Tue. Apr 29th, 2025

बाबा महाकालेश्वर के दर्शन से हर बिगड़ा काम होगा सुधर, यहां करें लाइव दर्शन

उज्जैन – महाकालेश्वर मंदिर, जो मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित है, भगवान महाकाल का प्रमुख स्थल है। यह मंदिर अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्वता के लिए प्रसिद्ध है और पुराणों, महाभारत, और कालिदास जैसी महान काव्य रचनाओं में इस स्थान का उल्लेख किया गया है। महाकालेश्वर स्वयंभू, भव्य और दक्षिणमुखी होने के कारण अत्यधिक पुण्यदायी माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाकाल के दर्शन से सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

महाकाल के अभिषेक की विशेषता यह है कि पहले उन्हें ठंडे जल से स्नान कराया जाता है, फिर पंचामृत से उनका अभिषेक होता है। स्नान और अभिषेक के बाद महाकाल का श्रृंगार फूलों, भस्म और माला से किया जाता है। इस श्रंगार में रुद्राक्ष की माला का भी विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, भस्म आरती के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

अब आप लाइव दर्शन के माध्यम से महाकालेश्वर मंदिर के दिव्य वातावरण का अनुभव घर बैठे कर सकते हैं। यह अनुभव आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और महाकाल के आशीर्वाद को आमंत्रित करेगा। तो, आप भी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर बाबा के लाइव दर्शन करें और अपनी समस्याओं का समाधान पाएं।

लाइव दर्शन का अनुभव करने के लिए यहां क्लिक करें।

https://youtu.be/zlzt-d6iU4E

By maarmik

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *