वेदिक ज्योतिष में 12 राशियों का उल्लेख है, जिनका स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आज का राशिफल तैयार किया गया है। आइए, जानें आपके भाग्य में क्या है…
मेष राशि:
नई शुरुआत के लिए तैयार रहें। अतीत को भुलाकर नए बदलावों को अपनाएं। पुरानी गलतियों से सीखें और करियर में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज कुछ दबाव महसूस कर सकते हैं।
वृषभ राशि:
रिश्तों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। साथी से खुलकर बातचीत करें और समस्याओं का समाधान करें। समझदारी से रिश्तों में तालमेल बनाए रखें।
मिथुन राशि:
नई तरक्की के अवसर आपके दरवाजे पर हैं। असफलता से न घबराएं और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित रहें। आज इमोशनल रहने की संभावना है।
कर्क राशि:
आपकी मेहनत रंग लाएगी और करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। किसी करीबी की भावनाओं को समझें, जो आपकी परवाह करता है, लेकिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच कर रहा है।
सिंह राशि:
आपमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि:
आज चीजें आपकी योजना के अनुसार नहीं चलेंगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें। सफलता के लिए लगातार प्रयास करें। आपको ऐसे जीवनसाथी की तलाश है जो प्रैक्टिकल हो।
तुला राशि:
चुनौतियों का सामना करें और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहें। आलोचनाओं से न डरें और रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करें। डेट या मूवी नाइट का प्लान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि:
अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करें। परिवार और दोस्तों का सहयोग आय में वृद्धि के नए अवसर लाएगा। रोमांचक पलों का आनंद लें और जलन से बचें।
धनु राशि:
आप ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपकी सीखने की इच्छा से मेल खाता है। खुलकर अपनी भावनाएं साझा करें, खासकर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में।
मकर राशि:
अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और चुनौतियों का सामना करें। भावनाओं को समझने से आप परेशानियों को दूर कर सकेंगे। रिश्तों में इमोशनल सपोर्ट बढ़ाएं।
कुंभ राशि:
कल्पनाओं में जीना आनंददायक हो सकता है, लेकिन स्पष्टता जरूरी है। अपने इमोशंस पर साथी से खुलकर बात करें। ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है।
मीन राशि:
समस्याओं से भागना समाधान नहीं है। चर्चा करने से परिस्थितियों में सुधार हो सकता है। साथी के लिए समय निकालें, इससे लव लाइफ में स्थिरता आएगी।