Sun. Jan 25th, 2026

Jashpur Dhan Kharidi Protest : धान खरीदी में नखरे देख भड़के अन्नदाता : जशपुर-अंबिकापुर स्टेट हाईवे पर लगाया चक्काजाम, ट्रैक्टर अड़ाकर बंद किया रास्ता

 Jashpur Dhan Kharidi Protest
 Jashpur Dhan Kharidi Protest

 Jashpur Dhan Kharidi Protest : जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में धान खरीदी के दौरान हो रही अव्यवस्था अब सड़कों पर उतर आई है। बगीचा तहसील के बिमड़ा धान खरीदी केंद्र में प्रबंधन की मनमानी से तंग आकर किसानों ने बुधवार सुबह जोरदार मोर्चा खोल दिया। नाराज किसानों ने सुबह 10 बजे के करीब अंबिकापुर-जशपुर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

 Jashpur Dhan Kharidi Protest : कभी सूखा तो कभी गीला: किसान बोले- ‘मैनेजर कर रहा है परेशान’

सड़क पर बैठे किसानों का सीधा आरोप है कि खरीदी केंद्र के प्रबंधक उन्हें जानबूझकर परेशान कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि जब वे धान लेकर केंद्र पहुँचते हैं, तो कभी उसे ‘ज्यादा सूखा’ बताकर लौटा दिया जाता है, तो कभी ‘ज्यादा गीला’ होने का बहाना बनाकर खरीदी से इनकार कर दिया जाता है। इस ‘सूखे-गीले’ के खेल में किसान हफ्तों से परेशान हैं, जिसके चलते आज उनका सब्र का बांध टूट गया।

READ MORE : CG Liquor Scam News : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ‘कोयले’ के बाद ‘शराब’ की आंच में सौम्या चौरसिया! ED ने स्पेशल कोर्ट में किया पेश, रिमांड की तैयारी

ट्रैक्टर अड़ाकर किया मार्ग ब्लॉक, गूंजे सरकार विरोधी नारे

गुस्साए सैकड़ों किसानों ने न केवल खुद हाईवे पर धरना दिया, बल्कि अपने ट्रैक्टरों को बीच सड़क पर खड़ा कर रास्ता पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। इस दौरान किसानों ने प्रशासन और केंद्र प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला हरकत में आया।

एसडीएम की समझाइश के बाद खुला जाम

स्थिति बिगड़ते देख बगीचा के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने उग्र किसानों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के तहत जल्द से जल्द खरीदी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद किसान हाईवे से हटने को तैयार हुए और करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *