Fri. Mar 6th, 2026

लीलू लहरे बने बजरंग दल रायपुर महानगर के साप्ताहिक मिलन प्रमुख

RAIPUR NEWS: लीलू लहरे को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रायपुर महानगर का साप्ताहिक मिलन प्रमुख नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनके समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक कार्यों को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

लीलू लहरे लंबे समय से बजरंग दल से जुड़े हुए हैं और गौ सेवा, धर्म रक्षा तथा समाजसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी मेहनत और कार्यशैली को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में विशेष सम्मान का भाव है। नई जिम्मेदारी के साथ ही उनसे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *