नई दिल्ली, 16 सितंबर 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। कुल 615 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी, जिनमें फॉरेस्ट गार्ड, केयरटेकर और अन्य पद शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास यह आखिरी मौका है। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर किए जा सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी:
-
कुल पदों की संख्या: 615
-
आवेदन की शुरुआत: 18 अगस्त 2025
-
आवेदन की अंतिम तारीख: 16 सितंबर 2025
-
न्यूनतम योग्यता: 10वीं पास
-
अधिकतम योग्यता: स्नातकोत्तर/प्रोफेशनल डिग्री
-
आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट)
-
आवेदन शुल्क:
-
सामान्य/अन्य वर्ग – ₹100
-
महिलाएँ, SC/ST, PwBD और भूतपूर्व सैनिक – कोई शुल्क नहीं
-
पात्रता:
-
10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
-
आईटीआई, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा धारक भी योग्य हैं।
-
स्नातक (BA, B.Com, B.Sc, B.Ed, B.Tech/BE) व स्नातकोत्तर (MA, MSc, M.Tech/ME, MBA/PGDM, MCA) डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया:
-
DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएँ।
-
“New Registration” पर क्लिक कर विवरण भरकर पंजीकरण करें।
-
यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
-
संबंधित पद का चयन कर आवेदन पत्र भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र) अपलोड करें।
-
लागू शुल्क का भुगतान SBI e-pay के जरिए करें।
-
आवेदन सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। DSSSB ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया तुरंत पूरी करें।

