Supply #Private Party Drugs #Punjab to Raipur Drugs #Raipur news today #Raipur Party Scene #Raipur Teens in Drugs #Raipur Undercover Ops #Raipur Viral Video #School Youth Drugs #Social Media Crime Trend #Social Media Viral Crime #Viral Crime Videos Chhattisgarh #Viral Drug Videos India #Viral Drugs Video #WhatsApp Drug Network #White Powder Drug Video #Youth Arrested for Drugs #Youth Drug Addiction #Youth in Crime #अफीम तस्करी रायपुर #एमडीएमए #एलएसडी रायपुर #और भी नशा केस। #कफ सिरप तस्करी #कोकीन #कोडवर्ड ड्रग्स बिक्री #छत्तीसगढ़ नशा #डोप पार्टी रायपुर #ड्रग्स केस रायपुर #ड्रग्स तस्कर रायपुर #ड्रग्स सिंडिकेट #नकली दवा तस्करी #नशीली गोली जब्ती #नशे का जाल रायपुर #पाकिस्तान से हेरोइन #पुलिस कार्रवाई रायपुर #पुलिस की सफलता #पुलिस जांच रायपुर #पुलिस ड्रग्स रेड #पुलिस रेड रायपुर #फार्म हाउस ड्रग्स #फार्महाउस वीडियो वायरल #भाटागांव वीडियो #युवती ड्रग्स केस #युवाओं में नशा #रायपुर क्राइम अपडेट #रायपुर क्राइम न्यूज़ #रायपुर ड्रग्स गिरोह #रायपुर ड्रग्स पार्टी #रायपुर नशा #रायपुर नशेड़ी युवक #रायपुर पब्स में ड्रग्स #रायपुर पुलिस #रायपुर फार्महाउस पार्टी #रायपुर युवा ड्रग्स #रेव पार्टी रायपुर #वायरल वीडियो #विदेशी गांजा रायपुर #शेयर बाजार झांसा #हेरोइन रायपुर

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति का एक और गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो में कुछ युवक ड्रग्स का सेवन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवकों को एटीएम कार्ड और प्लेट से सफेद पाउडर (संभावित एमडीएमए या कोकीन) की लाइन बनाकर उसे सूंघते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच तेज़ कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इनमें से एक वीडियो पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव स्थित फार्म हाउस का है, जबकि दूसरा वीडियो कार में बैठे एक युवक का है जो मोबाइल पर लाइन तैयार कर ड्रग्स का सेवन कर रहा है। पुलिस ने दो युवकों की पहचान कर ली है, जो वीडियो में ड्रग्स लेते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो करीब 5 दिन पुराना है।

इससे पहले भी रायपुर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती को नशे की हालत में देखा गया था। अब नए वीडियो के सामने आने से पुलिस और प्रशासन एक बार फिर चौकन्ना हो गए हैं। राजधानी में फार्म हाउस, पब और होटलों में हो रही निजी पार्टियों में ड्रग्स के उपयोग को लेकर गहन जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस वर्ष अब तक 550 से अधिक ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें गांजा, एमडीएमए, एलएसडी, ओजी (विदेशी गांजा), हेरोइन, नशीली गोलियां, अफीम और कफ सिरप जैसी प्रतिबंधित ड्रग्स की बिक्री और तस्करी में लिप्त आरोपी शामिल हैं। पूछताछ में कई आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों से ड्रग्स मंगवाकर छत्तीसगढ़ में नेटवर्क फैलाए हुए हैं।

महज दो दिन पहले ही रायपुर पुलिस ने एक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से कुछ ने पाकिस्तान से आई हेरोइन बेचने की बात भी कबूल की है। पुलिस अब अन्य संदिग्ध युवाओं की पहचान और वायरल वीडियो की लोकेशन व स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *